Welcome to Jdcivils.org, your ultimate online destination for all things related to competitive exams, job vacancies, syllabus coverage, online exams, and motivational support. Our platform is designed to empower and guide students on their journey towards academic excellence and career success.

3rd week of september 2023

1310,2023

3rd week of september 2023

⇒राजनीति / संसद / अदालत / केंद्र व राज्यों के फैसले
QUESTION : 1 गुजरात विधानसभा में किसने 'नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन' (NeVA) का लोकार्पण (inauguration) किया? Who inaugurated the 'National e-Vidhan Application' (NeVA) in Gujarat Assembly?

a. राष्ट्रपति

b. प्रधानमंत्री

c. केंद्रीय गृहमंत्री

d. केंद्रीय शिक्षा मंत्री
Answer: a. राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू)
EXPLANATION :-
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 सितंबर 2023 को गुजरात विधानसभा  में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन' (नेवा) का लोकार्पण
(inauguration) किया।

पेपरलेस हो जाएगी विधानसभा की कार्यवाही
- ई -विधान एप्लीकेशन के लोकार्पण के बाद सदन की कार्यवाही पूरी तरह से पेपरलेस हो जाएगी।
- इसके लिए सदन की सभी सीटों पर टैबलेट भी लगाए गए हैं।
- सदन में अब विधायक कागज पेन नहीं, बल्कि टैबलेट से सवाल-
जवाब कर अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठाएंगे। टैबलेट में सभी जगह का पूरा ब्योरा दर्ज होगा।
- इसके लागू होने के साथ ही सदन पूरी तरह से ऑनलाइन हो गया।

गुजरात
सीएम - भूपेंद्र पटेल
विधानसभा अध्यक्ष - शंकर चौधरी

वायरस - बीमारी
QUESTION : 2  किस राज्य में खतरनाक 'निपाह' वायरस से दो लोगों की मौत हो गई और इसके बाद अलर्ट जारी हुआ?
In which state two people died due to the dangerous 'Nipah' virus and after this an alert was issued ?

 a. उत्तर प्रदेश 

 b. महाराष्ट्र
 c. कर्नाटक

  d. केरल
Answer: d. केरल
EXPLANATION : -
- केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत हो गई
है।
- इसके अलावा राज्य में एक 9 साल के लड़के सहित 5 और मरीज मिले हैं।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 12 सितंबर को बताया- केरल में हुई मौतें निपाह से ही हुई हैं। हमने स्थिति का जायजा लेने और इससे निपटने में राज्य सरकार की मदद के लिए एक्सपर्ट्स की एक टीम भेजी है।
 - अब पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
निपाह वायरस संक्रमण क्या और कैसे फैलता है?
- निपाह एक जूनोटिक बीमारी है, जिसका अर्थ है कि यह संक्रमि जानवरों या दूषित भोजन के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है।

- WHO का कहना है कि यह किसी संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क के माध्यम से सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है।
- निपाह वायरस चमगादड़ और सुअर जैसे जानवरों से इंसानों में फैल सकता है।
- इस बीमारी की मरने वालों की दर बहुत ज्यादा है। अब तक इसका कोई ट्रीटमेंट या टीका (इंजेक्शन) उपलब्ध नहीं है।
निपाह वायरस कितनी तेजी से फैलता है?

- निपाह वायरस SARS-CoV-2 (कोरोना) की तुलना में कहीं अधिक धीरे-धीरे फैलने के लिए जाना जाता है।
- निपाह वायरस बहुत संक्रामक नहीं है और मानव-से-मानव संचरण बहुत आसान नहीं है।
- हालाँकि, इसकी मार करने की क्षमता ही सबसे बड़ी चिंता का विषय है।- 2001 में बंगाल के सिलीगुड़ी में पहले प्रकोप के दौरान, संक्रमित होने की पुष्टि करने वाले 66 लोगों में से 45 की मृत्यु हो गई। यानी मृत्यु दर 68% है।
निपाह वायरस के लक्षण
- WHO के अनुसार निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों में वायरल फीवर होने के साथ सिरदर्द, उल्टी जैसा लगना, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखते हैं।
- अगर ये लक्षण 1-2 हफ्ते तक रहते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
केरल
सीएम     -  पी विजयन
राज्यपाल -  आरिफ मोहम्मद खान
राजधानी -    तिरुवनंतपुरम

आर्थिक
 QUESTION : 3 सऊदी अरब और भारत के प्रधानमंत्रियों के बीच कितनी रकम के निवेश के लिए संयुक्त टास्क फोर्स स्थापित करने पर सहमत हुए?
How much amount of investment was agreed between the Prime Ministers of Saudi Arabia and India to set up a joint task force?

a. 500 अरब डॉलर
c. 100 अरब डॉलर
b. 200 अरब डॉलर
d. 50 अरब डॉलर
Answer: c. 100 अरब डॉलर (लगभग 4.1 लाख करोड़ रुपए)
EXPLANATION : -

- सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री 'मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद' G20 समिट के बाद भारत में राजकीय यात्रा पर रहे।

- इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC - स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल) की पहली बैठक हुई।

(नोट- इस परिषद की स्थापना अक्टूबर 2019 में ही हुई थी। )

देशों के बीच 8 समझौतेदोनों
- इस दौरान दोनों देशों के बीच 8 समझौते पर हस्ताक्षर हुए। -

