Welcome to Jdcivils.org, your ultimate online destination for all things related to competitive exams, job vacancies, syllabus coverage, online exams, and motivational support. Our platform is designed to empower and guide students on their journey towards academic excellence and career success.

1st week of september 2023

2109,2023

1st week of september 2023

राजनीति / संसद / अदालत / केंद्र व राज्यों के फैसले

Currnet Affiars 2023


Question : 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2023 में किस देश में स्थित 'अज्ञात सैनिकों के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की?

In which country did Prime Minister Narendra Modi pay tribute in August 2023 at the 'Tomb of the Unknown Soldier'?

a. दक्षिण अफ्रीका / South Africa

b. ग्रीस / Greece

c. जर्मनी / Germany

d. यूएसए / USA

Answer : b. ग्रीस / Greece

Explanation : 

- ग्रीस की राजधानी एथेंस के सिंटाग्मा स्क्वायर में 'अज्ञात सैनिक का मकबरा' है।

- यह ग्रीक सैनिकों का मकबरा है, जिन्होंने विभिन्न संघर्षों में अपने जीवन का बलिदान दिया था।

- यह अनाम सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद करता है जिन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राष्ट्र की सेवा में अपना

जीवन दिया।


Question : 2

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस देश के ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया?

Prime Minister Narendra Modi was awarded the 'Grand Cross of the Order of Honour' of which country?

a. माल्टा / Malta

b. बुल्गारिया / Bulgaria

C. ग्रीस / Greece

d. मिस्र / Egypt

Answer : C. ग्रीस / Greece

Explanation : 

ग्रीस के बारे में

- ग्रीस यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है।

यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं।

• अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है।

- यहाँ के निवासी अपने देश को "एल्लास" कहते हैं।

- राजधानी : एथेंस 

- मुद्रा : यूरो (E) है।
राष्ट्रपति: करीना सकेलारोपोलू
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 अगस्त 2023 को ग्रीस की एक दिवसीय यात्रा की।
- जहां पीएम मोदी को ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू ने ग्रीस के 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया। 40 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा
- यह 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) की पहली यात्रा थी।
- ग्रीस की आखिरी उच्च-स्तरीय यात्रा सितंबर 1983 में थी। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी।
'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' के बारे में- - इसकी स्थापना 1975 में की गई थी।
- यह ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी विशिष्ट स्थिति के कारण ग्रीस के कद को बढ़ाने में योगदान दिया है।

 


नियुक्ति

Question : 3
रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन और CEO कौन बनी?

Who became the first woman chairperson and
CEO of Railway Board ?

a. जया किशोरी
C. इंदिरा सिंह
b. अमृता वर्मा

d. जया वर्मा सिन्हा
Answer: d. जया वर्मा सिन्हा
EXPLANATION:-
- केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन (अध्यक्ष) और CEO नियुक्त किया है।
- जया वर्मा सिन्हा ने एक सितंबर 2023 को इस पद पर ज्वाइन किया। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक होगा। उन्होंने अनिल कुमार लाहोटी की जगह ली।
रेलवे बोर्ड की पहली महिला प्रमुख:-
- वह रेलवे के 118 साल पुराने इतिहास में बोर्ड की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं।
- रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय के लिए शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है। रेलवे बोर्ड 1905 में अस्तित्व में आया।
Question : 4
भारत के किस पूर्व मुख्य न्यायाधीश को सिंगापुर इंटरनेशनल मीडिएशन सेंटर (SIMC) के इंटरनेशनल मीडिएटर पैनल के सदस्य नियुक्त किया गया?
Which former Chief Justice of India was appointed as a member of the International Mediator Panel of the Singapore International Mediation Centre (SIMC)?

a. जस्टिस एन. वी. रमना
b. जस्टिस वीएस कबीर

c. जस्टिस एसवी गौतम
d. जस्टिस राकेश वर्मा
Answer: a. जस्टिस एन. वी. रमना
EXPLANATION ; -
- सिंगापुर इंटरनेशनल मीडिएशन सेंटर (SIMC) के चेयरमैन जॉर्ज लिम ने जस्टिस एन.वी. रमना को नियुक्ति पत्र सौंपा।
- यह सेंटर मध्यस्थता के माध्यम से विवादों की सुविधा और समाधान करवाती है।
- इसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक विवादों को हल करने के लिए एक पसंदीदा विधि के रूप में मध्यस्थता को बढ़ावा देने की दृष्टि से की गई थी।

Question : 5
पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग की पहली महिला प्रभारी राजनयिक का नाम बताएं?
Name the first woman diplomat in charge of the Indian High Commission in Pakistan?

