Welcome to Jdcivils.org, your ultimate online destination for all things related to competitive exams, job vacancies, syllabus coverage, online exams, and motivational support. Our platform is designed to empower and guide students on their journey towards academic excellence and career success.

2nd Week of September Current Affiar's 2023

2309,2023

2nd Week of September Current Affiar's 2023



राजनीति / संसद / अदालत / केंद्र व राज्यों के फैसले

Question : 1
'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर केन्द्र सरकार ने किसकी अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया? Under whose chairmanship did the Central Government constitute an 8-member committee
on the issue of 'One Country One Election' ?

 

a. राम नाथ कोविंद
c. लाल कृष्ण आडवाणी
b. प्रतिभा पाटिल
d. अमित शाह

Current Affairs 2023
Answer: a. राम नाथ काविंद (पूर्व राष्ट्रपति)
EXPLANATION : -
किसने कमेटी का गठन किया - केंद्रीय कानून मंत्रालय
कमेटी के अध्यक्ष
- पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
कमेटी के सदस्य
- गृह मंत्री अमित शाह
• कांग्रेस लीडर अधीर रंजन चौधरी
- राज्यसभा के पूर्व नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद
- पूर्व वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह
• वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे
- पूर्व  लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप
- पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी
विशेष आमंत्रित सदस्य
- कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
- कानूनी मामलों के सचिव नितेन चंद्रा पैनल के सचिव के रूप में काम करेंगे।
- हालांकि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदस्य बनने से इनकार कर दिया।

कमेटी का काम
- देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कैसे हो सकते हैं, जैसा कि 1967 तक होता था।
- लोकसभा, विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव करवाने के मुद्दे की जांच करना।
- भारतीय संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और किसी भी अन्य कानून तथा नियमों पर रिपोर्ट तैयार करना।
- विशिष्ट संशोधनों की अनुशंसा करना, इसमें एक साथ चुनाव कराने के उद्देश्य से संशोधन की आवश्यकता के बारे में बताना।

कई आयोग कर चुका विचार
- इस मामले पर पिछले कुछ दशकों में चुनाव आयोग, नीति आयोग, विधि आयोग व संविधान समीक्षा आयोग की ओर से विचार किया चुका है।
- साथ ही विधि आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों, क्षेत्रीय पार्टियों और प्रशासनिक अधिकारियों के विचार के लिए तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजित कर चुका है।
- इसमें कुछ राजनीतिक पार्टियों ने सहमति जताई।
- वहीं अधिकांश पार्टियों ने इसका विरोध किया।
- कहना है कि यह विचार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।
- जब तक इस विचार पर आम राय नहीं बनती तब तक इसे धरातल पर उतारना संभव नहीं होगा।
क्या लाभ होगा एक देश एक चुनाव से ?
- करीब हर वर्ष देश के किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं।
- इससे नीतिगत निर्णय के साथ प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं।
- देश पर आर्थिक बोझ भी बहुत अधिक बढ़ता है।
- इससे काले धन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
- इन सबसे बचने के लिये लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराने का मन बनाया है।
- कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि देश की जनसंख्या बढ़ी है, ऐसे में तो तकनीक के इस्तेमाल से एक देश एक चुनाव की संभावना है। - कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एक देश एक चुनाव से विकासोन्मुखी विचार है।
- एक साथ चुनाव होने से देश में बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- बार बार आचार संहिता लागू होने से सरकार आवश्यक नीतिगत निर्णय और योजनाओं को लागू करने में दिक्कत आती है।
क्या नुकसान होगा एक देश एक चुनाव से ?
- एक देश एक चुनाव को लेकर दूसरे विशेषज्ञों का मानना है कि संविधान ने संसदीय मॉडल दिया है।
- इससे लोकसभा व विधानसभाएं 5 साल के लिये चुनी जाती हैं। संविधान में कई ऐसे प्रावधान हैं जो एक देश एक चुनाव' के उलटा प्रतीत होता है।
• अनुच्छेद 2 के तहत संसद किसी नये राज्य को भारतीय संघ में शामिल कर सकता है।
• अनुच्छेद 3 के तहत संसद कोई नया राज्य राज्य बना सकती है। - अलग से चुनाव कराने पड़ सकते हैं।
- अनुच्छेद 85 (2) (ख) के अनुसार राष्ट्रपति लोकसभा को और अनुच्छेद 174(2)(ख) के अनुसार राज्यपाल विधानसभा को 5 साल से पहले भी भंग कर सकते हैं।
- अनुच्छेद 352 के तहत युद्ध, बाहरी हमला या विद्रोह की स्थिति में नेशलन इमरजेंसी लागू कर Loksabha का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

- अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।
- अगर कुछ विधानसभाओं के मन के विपरीत उनके कार्यकाल को घटाया या बढ़ाया जाता है तो राज्यों की स्वायत्तता पर असर पड़ सकता है।
- साथ ही यह सत्ता के पावर का केंद्रीकरण बढ़ा सकता है।
एक देश एक चुनाव पहले हो चुका है चार बार
- देश में 1952, 1957, 1962, 1967 में एक साथ लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव कराये गये थे।
- लेकिन 1968-69 में कुछ राज्यों की विधानसभाएं कुछ कारणों से समय से पूर्व भंग हो गई।
- इसके बाद देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव आगे-पीछे होने लगे।

Question : 2
केंद्र सरकार ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजूकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) को कौन सा दर्जा दिया?
Which status did the Central Government give to the National Council of Education Research and
Training (NCERT)?

  1. एनईपी यूनिवर्सिटी
  2.  डीम्ड यूनिवर्सिटी
  3. पावर यूनिवर्सिटी 
  4. एजूकेशन यूनिवर्सिटी

Answer: b. डीम्ड यूनिवर्सिटी
EXPLANATION : -
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT के स्थापना दिवस (1
सितंबर) को यह ऐलान किया।
डीम्ड यूनिवर्सिटी क्या बदलेगा
- एनसीईआरटी को यह दर्जा मिलने से यहां पर ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और डॉक्टरेट के कोर्स शुरू हो जाएंगे।
- इसके अलावा एनसीईआरटी को कई तरह के एग्जाम, विभिन्न परीक्षाओं के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न आदि डिजाइन करने की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
NCERT
- स्थापना – 27 जुलाई 1961 (लेकिन सम्पूर्ण कार्य 1 सितंबर सन 1961 को शुरू किया)
• मुख्यालय - दिल्ली
- निदेशक - प्रो. दिनेश प्रसाद सोलंकी
इसके पदेन अध्यक्ष शिक्षा मंत्री होते हैं।
- मकसद – स्कूली शिक्षा से जुड़े मामलों पर केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकारों को सलाह देना।
- यह भारत में स्कूली शिक्षा संबंधी सभी नीतियों पर कार्य करती है। - देश में शिक्षा पाठ्यक्रम बनाना और बदलाव को लागू करना


नियुक्ति

Question : 3
नैसकॉम ने संगठन का नया चेयरपर्सन किसे नियुक्त किया? Who has been appointed as the new chairperson
of NASSCOM?

  1.  राजेश नांबियार
  2.  अनंत माहेश्वरी
  3.  राजेंद्र त्रिपाठी 
  4.  करतार सिंह

Answer: a. राजेश नांबियार
EXPLANATION : -

- Nasscom: National Association of Software and Services Companies
- कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजेश नांबियार को अपना चेयरपर्सन नियुक्त किया।
- वह पहले नैसकॉम के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।

NASSCOM क्या है?
- यह एक गैर लाभकारी इंडस्ट्री एसोसिएशन है।
at
- यह भारत में करीब 180 बिलियन डॉलर के IT BPM उद्योग के लिए शीर्ष निकाय है।
- भारत में यह प्राइवेट क्षेत्र में काफी ज्यादा रोजगार प्रदान करता है।

- मुख्यालय: नई दिल्ली
• नैसकॉम की स्थापना: 1 मार्च 1988

Question : 4
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे का अध्यक्ष किस एक्टर को बनाया गया?
Name the President of Film and Television
Institute of India (FTII), Pune?