समझौतों - रिन्युएबल एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, एंटी करप्शन सहयोग, नेशनल आर्काइव, बैंकिंग (सऊदी एक्जिम बैंक और एक्जिम बैंक ऑफ इंडिया के बीच), द्विपक्षीय निवेश बढ़ाने पर सहयोग, समुद्र के खारा पानी को पीने लायक बनाने की तकनीक (IIT और सेलाइन वाटर कंजर्वेशन कार्पोरेशन ऑफ सऊदी अरेबिया)
100 अरब डॉलर निवेश के लिए संयुक्त टास्क फोर्स
- दरअसल, 100 अरब डॉलर के निवेश का एग्रीमेंट फरवरी 2019 हुआ था। उस वक्त क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत की यात्रा पर आए थे। इसके बाद इस निवेश योजना पर बहुत ज्यादा काम नहीं हो सका।
- अब सितंबर 2023 में क्राउन प्रिंस की राजकीय यात्रा के दौरान 100 बिलियन डॉलर के निवेश पर बातचीत हुई।
- दोनों देशों ने इसके लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया।
50 अरब डॉलर से रिफाइनरी प्रोजेक्ट
- वेस्ट कोस्ट रिफाइनरी परियोजना भारत की पहली और सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड रिफाइनरी है
- महाराष्ट्र के रत्नागिरि स्थित इस परियोजना की उत्पादन क्षमता 60 मिलियन टन प्रतिवर्ष होने की उम्मीद है।

QUESTION : 4 सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस व PM की भारत यात्रा के दौरान 50 अरब डॉलर के किस रिफाइनरी प्रोजेक्ट को तेजी से लागू करने पर सहमति बनी?
During the visit of Saudi Arabia's Crown Prince and PM to India, which refinery project worth $50 billion was agreed to be implemented rapidly?

a. मथुरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट
b. वेस्ट कोस्ट रिफाइनरी प्रोजेक्ट
c. कोलकाता रिफाइनरी प्रोजेक्ट
d. ईस्ट नॉर्थ रिफाइनरी प्रोजेक्ट
Answer: b. वेस्ट कोस्ट रिफाइनरी प्रोजेक्ट
EXPLANATION : -
- महाराष्ट्र के रत्नागिरि स्थित इस परियोजना की उत्पादन क्षमता 60 मिलियन टन प्रतिवर्ष होने की उम्मीद है।
- योजना पूरी होने पर यह विश्व की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक होगी।

QUESTION : 5  भारत की थोक महंगाई दर लगातार पांचवें महीने नेगेटिव रही, अगस्त 2023 में यह दर कितनी थी?
India's wholesale inflation rate remained negative for the fifth consecutive month, what was this rate in August 2023?

 a. (-) 3.48%

 b. (-) 1.48%
 c. (-) 0.52% 

 d. (+) 1.48%
Answer: c. (-) 0.52%
EXPLANATION : -
- लगातार पांचवे महीने थोक महंगाई दर नेगेटिव रही। - इससे पहले जुलाई में -1.36% थोक महंगाई थी।
⇒थोक महंगाई दर की रिपोर्ट किसने जारी की
Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
- यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है । (नोट - खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)

⇒थोक महंगाई दर क्या होती है?
- यह महंगाई दर, थोक मूल्य सूचकांक (WPI - होलसेल प्राइस इंडेक्स) के आधार पर तैयार होती है।
. होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) या थोक मूल्य सूचकांक का मतलब उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है।
- ये कीमतें थोक में किए गए बिजनेस से जुड़ी होती हैं। (नोट - खुदरा महंगाई दर, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स से तय होता है)

⇒थोक महंगाई दर में इतनी कमी कैसे ?
- मुख्य रूप से खनिज तेलों, मूल धातुओं, टेक्सटाइल, खाद्य उत्पादों, कपड़ा, केमिकल और केमिकल प्रोडक्ट की कीमतों में कमी के कारण अगस्त, 2023 में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट आयी है
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर : पीयूष गोयल

QUESTION : 6  रूस में आयोजित पूर्वी आर्थिक मंच (Eastern Economic F) 202orum3 की बैठक में किस केंद्रीय मंत्री ने भारत का प्रतिनिधित्व किया?
Which Union Minister represented India in the Eastern Economic Forum 2023 meeting held in Russia ?

 a. अमित शाह

 b. नरेंद्र मोदी
 C. सर्बानंद सोनोवाल

 d. निर्मला सीतारमण
Answer: c. सर्बानंद सोनोवाल
EXPLANATION : -
- सर्बानंद सोनेवाल केंद्रीय पोर्ट, शिपिंग, वाटरवेज और आयुष मंत्री
हैं।
- यह बैठक 10 से 13 सितंबर 2023 को रूसी बंदरगाह शहर
व्लादिवोस्तोक में आयोजित हुआ।
डिफेंस
QUESTION : 7 एयरफोर्स चीफ ने स्पेन में एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी का कौन सा ट्रांसपोर्ट विमान सितंबर 2023 में रिसीव किया? Which transport aircraft of Airbus Defense and Space Company did the Air Force Chief receive in Spain in September 2023?
 a. KC-46