a. राजश्री वर्मा

b. आरती खन्ना


c. गीतिका श्रीवास्तव

 d. मोनिका मौर्य
Answer: c. गीतिका श्रीवास्तव
EXPLANATION : -
-भारतीय विदेश मंत्रालय ने अगस्त 2023 में गीतिका श्रीवास्तव को इस्लामाबाद (पाकिस्तान) स्थित भारतीय उच्चायोग (हाई- कमीशन) का प्रभारी डीएफ़ेयर (CDA- Charge d'Affaires)
बनाया।
- वह इस पद को तब तक संभालेंगी, जब तक कोई हाई कमिश्नर नियुक्त नहीं हो जाता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच स्थाई उच्चायुक्त नहीं
- वर्तमान में दोनों देशों में एक-दूसरे की राजधानी में कोई उच्चायुक्त नहीं है।
- इस्लामाबाद में अंतिम भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया थे, जिन्हें 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पाकिस्तान द्वारा उच्चायोग की स्थिति को कम करने के निर्णय के बाद वापस बुला लिया गया था।
- तब से दोनों उच्चायोग में CDA (प्रभारी डीएफ़ेयर) है। • भारतीय विदेश मंत्रालय ने पहली बार किसी महिला को पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग में प्रभारी बनाया है।
- महिला डिप्लोमेट्स को पहले भी पाकिस्तान में तैनात किया गया हे, लेकिन टॉप लेवेल पर नहीं।


Question : 6
भारत निर्वाचन आयोग ने अगस्त 2023 में नेशनल आइकॉन किसे बनाया?
Who was made the National Icon by the Election Commission of India in August 2023?

a. रानी मुखर्जी

b. विराट कोहली
C. सचिन तेंदुलकर

d. खेसारी लाल
Answer: c. सचिन तेंदुलकर
EXPLANATION : -
- चुनाव आयोग ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ MoU साइन किया।

- यह तीन साल का समझौता है, जिसके तहत तेंदुलकर, मतदाताओं को जागरूकता फैलाएंगे।
- वह विशेष रूप से आम चुनाव 2024 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं में संदेश देंगे।
दो अन्य नेशनल आइकॉन : -
- तेंदुलकर के अलावा, चुनाव आयोग के पास अब तक दो अन्य राष्ट्रीय प्रतीक हैं - अभिनेता पंकज त्रिपाठी और पद्म श्री पुरस्कार विजेता और कार्यकर्ता डॉ. नीरू कुमार
- इससे पहले, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, अभिनेता आमिर खान और मुक्केबाज मैरी कॉम न आयोग के राष्ट्रीय आइकन थे।
Question : 7
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नए अध्यक्ष कौन हैं?
Who is the new chairman of National Green Tribunal (NGT)?

a. जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव
c. जस्टिस वीआर चौधरी
b. जस्टिस विवेक कुमार
d. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
Answer: a जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव
EXPLANATION : -
- उन्होंने कार्यवाहक अध्यक्ष शेओ कुमार सिंह की जगह ली।
• जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव कलकत्ता हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रह चुके हैं।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) [राष्ट्रीय हरित अधिकरण]
- यह एनजीटी अधिनियम, 2010 के तहत स्थापित एक विशेष न्यायिक निकाय है।
– स्थापना – 18 अक्टूबर 2010
- यह एक विशेष अदालत है जो पर्यावरणीय विवादों को संभालती है और पर्यावरण संरक्षण और संरक्षण से संबंधित मामलों का प्रभावी और शीघ्र निपटान प्रदान करती है।
- यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 से भी प्रेरणा लेता है जो भारत के नागरिकों को एक स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का आश्वासन देता है।
- इसके फैसले को 90 दिनों के भीतर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
- मुख्यालय : नई दिल्ली
NGT के उद्देश्य :
1. पर्यावरण, वन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित मामलों का प्रभावी और शीघ्र निपटाना
2. व्यक्तियों और संपत्तियों को पर्यावरण संबंधित किसी भी नुकसान के लिए राहत और मुआवजा देना।
3. विभिन्न पर्यावरणीय विवादों को संभालना जिनमें बहु-विषयक मुद्दे शामिल हैं।


आर्थिक

QUESTION : 8
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में भारत की GDP विकास दर कितनी रही?
In the first quarter of the fiscal year 2023-24, what
was India's GDP growth rate?

a. 8.5%

b. 7.8%
c. 7.2%

d. 6.8%
Answer: b. 7.8%
EXPLANATION : -
-2023-24 की पहली तिमाही : अप्रैल से जून 2023
जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े किसने जारी किए?
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) [NSO] ने यह आंकड़े 31 अगस्त 2023 को जारी किए।
GDP स्तर
- फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023) में सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP ग्रोथ 7.8% है। - NSO के मुताबिक सर्विसेस और मैन्युफैक्चरिंग के कारण अप्रैल- जून तिमाही में भारत की इकोनॉमी एक साल में सबसे तेज गति से बढ़ी है।
- हालांकि RBI ने GDP ग्रोथ रेट 8.5% प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था, लेकिन यह उससे कम रहा।
- इससे अधिक GDP ग्रोथ पिछले वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) में 13.1% रही थी।
GDP क्या होता है?
- सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी एक साल या एक तिमाही में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
- GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है। • अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
- कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं,
बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है।
ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)
C = कंज्यूमर एक्सपेंसेज
| = इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्सपेंडीचर
X = एक्सपोर्ट
M = इंपोर्ट
अगली छमाही में GDP ग्रोथ घटने की आशंका
- सर्विसेस के साथ-साथ प्राइवेट कंजप्शन और निश्चित निवेश जैसी वजहों से विकास को गति मिली है।
- भारत की इकोनॉमी वर्तमान में हाई इन्फ्लेशन यानी उच्च महंगाई से जूझ रही है, जिसके बारे में केंद्रीय बैंक को उम्मीद है कि ये अस्थायी होगी।
- हालांकि, सामान्य से कम मॉनसून का खतरा, महंगाई की बढ़ा रहा है।
- अनुमान है कि सख्त मॉनिटरी पॉलिसी और कमजोर एक्सपोर्ट, फाइनेंशियल ईयर की दूसरी छमाही में GDP ग्रोथ को प्रभावित सकते हैं।