a. राजकुमार हिरानी

b. आर माधवन
c. पंकज त्रिपाठी

d. विक्की कौशल
Answer : b. आर माधवन
EXPLANATION : -
- अभिनेता आर माधवन को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे का नया अध्यक्ष नामित किया गया है।
- इसके अतिरिक्त, वह FTII की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।
- उन्होंने अभिनेता और फिल्म निर्माता शेखर कपूर का स्थान लिया है, जिनका एफटीआईआई अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल मार्च 2023 समाप्त हो गया था।

Question : 5
ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग (एनएसडी) का महानिदेशक (Director General) किसे नियुक्त किया गया? Who has been appointed as the Director General of News Services Division (NSD) of All India Radio?
a. डॉ. वसुधा गुप्ता 

b. रुचि चंदेल
c. जया सिन्हा 

d. सुचेता अवस्थी
Answer: a. डॉ. वसुधा गुप्ता
EXPLANATION : -
- डॉ. वसुधा ने 31 अगस्त 2023 को चार्ज लिया।
- उन्होंने एन वेणुधर रेड्डी की जगह ली जो 30 अगस्त 2023 रिटायर हुए।


आर्थिक

Question : 6

किस कंपनी ने भारत का पहला UPI - ATM लॉन्च किया? Which company launched India's first UPI - ATM ?

a. पेटीएम पेमेंट सर्विसेज
b. हिताची पेमेंट सर्विसेज
c. अडाणी पेमेंट सर्विसेज
d. फोन पे पेमेंट सर्विसेज
Answer: b. हिताची पेमेंट सर्विसेज

EXPLANATION : -
- यह जापान की कंपनी हिताची लिमिटेड की सब्सिडियरी है। - इसने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर एटीएम का नाम 'हिताची मनी स्पॉट यूपीआई एटीएम' (Hitachi Money Spot UPI ATM) रखा है।
- इस एटीएम को मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में उपयोग के लिए रखा गया।
कैसे काम करेगा यह एटीएम
- इस ATM से बिना कार्ड के ट्रॉन्जैक्शन होगा यानी यह कार्डलेश होगा इसमें एटीएम कार्ड की कोई जरूरत नहीं होगी।
- इसका मतलब यह है कि जब आप एटीएम में जाएंगे तो आपको ATM में QR Code मिलेगा उसे आप स्कैन करेंगे, UPI पिन डालेंगे और नकद रुपया बाहर आ जाएगा।
- UPI-ATM से यूजर्स कई बैंकों के अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें UPI ऐप का सिर्फ उपयोग करना होगा।

Question : 7

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के नए प्रमुख कौन बने?
Who became the new chief of Press Information

Bureau (PIB)?
a. राकेश अस्थाना
b. मुकेश वाजपेई
c. मनीष देसाई
d. डॉ एलएफ रशब्रुक
Answer: c. मनीष देसाई

EXPLANATION : -
- वह इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस (IIS) अधिकारी हैं।
- इससे पहले वह सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन्स (सीबीसी) के
प्रमुख थे।
-पीआईबी की स्थापना 1919 में हुई थी।
Question : 8
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने विस्तारा एयरलाइन का विलय किस एविएशन कंपनी में करने की अनुमति दी ? The Competition Commission of India (CCI) allowed the merger of Vistara airline with which aviation company ?
a. एयर इंडिया 
b. जेट एयरवेज 

c. इंडिगो

d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. एयर इंडिया

EXPLANATION : -
- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने विस्तारा एयरलाइन के
एयर इंडिया में विलय की अनुमति दे दी है।
- Tata SIA Airlines भारत में विस्तारा नाम की विमान सेवा का
संचालन करती है। यह टाटा संस और सिंगापुर एलरलाइन का संयुक्त उद्यम है।
टाटा समूह के पास एयरलाइंस कंपनी

