central excise day

2402,2024

केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

• प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को 'केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस' मनाया जाता है।
• वर्ष 1944 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम की स्थापना के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
• यह अधिनियम नमक के निर्माण व उत्पादन और भारत में उत्पादित या निर्मित विभिन्न वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क को विनियमित करने के लिए अधिनियमित किया गया था।
दिवस को मनाने का उद्देश्य: -
• इस दिवस के माध्यम से केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के अफसरों के प्रति उनकी सेवाओं के लिये सम्मान व्यक्त किया जाता है।
• यह दिवस भारत के नागरिकों को समय पर अपने करों का भुगतान करने और देश के विकास में योगदान देने की भी याद दिलाता है।
• यह भारत में वस्तुओं के उत्पादन और खपत को विनियमित करने में करों के भुगतान के महत्त्व और उत्पाद शुल्क विभाग की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
• इस दिवस का आयोजन करों के भुगतान के महत्त्व और कर चोरी के परिणामों के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने का अवसर प्रदान करता है।
दिवस का महत्त्व: -
• यह दिवस कर अनुपालन के महत्त्व और देश के नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने में उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है।
• यह एक निष्पक्ष और पारदर्शी कर प्रणाली बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डालता है जो आर्थिक वृद्धि और विकास का समर्थन करती है।
उत्पाद शुल्क क्या है?
• उत्पाद शुल्क वस्तुओं पर उनके उत्पादन, लाइसेंसिंग और बिक्री के लिए लगाया जाने वाला एक प्रकार का कर है।
• यह वस्तुओं के उत्पादकों द्वारा भारत सरकार को भुगतान किया जाने वाला एक अप्रत्यक्ष कर है।
• यह देश में घरेलू स्तर पर निर्मित वस्तुओं पर लागू होता है।
• केंद्रीय स्तर पर, उत्पाद शुल्क पहले केंद्रीय उत्पाद शुल्क, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क आदि के रूप में लगाया जाता था। हालांकि, जुलाई 2017 में लागू वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कई प्रकार के उत्पाद शुल्क शामिल हो गए।

 

 

01:48 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

What is opinion poll and exit poll

क्या है ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल ओपिनियन पोल यह एक तरह का सर्वेक्षण होता है चुनाव से पहले जनता की राय जानने के लिए इसका आयोजन किया...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

what does NOTA mean

NOTA

NOTA का मतलब क्या है ⇒NONE OF THE ABOVE एक विकल्प है जो मतदाता को चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक तौर पर अस्वीकृति का वोट दर्ज ...

0

Subscribe to our newsletter