Question : 9
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में भारत की GVA विकास दर कितनी रही?
In the first quarter of the fiscal year 2023-24, what was India's GVA growth rate?

a. 7.8%

b. 6.5%

c. 5.5%

d. 4.5%
Answer: a. 7.8%
EXPLATION : -
-2023-24 की पहली तिमाही में GVA कितना रहा
- GVA यानी ग्रॉस वैल्यू एडेड 2022-23 विकास दर की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023-24) में 7.8% रही।
- जबकि पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2023) में 6.5% था।

GVA क्या है? 

- ग्रॉस वैल्यू एडेड यानी GVA, साधारण शब्दों में कहा जाए तो GVA से किसी अर्थव्यवस्था में होने वाले कुल आउटपुट और का पता चलता है।
- यह बताता है कि एक तय अवधि में इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल का दाम निकालने के बाद कितने रुपए की वस्तुओं और सेवाओं उत्पादन हुआ।
- इससे यह भी पता चलता है कि किस खास क्षेत्र, उद्योग या सेक्टर में कितना उत्पादन हुआ है।
- नेशनल अकाउंटिंग के नजरिए से देखें तो मैक्रो लेवल पर GDP में सब्सिडी और टैक्स निकालने के बाद जो आंकड़ा मिलता है, वह GVA होता इनकम है।

पर्यावरण

QUESTION : 10
भारत में पिछले 100 साल में अगस्त 2023 में सबसे कम बारिश हुई, यह औसत से कितनी कम रही?
In India, in August 2023, the lowest rainfall in the past 100 years occurred. How much below the average was it?
a. 16%

b. 26%
c. 36%

d. 46%
Answer: c. 36%
EXPLANATION : -
- अगस्त 2023 में बारिश एक सदी से भी अधिक समय में सबसे
कम रही, भारत में इस महीने में आमतौर पर होने वाली बारिश की
में
तुलना में 36% कम बारिश हुई।
जुलाई 2023 में 28 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि अगस्त में मात्र 25.4 सेंटीमीटर बारिश हुई।
• पिछली बार भारत ने अगस्त में कम बारिश 2005 में दर्ज की थी, जब कमी सामान्य का लगभग 25% बारिश हुई थी।
- यह आंकड़ा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जारी किया।

क्यों कम हुई बारिश
-अल नीनो के मजबूत होने और अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों में प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण, पूर्वोत्तर भारत, हिमालयी राज्यों और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों को छोड़कर, भारत के
अधिकांश हिस्सों में अगस्त में वर्षा में उल्लेखनीय कमी आई है। - अल नीनो मध्य प्रशांत क्षेत्र के गर्म होने को संदर्भित करता है, जिसका मतलब आमतौर पर भारत में कम मानसूनी वर्षा होती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक - एम मोहापात्रा

Question : 11
किस देश ने फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट का रेडियोएक्टिव समुद्र में छोड़ना शुरू किया, जिससे दुनिया के कई देशों ने
रेडिएशन को लेकर चिंता जताई?
Which country started releasing radioactive water
of Fukushima Nuclear Power Plant into the sea,
due to which many countries of the world
expressed concern about radiation?

a. जर्मनी

b. जापान
c. इंडोनेशिया

d. साउथ कोरिया
Answer : b. जापान 

EXPLANATION : -

-जापान
  प्रधानमंत्री - फुमियो किशिदा

  राजधानी - टोक्यो
- जापान ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का रेडियोएक्टिव पानी पैसिफिक ओसेन में अगस्त 2023 से छोड़ना शुरू कर दिया। - अब हर दिन 4.60 लाख लीटर पानी छोड़ा जाएगा। - यह प्रक्रिया अगले 30 वर्षों तक होती रहेगी।

- इससे चीन और साउथ कोरिया के लोग डरे हुए हैं।
हुए
- दरअसल, इस पानी से समुद्री जीवों और मछलियों में इसका असर पड़ सकता है।
• इसे खाने से लोगों के शरीर तक इस रेडियोएक्टिव पानी असर डाल सकता है।
-
• न्यूक्लियर प्लांट को मेंटेन करने वाली कंपनी TEPCO का
कहना है कि सबसे पहले सैंपल के तौर पर शुरुआती टैंक से थोड़ा पानी छोड़ा गया।
- सभी कंडीशंस चेक की गई। गड़बड़ी नजर नहीं आई।
प्लांट से पानी को रिलीज करने वाला पंप 24 घंटे एक्टिव रहेगा।