Question : 9

ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट 2023 में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को कौन सी रेटिंग मिली?
What rating did RBI Governor Shaktikanta Das get in the Global Finance Central Banker Report 2023?
a. A+

 b. A
c. B+

 d. B
Answer: a. A+
EXPLANATION : -

- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका की ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने ग्लोबल लेवल पर टॉप सेंट्रल बैंकर के रूप में रैंक किया है।
- शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में 'A+' रेटिंग दी गई है।
- शक्तिकांत दास को तीन सेंट्रल बैंक गवर्नरों की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है, जिन्हें A+ रेटिंग दी गई है।
स्विट्जरलैंड और वियतनाम के गवर्नरों को भी मिली 'A+' रेटिंग - दास के बाद स्विट्जरलैंड के गवर्नर थॉमस जे जॉर्डन और वियतनाम के सेंट्रल बैंक गवर्नर गुयेन थी होंग को भी 'A+' रेटिंग मिली है।
जून में गवर्नर ऑफ द ईयर' चुने गए थे शक्तिकांत दास
- शक्तिकांत दास को जून में लंदन के सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स 2023 में 'गवर्नर ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ईवेंट

Question : 10
तीन दिवसीय 'काठमांडू-कलिंग साहित्य महोत्सव' का आयोजन कहां हुआ ?
Where was the three-day 'Kathmandu-Kalinga Literary Festival' organised?

a. कराची, पाकिस्तान

 b. ललितपुर, नेपाल
c. कोलंबो श्रीलंका 

d. मुंबई, भारत
Answer: b. ललितपुर, नेपाल
EXPLANATION : -
- इस महोत्सव का उद्घाटन नेपाल के विदेश मंत्री एन पी सऊद ने किया।
- नेपाल, भारत, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका से साहित्यकार इस महोत्सव में शामिल हुए।
- इन सभी देशों के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। • कई साहित्यकारों को अलग-अलग पुरस्कारो से पुरस्कृत किया
गया। 




खेल

Question : 11
132वां डूरंड कप का फाइनल खिताब किस टीम ने जीता?
Which team won the final title of 132nd Durand Cup?

a. ईस्ट बंगाल 

b. केरल बागान सुपर जाइंट
c. मोहन बागान सुपर जाइंट 

d. इनमें से कोई नहीं 

Answer: c. मोहन बागान सुपर जाइंट

EXPLANATION : -

- मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को फाइनल में 1-0 से हराया और 17वां खिताब अपने नाम किया।
- मोहन बागान सुपर जॉइंट के खिलाड़ी दिमित्री पेट्राटोस ने बेहतरीन खेल खेला|
- फाइनल मुकाबला 3 सितंबर 2023 को 'साल्ट लेक स्टेडियम' में
कोलकाता में हुआ।
डूरंड कप के बारे में-
- टूर्नामेंट का आयोजन 3 अगस्त से 3 सितंबर 2023 तक हुआ। - डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।
- डूरंड कप की स्थापना 1888 में हुई थी।
- इसका आयोजन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) द्वारा किया जाता है।
- इस टूर्नामेंट का नाम इसके संस्थापक सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया है, जो 1884 से 1894 तक भारत के विदेश सचिव थे।


अवॉर्ड

Question : 12
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2023 से किस भारतीय को सम्मानित किया गया?
Which Indian was honored with the Ramon
Magsaysay Award 2023?


a. जावेद अख्तर

 b. डॉ. राकेश शर्मा
c. डॉ. रवि कन्नन आर

 d. रस्किन बांड
Answer: c. डॉ. रवि कन्नन आर

EXPLANATION ; -
- इस बार रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2023 से कुल चार लोगों को सम्मानित किया गया है।
- जिसमें रवि कन्नन आर भारतीय हैं बाकि अन्य देश के हैं।
रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड 2023 विनर्स लिस्ट
- कोरवी रक्षंद (बांग्लादेश)
- यूजेनियो लेमोस ( तिमोर-लेस्ते)
- मरियम कोरोनेल - फेरर (फिलीपींस)
- डॉ. रवि कन्नन आर (भारत)
नोट- रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय विनोबा भावे
थे।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
- मैग्सेसे अवार्ड को एशिया का नोबल भी माना जाता है।
- यह पुरस्कार फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है।