 b. C-295
 c. C-390 

 d. CL-650
Answer: b. C-295
EXPLANATION : -
- यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (ADSpace) ने 13 सितंबर 2023 को भारत को पहला C-295 टैक्टिकल मिलिट्री एयर लिफ्ट प्लेन सौंप दिया।
- एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन के सेविले शहर में इस प्लेन को रिसीव किया।
⇒स्पेन से 16 विमान आएंगे, भारत में 40 बनेंगे
- दरअसल, सितंबर 2021 में भारत ने ADSpace के साथ C- 295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए 21 हजार करोड़ रुपए की डील की थी।
- इसमें 56 प्लेन की मांग की गई थी।
- इनमें से 16 प्लेन रेडी टु-फ्लाई कंडीशन में स्पेन से आएंगे। बाकी के 40 प्लेन गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस सिस्टम कंपनी बनाएगी।
- ये ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एवरो एयरक्राफ्ट की जगह लेगा।
- ये एक मीडियम टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की तैनाती आगरा एयरबेस में होगी। जहां इसके पायलट्स का ट्रेनिंग सेंटर भी अगले साल तक तैयार हो जाएगा।

सैन्य अभ्यास
QUESTION : 8 किस देश में आयोजित युद्धाभ्यास 'ब्राइट स्टार-23' में इंडियन एयरफोर्स, आर्मी और नेवी ने हिस्सा लिया?
Indian Air Force, Army and Navy took part in the exercise  'Bright Star-23' organized in which country?

a. मिस्र 

b. जापान
c. फ्रांस 

d. बांग्लादेश
Answer: a. मिस
EXPLANATION : -
- यह युद्धाभ्यास 27 अगस्त से 16 सितंबर 2023 तक आयोजित हुआ।
- यह बहुराष्ट्रीय त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें 34 देश भाग ले रहे हैं।
- भारत ने पहली बार इस ट्राइ सर्विस एक्सरसाइज में हिस्सा लिया। - वायुसेना ने बताया है कि भारत की तरफ से युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में 5 मिग-29 लड़ाकू विमान, 2 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-78, 2 C-130 और 2 C-17 एयरक्राफ्ट भी शामिल हैं।
⇒मिस्र
- राजधानी - काहिरा
• राष्ट्रपति - अब्देल फतह अल-सीसी
ईवेंट
QUESTION : 9  दिल्ली में सितंबर 2023 में आयोजित 'किसानों के अधिकारों पर चार दिवसीय वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किसने किया? Who inaugurated the 'Four-day Global Seminar on Farmers' Rights' organized in Delhi in September 2023?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. केंद्रीय गृहमंत्री
d. केंद्रीय शिक्षा मंत्री
Answer: a. राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू)

EXPLANATION : -
- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने समारोह की अध्यक्षता की।

खेल
 QUESTION : 10  SAFF अंडर-16 चैंपियनशिप का फाइनल किसने जीता? Who won the final of SAFF Under-16Championship?

 a. बांग्लादेश
 b. भारत  
 c. नेपाल
 d. पाकिस्तान
Answer : b. भारत
⇒SAFF: South Asian Football Federation
- भारत ने 10 सितंबर 2023 को फाइनल में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर चैंपियन बना।
- फाइनल मैच चांगलिमिथांग स्टेडियम में हुआ।
नोट- वर्ष 2022 का चैंपियन भी भारत था, जिसने फाइनल में नेपाल को हराया था।
- बेस्ट गोलकीपर:  सूरज सिंह
- सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) और बेस्ट स्कोरर: मोहम्मद अरबाश
⇒SAFF अंडर-16 चैंपियनशिप के बारे में -
- वर्ष 2023 में SAFF U-16 चैंपियनशिप का 8वां संस्करण था। - जो दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) द्वारा पुरुषों की अंडर-17 राष्ट्रीय टीमों के लिए आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता थी।
- इसका आयोजन 2-10 सितंबर 2023 को थिम्पू, भूटान में किया गया था।
QUESTION : 11  US ओपन 2023 के महिला एकल खिताब की विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of the Women's Singles title of US Open 2023?
 a. आर्यना सबालेंका 

 b. कोको गॉफ़
 c. एरिन राउटलिफ़

 d. लौरा सीगमंड
Answer : b. कोको गॉफ़
EXPLANATION : -

- वह अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने मात्र 19 वर्ष की उम्र में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता
- उन्होंने बेलारूस की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को फाइनल मैच में हराया।
QUESTION : 12  US ओपन 2023 के पुरुष एकल खिताब के विजेता कौन बने ?
Who became the winner of the Men's Singles title 
of US Open 2023?
a. नोवाक जोकोविच  

b. डेनियल मेदवेदेव
C. राजीव राम 

d. जो सैलिसबरी
Answer: a. नोवाक जोकोविच
EXPLANATION : -
• वह सर्बिया के खिलाड़ी हैं। उन्होंने रूस के डेनियल मेदवेदेव को फाइनल मैच में हराया।

QUESTION :13 नोवाक जोकोविच ने US ओपन 2023 में कौन सा वां ग्रैंड स्लैम जीतकर मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर ली?
Novak Djokovic equaled Margaret Court by winning which Grand Slam in US Open 2023?

 a. 22
 b. 23

 c. 24
 d. 25
Answer: c. 24
EXPLANATION : -
- नोवाक जोकोविच ने सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व नंबर 1 स्टार खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर ली है।
- यह उनके करियर का चौथा यूएस ओपन का खिताब है। जोकोविच इससे पहले 2011, 2015 और 2018 में यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स के चैंपियन रह चुके हैं।
⇒US ओपन 2023 के विजेता और उप-विजेता
 