कहां से आया यह रेडियोएक्टिव पानी ? 
- करीब 12 साल पहले 11 मार्च 2011 को 3 बजकर 42 मिनट पर जापान में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
- इसके कारण समुद्र की परत खिसकने से सुनामी आ गई।
- भूकंप के झटके महसूस होते ही फुकुशिमा में समुद्र किनारे बने न्यूक्लियर प्लांट के रिएक्टर बंद कर दिए गए।
- रिएक्टर की कूलिंग के लिए जनरेटर स्टार्ट किये गये।
- इमरजेंसी जनरेटर गर्म रिएक्टर को ठंडा कर पाता, इससे पहले ही पानी प्लांट में घुस गया। में
- इससे इमरजेंसी जनरेटर बंद हो गया। इसके बाद गर्म रिएक्टर पिघलने लगा
- कुछ देर बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट में भयानक विस्फोट होने
लगे।
-
• इसके बाद कई महीनों तक समुद्र के पानी से इसे ठंडा रखा गया।
- न्यूक्लियर रिएक्टर्स में चेन रिएक्शन होने से रोकने के लिए 133
करोड़ लीटर समुद्र के पानी से ठंडा रखा गया।


खेल

Question : 12
FIFA ने भारत के किस पड़ोसी देश के फुटबॉल महासंघ से प्रतिबंध हटा लिया?
FIFA has lifted the ban on the Football Federation
of which neighboring country of India?

a. श्रीलंका

b. पाकिस्तान 
c. भूटा

d. चीन

Answer: a श्रीलंका
EXPLANATION ; -
- फीफा ने अगस्त 2023 में श्रीलंका फुटबॉल महासंघ (एफएफएसएल) पर लगा प्रतिबंध हटा दिया।
- दरअसल, फेडरेशन में सरकारी हस्तक्षेप के कारण जनवरी 2023
में प्रतिबंध लगाया गया था।
- प्रतिबंध हटने से श्रीलंकाई फुटबॉल को काफी बढ़ावा मिलेगा।
इसका मतलब है कि देश की राष्ट्रीय टीम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने में सक्षम होगी।
श्रीलंका
राजधानी – श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (विधायी), कोलंबो (कार्यकारी और न्यायिक)
राष्ट्रपति - रानिल विक्रमसिंघे

प्रधानमंत्री - दिनेश गुणवर्धने

Question : 13
फार्मूला वन 'डच ग्रैंड प्रिक्स 2023' खिताब किसने जीता?
Who won the Formula One 'Dutch Grand Prix
2023' title?

a. पिएर गैल 

b. फर्नांडो आलोंसो
c. सर्जियो पेरेज

 d. मैक्स वपेन
Answer: d मैक्स वपेन
EXPLANATION : -
- मैक्स वस्र्टाप्पेन, रेड बुल के फार्मूला वन ड्राइवर हैं।

Question : 14
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले बने
पहले भारतीय कौन बने?
Who became the first Indian to win a gold medal in
the World Athletics Championships?

a. हिमा दास 

b. नीरज चोपड़ा
c. निशांत संधु

d. नवीन कुमार
Answer: b. नीरज चोपड़ा
EXPLANATION : -
- नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
- इवेंट के 40 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय ने गोल्ड मेडेल जीता।
Question : 15
BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय ने कौन सा पदक हासिल किया?
Which medal was won by Indian player HS
Prannoy in BWF World Badminton Championship
2023?

 a. गोल्ड 

 b. सिल्वर

 c. ब्रॉन्ज 

 d. इनमें से कोई नहीं
Answer : C. ब्रॉन्ज

EXPLANATION : -

- कहां पर आयोजन - कोपनहेगन, डेनमार्क
- कब से कब तक - 21 से 27 अगस्त 2023
- कांस्य पदक जीतने के साथ ही एचएस प्रणय, भारत के पांचवें खिलाड़ी हो गए हैं, जिन्होंने अब तक के वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेडेल जीते हैं।
- इससे पहले किदांबी श्रीकांत (सिल्वर), लक्ष्य सेन (कांस्य), बी
  साई प्रणीत (कांस्य), प्रकाश पादुकोन (कांस्य) ने पदक जीता था

Question : 16

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के किस खेल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा?
Neeraj Chopra created history by winning the gold medal in which sport of the World Athletics Championships 2023?

a. भाला फेंक (Javelin Throw)
b. लंबी छलांग (Long Jump)

c. गोला फेंक (Shot Put )
d. चक्का फेंक (Discus Throw)
Answer: a. भाला फेंक (Javelin Throw)

EXPLANATION : -
- हंगरी के बुडापोस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने Gold Medal जीता है।
- नीरज पहले भारतीय बने हैं जिन्होंने एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की है।
• और पहले भारतीय एथलीट बने हैं।
- नीरज ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर के भाला फेंका। 

 - इसके बाद उनकी दावेदार मजबूत हुई।
- हंगरी में राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन हो रहा है।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जेवलिन थ्रो फाइनल स्कोर