Question : 13
51वें अंतर्राष्ट्रीय एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड्स के लिए किसे गया है?
चुना
Who has been selected for the 51st International Emmy Directorate Awards?

a. आलिया भट्ट

 b. एकता कपूर
c. करीना कपूर
d. कृति सेनन
Answer : b. एकता कपूर
EXPLANATION : -
- वह इस सम्मान को पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। - उन्हें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स गाला (साहित्यिक पुरस्कार) में सम्मान मिलेगा।
- जिसका आयोजन 20 नवंबर, 2023 को न्यूयॉर्क शहर में किया
जाएगा।
- उनको यह अवॉर्ड इंडियन शोबिज इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा।
। उन्हें वर्ष 2020 में पद्म श्री अवॉर्ड भी मिल चुका है। - एकता कपूर मशहूर अभिनेता जीतेन्द्र की बेटी हैं।


विज्ञान & रिसर्च

QUESTION : 14
चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम ने चांद पर कितने सेंटीमीटर ऊपर उछलकर फिर से लैंडिंग की ?
Chandrayaan 3 lander Vikram landed again after jumping how many centimeters on the moon?

a. 40 सेंटीमीटर 

b. 50 सेंटीमीटर

c. 60 सेंटीमीटर 
d. 70 सेंटीमीटर
Answer: a. 40 सेंटीमीटर
EXPLANATION : -
• इसरो के अनुसार 5 सितंबर 2023 को चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम ने होप टेस्ट (जंप टेस्ट) किया।
• इसरो ने बताया कि लैंडर ने इंजन चालू किया और उम्मीद के मुताबिक खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठाया और 30-40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से उतर गया।
- इस टेस्ट प्रक्रिया को एजेंसी ने किक-स्टार्ट बताया।
- इसरो के साइंटिस्ट इस प्रक्रिया से काफी खुश हैं।

क्यों अहम है होप टेस्ट
- इसरो ने कहा कि आने वाले समय में लैंडर विक्रम द्वारा किया गया
यह टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण होगा और इसके बेहद मायने हैं।
• इससे पता चलता है कि लैंडर के सभी सिस्टम अच्छे से काम कर रहे हैं।
- टेस्ट के दौरान लैंडर पर पेलोड ChaSTE और ILSA को कमांड देकर फोल्ड किया गया और दुबारा लैंडिंग के बाद फिर से तैनात किया गया।
रोवर 'प्रज्ञान' क्या हुआ?
- रोवर 'प्रज्ञान' ने चंद्रमा की सतह पर काम पूरा कर लिया है।
- चांद पर रात होने की वजह से रोवर को स्लीप मोड में रखा गया
है।
- चंद्रयान- 3 मिशन 14 दिनों का ही है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा पर 14 दिन तक रात और 14 दिन तक उजाला रहता है।
- वहां रात को तापमान माइनस 200 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक चल जाता है।
- रोवर-लैंडर सूर्य की रोशनी में तो पावर जनरेट कर सकते हैं,
लेकिन रात होने पर पावर जनरेशन प्रोसेस रुक जाएगी।
- पावर जनरेशन नहीं होगा तो इलेक्ट्रॉनिक्स भयंकर ठंड को झेल नहीं पाएंगे और खराब हो जाएंगे।

Question : 15
चंद्रमा पर रोवर ‘प्रज्ञान' को स्लीप मोड में क्यों सेट किया गया, जिसे 22 सितंबर को जागने की उम्मीद है? Why was the lunar rover 'Pragyan' set in sleep mode, which is expected to wake up on September 22?
a. चंद्रमा पर दिन की वजह से
b. चंद्रमा पर रात की वजह से
c. बैटरी चार्ज करने के लिए
d. चंद्र कंपन की वजह से
Answer: b. चंद्रमा पर रात की वजह से
EXPLANATION : -
- इसरो ने 02 सितंबर 2023 को बताया कि प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है।
• इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क कर स्लीप मोड में सेट किया गया है।
• इसमें लगे दोनों पेलोड APXS और LIBS अब बंद हैं।
- इन पेलोड से डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी तक पहुंचा दिया गया है।