 पुरुष एकल (मेन्स सिंगल्स)
- विजेता : नोवाक जोकोविच
- उप-विजेता : डेनियल मेदवेदेव
 महिला एकल (वूमेंस सिंगल्स)

- विजेता : कोको गॉफ़
- उप-विजेता : आर्यना सबालेंका
 पुरुष युगल (मेंस डबल्स)
- विजेता : राजीव राम और जो सैलिसबरी
- उप-विजेता : रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन
 महिला युगल (वूमेंस डबल्स)
- विजेता : गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और एरिन राउटलिफ़

  -उप-विजेता : वेरा वोनारेवा और लौरा सीगमंड
मिश्रित युगल (मिक्सड डबल्स)
- विजेता : हैरी हेलियोवारा और अन्ना डालिनिना
- उप-विजेता : जेसिका पेगुला और ऑस्टिन क्राजिसेक

⇒कितने ग्रैंड स्लैम होते हैं?
1- ऑस्ट्रेलियन ओपन
2- फ्रेंच ओपन
3- विम्बलडन
4- यूएस ओपन


QUESTION :14  वन डे क्रिकेट मैच में सबसे तेजी से 13000 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने तोड़ा?
Which player broke Sachin Tendulkar's record by scoring the fastest 13000 runs in a one-day cricket match?

a. रोहित शर्मा
b. शुभमन गिल
c. विराट कोहली
d. रविंद्र जडेजा

 Answer : C. विराट कोहली
EXPLANATION : -   

- विराट कोहली ने एशिया कप सुपर 4 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ श्री लंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाम हासिल किया।
- वह सबसे तेजी से 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने मात्र 267 वनडे मैच में यह मुकाम हासिल किया। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- विराट कोहली 13000 रन तक पहुंचने वाले पांचवे खिलाड़ी हैं। - उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
⇒तेजी से रन बनाने में विराट कोहली का रिकॉर्ड
Fastest to 8000 runs
Fastest to 9000 runs
Fastest to 10,000 runs
Fastest to 11,000 runs
Fastest to 12,000 runs
Fastest to 13,000 runs


QUESTION :15  फीबा बास्केटबॉल विश्व कप 2023 किस देश की टीम ने जीता?
Which country's team won the FIBA Basketball World Cup 2023?

a. सर्बिया
b. भारत
c. स्पेन
d. जर्मनी

Answer: d. जर्मनी

EXPLANATION : -
- FIBA फुल फॉर्म : इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन - वर्ल्ड कप 2023 कहां आयोजित हुआ : फिलिपींस, जापान और इंडोनेशिया
- कब आयोजित हुआ : 25 अगस्त से 10 सितंबर 2023
- फाइनल मैच कहां हुआ : मनीला (फिलिपींस)

इंडेक्स सूचकांक
QUESTION : 16  स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 के अनुसार 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में पहली रैंक किसकी है?
According to the Clean Air Survey 2023, which city ranks first with a population of more than 10 lakh (1 million) people?'

a. इंदौर
C. श्रीनगर
b. आगरा
d. जबलपुर

 Answer: a. इंदौर (MP)
EXPLANATION :-

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की रैंकिंग
1. इंदौर (MP)
2. आगरा (UP)
3. ठाणे (महाराष्ट्र)

- स्वच्छ वायु सर्वेक्षण, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण (CPCB) ने बोर्ड किया है।

⇒सरकार के किस कार्यक्रम के तहत सर्वेक्षण

यह सर्वेक्षण पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP - National Clean Air Programme) के तहत हुआ।
- यह वायु प्रदूषण की समस्या और इससे निपटने के लिए सरकारी पहल है।
- NCAP का लक्ष्य अगले पांच वर्षों (तुलना के लिए आधार वर्ष - 2017) में मोटे (पीएम10) और महीन कणों (पीएम2.5 ) की सांद्रता में कम से कम 20% की कटौती करना है।
- 7 सितंबर को नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य पर यह रिपोर्ट जारी हुई।
- इस दिवस के लिए 2023 की थीम " स्वच्छ वायु के लिए एक साथ"
⇒स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की तीन कैटेगरी
(i) 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले (47 शहर )
(ii) 3 से 10 लाख आबादी वाले (44 शहर)

(iii) 3 लाख से कम आबादी वाले (40 शहर)
नोट - शहरों का वर्गीकरण 2011 की जनसंख्या जनगणना के आधार पर किया गया है।
⇒किस आधार पर स्वच्छ वायु सर्वेक्षण
- बायोमास का नियंत्रण
• नगरपालिका ठोस अपशिष्ट जलाना

 - सड़क की धूल

- निर्माण और विध्वंस कचरे से निकलने वाली धूल
- वाहन उत्सर्जन
-औद्योगिक उत्सर्जन
- जन जागरण
PM10 सांद्रता में सुधार

QUESTION : 17  स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 के अनुसार 3 लाख से 10 लाख आबादी वाले शहर की रैकिंग में पहला स्थान किसका है? According to the Clean Air Survey 2023, which city with a population ranging from 3 lakh to 10 lakh holds the first position in the ranking?