1. नीरज चोपड़ा, भारत : 88.17 मीटर - गोल्ड

2. अरशद नदीम, पाकिस्तान : 87.82 मीटर - सिल्वर
3. जैकब वादलेच, चेक रिपब्लिक : 86.67 मीटर - ब्रॉन्ज
इससे पहले ये पदक अपने नाम कर चुके नीरज चोपड़ा
- 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.13 मीटर का थ्रो के साथ उन्हें रजत पदक मिला।
- 2021 में टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया।
- 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी उन्होंने देश को गोल्ड दिलाया।
- 2016 में अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था।
हरियाणा के रहने वाले हैं नीरज चोपड़ा
- नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को - वे हरियाणा के पानीपत शहर के खांद्रा गांव में - नीरज के पिता सतीश कुमार छोटे किसान हैं।
 


अवॉर्ड

Question : 17
मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब किसने जीता?
Who won the title of Miss Earth India 2023?

a. प्रियन सैन 

b. रश्मि प्रिया
c. प्रिया रस्तोगी 

d. प्रवीणा आंजना
Answer: a. प्रियन सैन

EXPLANATION : -
- वह 20 वर्ष की हैं और राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं।
- वह स्टूडेंट, डांसर और ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं।
- अब वह दिसंबर 2023 में वियतनाम में मिस अर्थ 2023 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी करेगी।
• उन्हें कोरिया से मिस अर्थ मीना स चोई से अपना ताज मिला, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया शेरिडन मोर्टलॉक से मिस अर्थ एयर के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
- उसी कार्यक्रम में, प्रवीणा आंजना को मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 नामित किया गया, जबकि पेमा चोडेन भूटिया और तेजस्विनी श्रीवास्तव दोनों को उपविजेता घोषित किया गया।
नोट – मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता हैं। मिस इंडिया और मिस अर्थ इंडिया दोनों अलग अलग कॉम्पिटिशन है। 


विज्ञान & रिसर्च

Question : 18
रोवर प्रज्ञान ने किस उपकरण से चंद्रमा पर ऑक्सीजन, सल्फर, एल्यूमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज और सिलिकॉन की मौजूदगी का पता लगाया?
With which instrument did Rover Pragyan detect the presence of oxygen, sulphur, aluminium, calcium, iron, chromium, titanium, manganese and silicon on the Moon?

a. LIBS (लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी)

b. APXS (अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर)
c. ILSA (इंस्ट्रूमेंट फॉर लूनर सेस्मिक एक्टिविटी)
d. ChaSTE (चंद्र सरफेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट)
Answer: a. LIBS (लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी)

EXPLANATION : -
- चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने 28 अगस्त 2023 तक चांद पर 9 एलिमेंट का पता लगाया।
- इनमें ऑक्सीजन, सल्फर (S), एल्यूमीनियम (AI), कैल्शियम (Ca), आयरन (Fe), क्रोमियम (Cr), टाइटेनियम (Ti), मैंगनीज (Mn) और सिलिकॉन (Si) शामिल हैं।
- इनका एलिमेंट्स की खोज LIBS (लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी) ने की।
- रोवर प्रज्ञान में कई तरह के इक्यूपमेंट लगे हैं। इनमें से एक LIBS
है।
LIBS के जरिए कैसे ढूंढे गए एलिमेंट्स
- इस प्रयोग में सैंपल सरफेस यानी चांद की मिट्टी या पत्थर पर हाई-फोक्स्ड लेजर का इस्तेमाल किया जाता है।
-
• सरफेस के गरम होने से प्लाज्मा बनता है।
- इसी से बने स्पेक्ट्रम की स्टडी कर एलिमेंट का पता लगाया जाता
है।
- अलग-अलग एलिमेंट के अलग-अलग स्पेक्ट्रम होते हैं।

Question : 19
चंद्रमा पर रोवर प्रज्ञान को ऑक्सीजन किस रूप में मिला, जिसे हम सांस नहीं ले सकते?
In what form did Rover Pragyan find oxygen on the Moon, which we cannot breathe?

a. ठोस (Solid)
b. ऑक्साइड (Oxide)
c. गैस (Gas)
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. ऑक्साइड (Oxide )

EXPLANATION : -
इस ऑक्सीजन से सीधे सांस नहीं ले सकते
- चांद की मिट्टी पर मिली ऑक्सीजन उस फॉर्म में नहीं है कि सीधे सांस ली जा सके।
- ये ऑक्साइड फॉर्म में है।
- इससे पहले नासा ने भी चंद्रमा की मिट्टी में ऑक्सीजन का पता लगाया था।
- इसलिए इसरो को पहले से ही यहां ऑक्सीजन मिलने की संभावना थी।
ऑक्साइड क्या है?
• ऑक्साइड एक केमिकल कंपाउंड की कैटेगरी है।
- इसकी संरचना में एलिमेंट के साथ एक या ज्यादा ऑक्सीजन एटम होते हैं।
- जैसे कि Li2O, CO2, H2O, आदि
- H2O यानी पानी होता है। इसीलिए इसरो ऑक्सीजन मिलने के बाद अब H यानी हाइड्रोजन की खोज कर रहा है।
1 सेमी प्रति सेकेंड की गति से चलता है रोवर
- छह पहियों वाले प्रज्ञान रोवर का वजन 26 किलोग्राम है।
- लैंडर 'विक्रम' 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था।
- लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद 24 अगस्त 2023 की सुबह ISRO ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की थी।
- रोवर प्रज्ञान 1 सेमी प्रति सेकेंड की गति से चलता है और अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल करता है।
Question : 20
चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा पर लैंडिंग प्वाइंट 'शिव- शक्ति' का तापमान कितना रिकॉर्ड किया?
What was the temperature recorded by Chandrayaan-3's lander Vikram at the landing point 'Shiv-Shakti' on the Moon?

