Booker Or Man Booker Prize 2023

2309,2023

बुकर पुरस्कार वर्ष 1969 में स्थापित हुआ। यह साहित्य के क्षेत्र में नोबेल के पश्चात् दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। बुकर पुरस्कार का प्रायोजन एवं नियमन सम्बन्धी अधिकार मान (MAN) ग्रुप के पास चले जाने के कारण वर्ष 2002 से बुकर पुरस्कार अब 'मैन बुकर पुरस्कार' हो गया है।

मैन बुकर पुरस्कार ब्रिटेन का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है। यह पूर्ण रूप से अंग्रेजी भाषा में एवं यूनाइटेड किंगडम (यूके) में प्रकाशित उपन्यास को दिया जाता है। पुरस्कार किसी भी देश के लेखक द्वारा लिखित उपन्यास को दिया जा सकता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाता है। जीतने वाले को 65,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाता है। बुकर पुरस्कार की राशि लेखक और अनुवादक के बीच बंटती है।

लंदन में रहने वाली भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू के पहले उपन्यास ‘वेस्टर्न लेन’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उपन्यास गोपी नाम की एक 11 वर्षीय ब्रिटिश गुजराती लड़की और उसके परिवार के साथ  उसके गहरे संबंधों की मार्मिक कहानी बताता है। इसके मूल में, ‘वेस्टर्न लेन’ एक आप्रवासी पिता द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों की पड़ताल करता है जो अपने परिवार को एकल माता-पिता के रूप में बढ़ाने का प्रयास करता है। जो बात इस उपन्यास को अलग करती है।।पुरस्कार की घोषणा नवंबर मे की जाएगी

वर्ष 2022 का  मैन बुकर  पुरस्कार   
 श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलक  को उनके  उपन्यास ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ (The Seven Moons of Maali Almeida) के लिए दिया गया था।।

 मैन बुकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय मूल के लेखक
1971 : वी एस नायपॉल (इन ए फ्री स्टेट)
1981 : सलमान रूश्दी (मिडनाइट चिल्ड्रेन)
1997 : अरुंधती राय (द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स)
2006 : किरण देसाई (द इनहेरीटेंस ऑफ लॉस)
2008 : अरविंद अडिगा (द ह्वाइट टाइगर)

 

06:21 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Ulta Paani mainpat

उल्टा पानी,Mainpat ,Shimla of Chhattisgarh

उल्टा पानी मैनपाट यह  स्थल सरगुजा जिले में मैनपाट क्षेत्र के विसरपानी गाँव में स्थित है। यह स्थान पिछले कुछ वर्षों से लोगों के बीच ...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Sardar vallabhbhai patel

biography

              सरदार वल्लभ भाई पटेल परिचय :-  31 अक्टूबर को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप म...

0

Subscribe to our newsletter