22 सितंबर को जगेगा रोवर 'प्रज्ञान'

- बैटरी भी पूरी तरह चार्ज है।
- रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया है कि 22 सितंबर 2023 को जब चांद पर अगला सूर्योदय होगा तो सूर्य का प्रकाश सौर पैनलों पर पड़े।
-इसके रिसीवर को भी चालू रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि 22 सितंबर को ये फिर से काम करना शुरू करेगा।
क्यों स्लीप मोड में रखा गया रोवर 'प्रज्ञान'
- चंद्रयान-3 मिशन 14 दिनों का ही है|

- ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा पर 14 दिन तक रात और 14 दिन तक उजाला रहता है।
- वहां रात को तापमान माइनस 200 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक चल जाता है।
- रोवर-लैंडर सूर्य की रोशनी में तो पावर जनरेट कर सकते हैं, लेकिन रात होने पर पावर जनरेशन प्रोसेस रुक जाएगी।
- पावर जनरेशन नहीं होगा तो इलेक्ट्रॉनिक्स भयंकर ठंड को झेल नहीं पाएंगे और खराब हो जाएंगे।
- इसलिए रोवर ‘प्रज्ञान' को स्लीप मोड में रखा गया है।
क्या जग जाएगा रोवर 'प्रज्ञान', इसरो चीफ ने क्या कहा
- इसरो के चेयरपर्सन एस सोमनाथ ने कहा- वहां तापमान -200 माइनस डिग्री तक नीचे चला जाता है। ऐसे माहौल में, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स जीवित रहेंगे, लेकिन हमने कुछ परीक्षण किए और हमें लगा कि वे ऐसी कठोर परिस्थितियों में भी रोवर और उसके इक्यूपमेंट जग जाएंगे।

रोवर ने तय की 100 मीटर की दूरी
• इसरो ने बताया था कि रोवर ने शिवशक्ति लैंडिंग पॉइंट से 100 मीटर की दूरी तय की है।
- लैंडर और रोवर के बीच की दूरी का ग्राफ भी शेयर किया गया।
- विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था। रोवर को यह दूरी तय करने में 10 दिन लगे
- छह पहियों वाले प्रज्ञान रोवर का वजन 26 किलो है।
- लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद ISRO ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की थी।
- लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था। ये 1 सेमी प्रति सेकेंड की गति से चला।

 

Question : 16
इसरो ने किसके रिसर्च के लिए आदित्य L1 को अंतरिक्ष में भेजा ?
For whose research did ISRO send Aditya L1 into space?

a. चंद्रमा

 b. सूर्य
c. मंगल

 d. शनि

Answer: b. सूर्य
QUESTION : 17
इसरो ने किस रॉकेट से 'आदित्य L1' को लॉन्च किया? With which rocket did ISRO launch 'Aditya L1'?

a. PSLV-C57

b. LVM3 M4

c.LVM2

d. PSLV-S22


Answer: a. PSLV-C57
EXPLANATION : -
आदित्य L1 सूर्य की स्टडी करेगा।
- कब लॉन्च हुआ : 2 सितंबर 2023 की सुबह 11.50 बजे
- कहां से लॉन्च हुआ : आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से
- किस रॉकेट से लॉन्च : PSLV-C57 का XL वर्जन
- रॉकेट ने 63 मिनट 19 सेकेंड बाद आदित्य को पृथ्वी के ऑर्बिट में छोड़ दिया।
- वह करीब 4 महीने बाद लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा।
- इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है।

Question : 18
आदित्य L1 की प्रोजेक्ट डायरेक्टर का नाम बताएं? Name the project director of Aditya L1?

a. रोमिला खातून

b. रश्मि प्रभा

c. प्रियंका दास

d. निगार शाजी
Answer: d निगार शाजी
QUESTION : 19

आदित्य एल-1 वास्तव में क्या है?

08:11:20


Comments

Subscribe to our newsletter