a. सतह पर 30°C और 80mm की गहराई पर-50°C
b. सतह पर 60°C और 80mm की गहराई पर 30°C
c. सतह पर 50°C और 80mm की गहराई पर 10°C

d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. सतह पर 50°C और 80mm की गहराई पर - 10°C

EXPLANATION : -
चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर
- को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) इक्यूपमेंट ने 27 अगस्त 2023 को चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था।

- ChaSTE (चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट) के मुताबिक, चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है।
• चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है।
- जबकि 80mm की गहराई में माइनस 10°C टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।
- चास्टे (ChaSTE) में 10 टेम्परेचर सेंसर लगे हैं, जो 10cm यानी 100mm की गहराई तक पहुंच सकते हैं।
- ChaSTE इक्यूपमेंट को स्पेस फिजिक्स लैबोरेटरी, VSSC ने अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी के साथ मिलकर बनाया है।
साउथ पोल का तापमान पता चलने का फायदा क्या?
- इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया था कि उन्होंने चंद्रमा के साउथ पोल को इसलिए चुना, क्योंकि यहां भविष्य में इंसानों को बसाने की क्षमता हो सकती है।
- साउथ पोल पर सूर्य का प्रकाश कम समय के लिए रहता है।
- अब जब चंद्रयान-3 वहां के तापमान समेत अन्य चीजों की स्पष्ट जानकारी भेज रहा है, तो वैज्ञानिक अब यह समझने की कोशिश करेंगे कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी वास्तव में कितनी क्षमता रखती है।
चंद्रयान-3 में लगे इक्यूपमेंट्स प्रोपल्शन मॉड्यूल में इक्यूपमेंट
- SHAPE (स्पेक्ट्रो पोलारिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लेनटरी अर्थ). काम - चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी का अध्ययन करना। पृथ्वी जैसे रहने योग्य ग्रह के रेडिएशन में क्या कोई खास बात होती है, यह पता लगाना।
विक्रम लैंडर में इक्यूपमेंट
1. RAMBHA-LP (लैंगम्यूर प्रोब) -
काम - यह प्लाज्मा के घनेपन और समय के साथ इसमें हुए बदलावों का पता लगाएगा। चांद पर वातावरण नहीं है इसलिए सूर्य के रेडिएशन लगातार इसपर पड़ते रहते हैं। इससे चांद की मिट्टी जल गई है और उसमें गन पाउडर जैसी गंध आती है। इसलिए प्लाज्मा का अध्ययन किया जा रहा है।
2. ChaSTE (चास्ट) - चंद्र सरफेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट
काम - यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर तापमान का अध्ययन
करना।
3. ILSA – इंस्ट्रूमेंट फॉर लूनर सेस्मिक एक्टिविटी
-
काम - लैंडिंग साइट के पास भूकंप को मापना। चंद्रमा की ऊपरी
और अंदर वाली सतह की बनावट का अध्ययन करना।
प्रज्ञान रोवर में इक्यूपमेंट
1. APXS – अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर

काम - चांद की मिट्टी और चट्टानों के एलिमेंटल कंपोजिशन को
मापना।
2. LIBS – लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप

काम - चांद की सतह के कमिकल कंपोजिशन और मिनरल कंपोजिशन की स्टडी करना।

Question : 21
ब्लू सुपरमून की घटना कब हुई, जो 2037 तक ऐसी खगोलीय घटना नहीं होगी?
When did the Blue Supermoon occur, which will not occur until 2037?

a. 27 और 28 अगस्त 2023
b. 29 और 30 अगस्त 2023

d. 1 और 2 सितंबर 2023
c. 30 और 31 अगस्त 2023

Answer: c. 30 और 31 अगस्त 2023

EXPLANATION : -
क्या होता है ब्लू सुपरमून
- जब एक ही महीने में 2 सुपरमून होता है तो दूसरे सुपरमून को ब्लू सुपरमून कहा जाता है।
- अगस्त 2023 में दो बार सुपरमून हुआ। एक अगस्त को और 30 व 31 अगस्त को ।
- इसलिए 30 व 31 अगस्त वाले सुपरमून को ब्लू सुपरमून कहा
गया।
- द हिन्दू न्यूजपेपर के अनुसार ब्लू सुपरमून के दौरान पृथ्वी और चांद की दूरी मात्र 3,57,344 किलोमीटर रही।
- अमूमन यह सबसे दूर 4,05,000 किलोमीटर
कब होता है सुपरमून?
- सुपरमून में धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती
है।
- इस वजह से चांद ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है।
- इसमें ऐसा लगता है कि जैसे यह पृथ्वी के करीब आ रहा है।
- साल में तीन से चार बार सुपरमून दिखता है।
चांद धरती का चक्कर लगाते-लगाते उसकी कक्षा के बेहद करीब आ जाता है।
- इसे पेरिजी (Perigee) कहा जाता है।
- अगर चांद के धरती से दूर जाने पर उसे अपोजी (Apogee) कहते हैं।
- एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने 1979 में सुपरमून का प्रयोग किया था।