a. मुरादाबाद
b. मुजफ्फरपुर
C. गुंटूर
d. अमरावती

Answer: d अमरावती
EXPLANATION :-
⇒3 लाख से 10 लाख आबादी वाले शहर की रैंकिंग

1. अमरावती (महाराष्ट्र)
2. मुरादाबाद (UP) 3. गुंटूर (आंध्र प्रदेश)

QUESTION :18  स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 के अनुसार 3 लाख से कम आबादी वाले शहर की रैकिंग में पहला स्थान किसका है?
According to the Clean Air Survey 2023, which city with a population of less than 3 lakh holds the first position in the ranking?

a. अंगुल
b. परवाणू
c. देवास
d. काला अम्ब

Answer: b. परवाणू (HP)
EXPLANATION : -
⇒ 3 लाख से कम आबादी वाले शहर की रैकिंग

1. परवाणू (HP)
2. काला अम्ब (HP)
3. अंगुल (ओडिशा)

विज्ञान & रिसर्च
QUESTION : 19  किस देश की संसद में दो शवों के अवशेषों को पेश कर दावा किया गया कि ये एलियन्स के एक हजार साल पुराने शव हैं? In the Parliament of which country, the remains of two dead bodies were presented and it was claimed that these were 1000 year old bodies of aliens?
a. अमेरिक

b. फ्रांस
C. ब्रिटेन
d. मैक्सिको
Answer: d. मैक्सिको में

EXPLANATION : -
- मेक्सिको की संसद में 12 सितंबर 2023 को एलियन्स की
मौजूदगी को लेकर चर्चा हुई।
- इस दौरान 2 शव के अवशेष भी दिखाए गए।
• दावा है कि ये शव एलियन्स के हैं।
- मेक्सिकन जर्नलिस्ट और यूएफओलॉजिस्ट जेम मोसान ने बताया कि ये शव पेरू की एक खान से मिले थे, जो करीब 1,000 साल पुराने हैं।
- उनका दावा है कि ये "अवशेष" वास्तविक एलियंस के हैं।
- संसद में इस इवेंट का लाइव टेलिकास्ट किया गया।
⇒कैसे हैं एलियन के कथित शव
- दो शवों में प्रत्येक हाथ में तीन ऊंगलियां हैं। लंबे सिर हैं।
⇒एलियन के DNA की रेडियोकार्बन डेटिंग से हुई जांच

- एलियंस के बारे में जेम मौसन के पिछले दावे झूठे साबित हुए थे। लेकिन अब वह वैज्ञानिक तथ्य लेकर संसद पहुंचे थे।
- पत्रकार मोसान ने बताया कि UFO सैंपल्स पर ऑटोनॉमस
यूनिवर्सिटी ऑफ मेक्सिको में स्टडी हुई थी।
- यहां वैज्ञानिकों ने DNA का रेडियोकार्बन डेटिंग के जरिए एनालिसिस किया।
- मोसान ने कहा - हम विशाल ब्रह्मांड में अकेले नहीं हैं, हमें इस वास्तविकता को स्वीकार करने की आवश्यकता है।
दावा खारिज किया यूनिवर्सिटी ने
- इसके बाद मेक्सिको की नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ने जेम मौसन खारिज कर दिया। कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने इन दोनों एलियन ममी की जांच नहीं की। हमारे पास जांच के लिए सैंपल लाए गए थे, यह किस शव का हिस्सा था, उन्हें नहीं पता। अमेरिकी नेवी के पूर्व पायलट भी थे मौजूद
- कथित एलियन के शवों को लकड़ी के बॉक्स में रखा गया था। सुनवाई के दौरान अमेरिकी नेवी के पूर्व पायलट रायन ग्रेव्स भी मौजूद थे।
- ग्रेव्स ने ही अमेरिकी संसद में दावा किया था कि सर्विस के दौरान वो एलियन का स्पेसक्राफ्ट देख चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि अमेरिका इन UFO's की रिवर्स इंजीनियरिंग पर काम कर रहा है।

निष्कर्ष : जेम मोसान के पिछले दावे गलत साबित हुए थे, इसलिए एलियन के शव के दावे पर भी दुनिया के वैज्ञानिक भरोसा नहीं कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इस मामले में ज्यादा प्रतिक्रिया भी नहीं दी है। मैक्सिको
  राजधानी  - मेक्सिको सिटी
• राष्ट्रपति - एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज़
- पड़ोसी देश – यूएसए और ग्वाटेमाला
- समुद्र - गल्फ ऑफ मैक्सिको, कैरेबियन सी और नॉर्थ पैसेफिक ओसेन


QUESTION :20   भारत के ऐसे पहले स्पेसक्राफ्ट का नाम बताएं, जिसने अंतरिक्ष से पहली सेल्फी ली?
Name the first Indian spacecraft which took the first selfie from space?

a. आदित्य L1
b. मंगलयान
c. चंद्रयान-3
d. सोलर पार्कर प्रोब

Answer: a. आदित्य L1
EXPLANATION : -
- आदित्य L1 ने लैगरेंज बिन्दु (L1) पहुंचने के रास्ते में सूर्य और चंद्रमा की तस्वीरें खींच कर इसरो को भेजी।
- इसने पृथ्वी और चंद्रमा के साथ सेल्फी ली।
- इसरो के मुताबिक आदित्य L1 पर लगे कैमरे ने 4 सितंबर को अपने सबसे बड़े पेलोड, विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) और (SUIT) उपकरणों की तस्वीर ली।
- आदित्य एल 1 में लगे कैमरे ने चार महीने लंबी यात्रा के दूसरे दिन यह तस्वीर ली।
⇒कब लॉन्च हुआ था आदित्य L1
- इसे 2 सितम्बर को PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।
- 4 महीने बाद 15 लाख किमी दूरी तय कर L1 पॉइंट पर पहुंचेगा।