Question : 22
इसरो के पहले सोलर मिशन का नाम बताएं?
Name the first solar mission of ISRO?

a. आदित्य 1

 b. आदित्य

C.सूर्या S1

d. रोशनी S2
Answer: a आदित्य L1
EXOLANATION : -

- आदित्य L1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन लेबोरेट्री होगी।
- इसे सूर्य के चारों ओर बनने वाले कोरोना के रिमोट ऑब्जर्वेशन के लिए डिजाइन किया गया है।
- स्पेसक्राफ्ट को श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से PSLV-XL रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
क्या करेगा आदित्य L1
- आदित्य यान, L1 यानी सूर्य-पृथ्वी के लैग्रेंजियन पॉइंट पर रहकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा।
- यह पॉइंट पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। यहां तक पहुंचने में इसे करीब 120 दिन यानी 4 महीने लगेंगे।
- यह लैग्रेंजियन पॉइंट के चारों ओर की कक्षा, फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर के अलावा सबसे बाहरी परत कोरोना की अलग-अलग वेब बैंड्स से 7 पेलोड के जरिए टेस्टिंग करेगा।
L1 क्या है?
- लैग्रेंज पॉइंट का नाम इतालवी - फ्रेंच मैथमैटीशियन जोसेफी-लुई ग्रेंज के नाम पर रखा गया है।
- यह सामान्य तौर पर एल-1 के नाम से जाना जाता है।
- ऐसे पांच पॉइंट धरती और सूर्य के बीच हैं, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल बैलेंस हो जाता है और सेंट्रिफ्युगल फोर्स बन जाता है।
- ऐसे में इस जगह पर अगर किसी ऑब्जेक्ट को रखा जाता है तो वह आसानी से दोनों के बीच स्थिर रहता है और एनर्जी भी कम लगती है।
- पहला लैग्रेंज पॉइंट धरती और सूर्य के बीच 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है।
- आम शब्दों में कहें तो एल-1 ऐसा पॉइंट है जहां पर कोई भी ऑब्जेक्ट सूर्य और धरती से बराबर दूरी पर स्थिर रह सकता है।

योजना

Question : 23
किस राज्य में एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए सहायता देने की 'गृह लक्ष्मी योजना' शुरू हुई?

In which state the 'Griha Lakshmi Yojana' started to provide assistance of Rs 2000 per month to more than one crore women?
a. उत्तर प्रदेश

 b. मध्य प्रदेश
 c. राजस्थान 

d. कर्नाटक
Answer: d. कर्नाटक
EXPLANATION : -
 

- राज्य सभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने 30 अगस्त 2023 को मैसूरु में कर्नाटक सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का उद्घाटन किया।
- योजना की शुरुआत कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उप- मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई लीडर मौजूदगी में हुई।

क्या है गृह लक्ष्मी योजना

• इस योजना के तहत कर्नाटक की महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए आर्थिक सहायता मिलेगी।
- योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके नाम राशन कार्ड है।
जो महिलाएं या उसका पति इनकम टैक्स देता है, वह योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
- योजना का उद्घाटन होते ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने वाली 1,09,54,000 महिलाओं के खाते में 2000 रुपए पहुंच गए। 

Question : 24

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत सरकार के साथ मिलकर किस शहर में जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने का फैसला किया?

In which city, the Asian Development Bank (ADB) along with the Government of India has decided to set up a Center on Climate Change and Health?
a. मुंबई 

b. पटना

C. दिल्ली

 d. चेन्नई
Answer: c. दिल्ली
EXPLANATION : -

- एशियन डेवलपमें बैंक (ADB) ने यह घोषणा की है। - अगर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की बात करेंगे, तो गुजरात में स्थापित WHO के 'सेंटर फॉर ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन' के बाद अब भारत में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) नया केंद्र खोलने वाला है।

जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य केन्द्र में क्या होगा
- यह जलवायु-लचीला स्वास्थ्य प्रणाली के विकास को बढ़ावा देगा। - टिकाऊ और कम कार्बन/कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन स्वास्थ्य व्यवस्थाएं व स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दे ।
- ये उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं देगा।
- डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व वाले एलायंस फॉर ट्रांसफॉर्मेटिव एक्शन ऑन क्लाइमेट एंड हेल्थ जैसी पहलों सहित सहयोग को सुविधाजनक बनाना।
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB)

मुख्यालय - मांडलुयॉन्ग, फिलीपींस

स्थापना - 19 दिसम्बर 1966

सदस्य देश - 68
Question : 25
केंद्र सरकार ने कार के सेफ्टी स्टार रेटिंग टेस्ट के लिए किस प्रोग्राम को
शुरू किया?
Which program has been started by the central government for the safety star rating test of the car?

a. BNCAP

 b. INCAP
c. BCACP
d. ACPS
Answer: a. BNCAP ( भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम)
EXPLANATION : -
- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 22 अगस्त 2023 को BHARAT NCAP को लॉन्च किया है।
- इसे एक अक्टूबर 2023 से लागू किया गया।
- यह किसी भी स्तर पर ग्लोबल एनसीएपी से कम नहीं होगा।
- भारत की सड़कों, ड्राइविंग पैटर्न और बाकी परिस्थितियों को
ध्यान में रखते हुए ही बनाया गया है। हुए
इन टेस्टों के लिए इंसान की डमी का प्रयोग होता है

- इंसान की तरह की डमी का प्रयोग इस टेस्ट के लिए किया जाता
है।
- टेस्ट के दौरान गाड़ी को फिक्स स्पीड से किसी हार्ड ऑब्जेक्ट के साथ टकराया जाता है।
• इस दौरान कार में 4 से 5 डमी का इस्तेमाल किया जाता है।
- बैक सीट पर बच्चे की डमी होती है।
Question : 26
किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का विस्तार 31,008 स्कूलों में किया?
Which state government has expanded the Mukhyamantri Nashta Yojana to 31,008 schools?

a.तमिलनाडु / Tamil Nadu
b. केरल / Kerala
c. अरुणाचल प्रदेश / Arunachal Pradesh
d. पंजाब / Punjab
Answer: a. तमिलनाडु / Tamil Nadu
EXPLANATION : -
- मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 25 अगस्त 2023 को नागापट्टनम जिले में नाश्ता योजना का विस्तार किया।
- अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 31,008 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों तक छात्रों को नाश्ता मिलेगा।


विदेश

Question : 27
नाइजर के बाद किस अफ्रीकी देश में सेना ने ( अगस्त 2023 में) सत्ता पर कब्जा कर लिया?
After Niger, in which African country did the army
seize power (in August 2023) ?

a. कांगो

 b. गैबॉन
c. कैमरून

 d. दक्षिण अफ्रीका
Answer : b. गैबॉन
EXPLANATION : -
गैबॉन
राजधानी - लिब्रेविल
आधिकारिक भाषा - फ्रेंच
मुद्रा - सेंट्रल अफ्रीकन CFA फ्रैंक
पड़ोसी देश – कांगो, कैमरून, इक्वेटोरियल गिनी
भूमध्य रेखा (इक्वेटर) पर स्थित अफ्रीकी देश – गैबॉन, रिपब्लिक ऑफ कांगो, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, यूगांडा, केन्या और इथियोपिया
सेंट्रल अफ्रीकी कंट्री गैबॉन में अगस्त 2023 को तख्तापलट हो
गया।
 


Question : 28

दूसरी बार जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति कौन चुने गये?
Who was elected the President of Zimbabwe for
the second time?

a. एमर्सन मंगाग्वा

 b. नेल्सन चामीसा 

c. जोएस मुजुरु

 d. मॉर्गन त्स्वंगिराई

 Answer: a. एमर्सन मंगाग्वा

EXPLANATION : -

जिम्बाब्वे के बारे में 

• अफ्रीका महाद्वीप में हैं। राजधानी -  हरारे
- मुद्रा - जिम्बाब्वे डॉलर, अमेरिकी डॉलर, दक्षिण अफ़्रीकी रैंड
- जनसंख्या एक करोड़ 60 लाख (16मिलियन) है।
- यहां रॉबर्ट मुगाबे करीब 4 दशक तक निरंकुश शासक बन गये थे।
- रॉबर्ट मुगाबे को 2017 में एमर्सन मंगाग्वा व सहयोगियों ने सरकार से हटाया था।

- जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मंगाग्वा (Emmerson Mnangagwa) को दूसरी बाद राष्ट्रपति चुना गया।
- 23 अगस्त 2023 को दूसरे व अंतिम कार्यकाल के लिए चुनाव हुआ था।
- 26 अगस्त को जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की |

जिम्बाब्वे की स्थिति
- जिम्बाव्वे आर्थिक नीतियों खराब स्थिति में है।
- महंगाई व बेरोजगारी काफी है।
निधन

Question : 29

एक्ट्रेस सीमा देव का निधन 24 अगस्त 2023 को हो गया, वह हिन्दी के अलावा किस भाषाई फिल्मों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध थी?
Actress Seema Dev passed away on 24 August
2023, she was most famous in which language films apart from Hindi?

a. बंगाली 

b. मराठी
C. तेलुगू
d. कन्नड़
Answer : b. मराठी
EXPLANATION : -
- वह 83 मेश देव थे।
- हिन्दी फिल्मों में उन्हें रमेश देव और अमिताभ बच्चन सहित अन्य अभिनेताओं के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आनंद' में प्रमुख भूमिका के लिए बेहद याद किया जाता है।

- सीमा देव का फिल्मी कॅरियर छह दशकों से ज्यादा समय का रहा। - उन्होंने वर्ष की थी। अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी । 
90 हिन्दी व मराठी फिल्मों में अपने अभियन का छाप छोड़ा। उनकी पहली फिल्म 1960 में 'मियां बीवी रजा' थी।
- और आखिरी फिल्म 2021 में 'जीवन संध्या' थी।
 

09:44:25


Comments

Subscribe to our newsletter