⇒लैगरेंज बिन्दु-1 (L1) क्या है ?
- लैगरेंज पॉइंट का नाम इतालवी - फ्रेंच मैथमैटीशियन जोसेफी-लुई लैगरेंज के नाम पर पड़ा है।
- इसे आमतौर पर L1 नाम से जाना जाता है।
- ऐसे पांच पॉइंट धरती और सूर्य के बीच हैं।
- जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल बैलेंस हो जाता है और सेंट्रिफ्यूगल फोर्स बन जाती है।

योजना
QUESTION :21  किस राज्य सरकार ने सितंबर 2023 में सर्विस सेक्टर पॉलिसी को मंजूरी दी ?
Which state government approved the service sector policy in September 2023?

a. उत्तराखंड
b. मध्य प्रदेश
c. उत्तर प्रदेश
d. राजस्थान 

Answer: a. उत्तराखंड
- यह निर्णय उत्तराखंड सरकार ने सितंबर 2023 में लिया।

⇒ सर्विस सेक्टर पॉलिसी
- इस पॉलिसी के माध्यम से उत्तराखंड में 20 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने और 10 लाख वर्कर्स के कौशल विकास का लक्ष्य रखा है।
- द हिंदू न्यूज पेपर के अनुसार इसमें हेल्थ, ऐजूकेशन, हॉस्पिटैलिटी, कल्याण केंद्र (wellness Center), आईटी, डेटा सेंटर, स्पोर्ट और फिल्म इंडस्ट्री को शामिल किया गया है।

QUESTION : 22  चेन्नई और किस देश के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक के बीच वैकल्पिक व्यापार मार्ग 'पूर्वी समुद्री गलियारा' (Eastern Maritime Corridor) शुरू होगा?
The alternative trade route 'Eastern Maritime Corridor' will start between Chennai and the port city of Vladivostok of which country?

a. चीन 

b. रूस
c. फ्रांस
d. जर्मनी

Answer : b. रूस

EXPLANATION : -
- केंद्रीय पोर्ट, शिपिंग, वाटरवेज और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 10 से 13 सितंबर 2023 को रूस यात्रा के दौरान इस रूट को शुरू करने के लिए रूसी पक्ष से बातचीत की।
⇒रूस - भारत का समुद्री व्यापार रूट
• सेंट पीटर्सबर्ग से मुंबई : इस रूट पर 25 दिन लगते हैं। यह काफी लंबा रूट है। बीच में स्वेज कैनाल है । यह, जियोपॉलिटिक्स फैक्टर की वजह से बहुत प्रभावित है। यहां कोई भी रुकावट ग्लोबल ट्रेड को नुकसान पहुंचा सकता है।
नया और वैकल्पिक रूट
- चेन्नई - व्लादिवोस्कोक मैरीटाइम कॉरिडोर (ईस्टर्न मैरीटाइम कॉरिडोर) : इसके जरिए मात्र 12 दिनों में रूस के बंदरगाह तक पहुंचा जा सकता है।
- व्लादिवोस्तोक से चेन्नई तक यात्रा करने वाला एक समुद्री जहाज, जापान सागर में दक्षिण की ओर कोरियाई प्रायद्वीप, ताइवान और फिलीपींस से होते हुए दक्षिण चीन सागर, सिंगापुर और मक्का जलडमरूमध्य से होकर बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से होते हुए चेन्नई तक पहुंचेगा।
- यह दूरी 5,600 नॉटिकल माइल्स (10,300 किलोमीटर) की है। - यह पुराने रूट (सेंट पीटर्सबर्ग से मुंबई) से 3000 नॉटिकल माइल्स (5,500KM) कम है?
2019 में हुआ था समझौता
- चेन्नई - व्लादिवोस्तोक मैरीटाइम कॉरिडोर के लिए सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्लादिवोस्तोक यात्रा के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था।
लेकिन चार साल पूरे होने के बावजूद यह समुद्री रूट शुरू नहीं हो सका।
- अब भारत सरकार कोशिश में है कि जल्द इस रूट से कार्गो शिप की आवाजाही हो ।
रूस
- राष्ट्रपति : ब्लादिमीर पुतिन     राजधानी : मास्को

अंतर्राष्ट्रीय संगठन
⇒G20 क्या है?
What is G20?
- G20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी का गठन वित्तीय संकट को देखते हुए 1999 में किया गया था।
- इस वित्तीय संकट ने पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया को प्रभावित किया था।
- G20 का उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना है।
- अब इसके 21 सदस्य हैं और 2024 की समिट में इसे G21 के नाम से जाना जाएगा।
 इसमें 19 देश और दो संगठन शामिल हैं (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड) राज्य), यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ
- यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के एक मंच के रूप में, यह सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण भूमि निभाता है।


QUESTION : 23   G20 समिट के दौरान 'इंडिया - मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' के लिए किन देशों और संगठनों ने MoU साइन किया?
Which countries and organizations signed MoU for 'India-Middle East-Europe Economic Corridor' during the G20 Summit?

a. भारत, UAE, सऊदी अरब
b. USA और यूरोपीय यूनियन
c. इटली, फ्रांस, जर्मनी

d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (7 देश और एक संगठन - भारत, UAE, सऊदी अरब, इटली, फ्रांस, जर्मनी, USA और यूरोपीय यूनियन)

EXPLANATION : -
⇒India Middle East Europe economic corridor
- G20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में इस समझौता ज्ञापन पर भारत, UAE, सऊदी अरब, इटली, फ्रांस, जर्मनी, USA और यूरोपीय यूनियन ने हस्ताक्षर किए।
- इस प्रोजेक्ट का फायदा इजरायल और जॉर्डन को भी मिलेगा।
⇒कितना लंबा यह कॉरिडोर, क्या-क्या होगा इसमें
- यह कॉरिडोर 6 हजार से 8 हजार किमी लंबा होगा। इसमें 3500 किमी समुद्र मार्ग शामिल है।
- ईस्ट कॉरिडोर - भारत से अरब की खाड़ी तक
-नॉर्थ कॉरिडोर - अरब की खाड़ी से यूरोप तक होगा।
- सड़क मार्ग का ज्यादातार हिस्सा UAE, सऊदी अरब, जॉर्डन, इजरायल, ग्रीस, इटली, फ्रांस, जर्मनी और अन्य देशों में होगा। यहां रेल लाइनें और रोड बनेंगे।
- इसमें समुद्र और जमीनी हिस्से के नीचे सबमरीन केबल बिछाना, ऊर्जा ग्रिड, टेलिकम्यूनिकेशन लाइन भी होगा।
- इसके समुद्री हिस्से पर देशों के बीच में पोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
- व्यापार, क्लीन एनर्जी एक्सपोर्ट, क्लीन इलेक्ट्रिसिटी एक्सपोर्ट हो सकेगा।
- इससे जुड़े देशों का आर्थिक विकास बढ़ेगा।

⇒किस प्रोजेक्ट का विकल्प होगा यह कॉरिडोर
- यह चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का विकल्प होगा। - नया कॉरिडोर चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का विकल्प है। कई देशों के चीन के कर्ज जाल से मुक्ति मिलेगी।
- पाकिस्तान, चीन के BRI (बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव) का हिस्सा हैं, जिस पर भारत को आपत्ति है। क्योंकि पाकिस्तान में इसकी परियोजना का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से होकर गुजरता है, जिसे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) कहा जाता है।
- बीआरआई को 2013 में लॉन्च किया गया था।
• यह जमीनी रूट और समुद्री रूट था। यह काफी पुराने सिल्क रूट पर आधारित है।
⇒कॉरिडोर से भारत को क्या फायदा
- कॉरिडोर के बनने के बाद भारत से यूरोप तक सामान पहुंचाने में करीब 40% समय की बचत होगी।
अभी भारत से किसी भी कार्गो को शिपिंग से जर्मनी पहुंचने में 36 दिन लगते हैं, इस रूट से 14 दिन की बचत होगी।
यूरोप तक सीधी पहुंच से भारत के लिए आयात-निर्यात आसान और सस्ता होगा।
⇒इन सात वजहों से भारत इस प्रोजेक्ट से जुड़ा
- भारत और अमेरिका इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में काम कर रहे थे, लेकिन पहली बार दोनों मिडिल ईस्ट में साझेदार बने हैं।
- भारत की मध्य एशिया से जमीनी कनेक्टिविटी की सबसे बड़ी बाधा पाकिस्तान का तोड़ मिल गया है। पाकिस्तान 1991 से इस प्रयास को रोकने की कोशिश कर रहा था।
- भारत के ईरान के साथ संबंध सुधरे हैं, लेकिन अमेरिका के प्रतिबंधों के कारण ईरान से यूरेशिया तक के रूस-ईरान कॉरिडोर की योजना प्रभावित होती जा रही है।

- अरब देशों के साथ भारत की भागीदारी बढ़ी है। UAE और सऊदी सरकार भी भारत के साथ स्थायी कनेक्टिविटी बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
- अमेरिका को उम्मीद है कि इस मेगा कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट से अरब प्रायद्वीप में राजनीतिक स्थिरता आएगी और संबंध सामान्य हो सकेंगे।
- यूरोपीय यूनियन ने 2021-27 के दौरान बुनियादी ढांचे के खर्च के लिए 300 मिलियन यूरो निर्धारित किए थे। भारत भी इसका भागीदार बना।
- नया कॉरिडोर चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का विकल्प है। कई देशों के चीन के कर्ज जाल से मुक्ति मिलेगी।
- जी-20 में अफ्रीकी यूनियन के भागीदार बनने से चीन और रूस के अफ्रीकी देशों में बढ़ती दादागीरी को रोकने में सहायता मिलेगी।
- इसमें से एक जमीनी रूट है, जो चीन को एशिया, रूस और यूरोप से जोड़ता है। जबकि दूसरा समुद्री रूट है, जो चीन के तटीय इलाकों को हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर के जरिए अरब और यूरो तक जोड़ता है।
⇒प्रोजेक्ट को फाइनेंस कौन करेगा
- इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। तमाम देशों ने तय किया है कि इसके बारे में आगे बताचीत होगी।

QUESTION : 24  G20 समिट के दौरान किस देश ने चीन के BRI (बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव) को छोड़ने का इशारा दिया?
Which country hinted at leaving China's BRI (Belt and Road Initiative) during the G20 Summit?

a. रूस 

b. सऊदी अरब 
c. इंडोनेशिया

 d. इटली

Answer: d इटली
EXPLANATION : -

इटली
-राजधानी रोम
-प्रधानमंत्री - जॉर्जिया मेलोनी
⇒इटली BRI पर हस्ताक्षर करने वाला एकमात्र G7 राष्ट्र है। - हालांकि, इटली BRI से बाहर होगा या नहीं, इसे लेकर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया । कहा जा रहा है कि इसकी वजहें आर्थिक के अलावा अन्य भी हो सकती हैं।
• इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने चीन के BRI प्रोजेक्ट से
हटने का फैसला सुनाने के लिए वक्त मांगा है। उन्हें इस बात की भी चिंता है कि इसको लेकर व्यापार पर असर पड़ सकता है।
- मेलोनी कह चुकी हैं कि आने वाले महीनों में वे चीन जाएंगी और
संवेदनशील मुद्दे पर बात करेंगी।
⇒क्यों BRI से जुड़ा था इटली
- 10 सालों में तीन बार मंदी का सामना करने वाले इटली ने BRI का रास्ता उस समय चुना, जब उसे निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहद जरूरत थी। उस दौरान इटली के EU यानी यूरोपीय संघ के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और सरकार फंड्स के लिए चीन का रुख कर सकती थी। अब कहा जा रहा है कि चार सालों के बाद इटली को इस समझौते से खास कुछ नहीं मिला है।

QUESTION : 25  शिखर सम्मेलन के दौरान PM मोदी ने जी20 उपग्रह मिशन का प्रस्ताव दिया, यह इनमें से किससे संबंधित है?
During the summit, PM Modi proposed G20 satellite mission, it is related to which of the following ?

a. न्युक्लियर हथियार की निगरानी

b. जलवायु और मौसम की निगरानी

c. आतंकवाद को खत्म करने

d. समुद्री निगरानी
Answer: b. जलवायु और मौसम की निगरानी 

EXPLANATION : -
• भारत ने ग्लोबल साउथ देशों की मदद करने के उद्देश्य से पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी20 उपग्रह मिशन क प्रस्ताव किया।
- 'जी20 लीडर्स समिट' में PM मोदी ने कहा, इससे प्राप्त जलवायु और मौसम संबंधी आंकड़े सभी देशों, खासकर ग्लोबल साउथ के देशों के साथ साझा किये जाएंगे।
- भारत सभी जी-20 देशों को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।
- 'ग्लोबल साउथ' शब्द का इस्तेमाल अक्सर विकासशील और अल्प विकसित देशों के लिए किया जाता है, जो मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं।
QUESTION: 26   G20 समिट में ‘ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस' (वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन) की घोषणा हुई, इसके आरंभिक सदस्य कौन हैं?
'Global Biofuel Alliance' was announced at the G20 Summit, who are its initial members ?

a. भारत, आर्जेटीना, बांग्लादेश
b. ब्राजील, इटली, मॉरीशस
c. साउथ अफ्रीका, यूएई, यूएसए

d. उपरोक्त सभी

Answer: d. उपरोक्त सभी (भारत, आर्जेटीना, बांग्लादेश, ब्राजील, इटली, मॉरीशस, साउथ अफ्रीका, यूएई, यूएसए)

EXPLANATION : -
- यह भारत की G20 अध्यक्षता के तहत एक प्रमुख पहल और प्राथमिकता है।
- PM नरेंद्र मोदी ने अमेरिका, ब्राजील, यूएई, सिंगापुर, इटली, अर्जेंटीना, बांग्लादेश और मॉरीशस के नेताओं की मौजूदगी में जीबीए का शुभारंभ किया।
⇒ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस के सदस्य
- आरंभिक सदस्य – भारत, आर्जेटीना, बांग्लादेश, ब्राजील, इटली, मॉरीशस, साउथ अफ्रीका, यूएई, यूएसए
- ऑब्जर्बर मेंबर – कनाडा, सिंगापुर
- कुल मिलाकर, 19 देश और 12 अंतर्राष्ट्रीय संगठन पहले ही GBA में शामिल होने के लिए सहमत हो चुके हैं।
- विशेष रूप से, वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी, इंटरनेशनल एनर्जी फोरम, इंटरनेशन रिन्युएबल एनर्जी एजेंसी जैसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन, और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन ने भी गठबंधन में शामिल होने का वादा किया है।
⇒ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस' का उद्देश्य -

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना
- मजबूत बायोफ्यूल बाजार विकसित करना  

- परिवहन में टिकाऊ बायोफ्यूल ईंधन के उपयोग को तेज करना - नीति साझा करना और राष्ट्रीय जैव ईंधन कार्यक्रमों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करना
⇒क्या है बायोफ्यू
- बायोफ्यूल वह फ्यूल होता है, जिसे पेड़-पौधों से प्राप्त किया जाता है। इसकी सबसे खास बात ये होती है कि इससे प्रदूषण नहीं होता बायोफ्यूल का सबसे बड़ा उदाहरण इथेनॉल है।
- भारत में 'राष्ट्रीय जैव-ईंधन नीति 2018' है, इसके तहत पेट्रोल में 20% इथेनॉल शामिल किया जा रहा है। कई शहरों में इसे लागू किया जा चुका है।
⇒भारत के लिए क्यों जरूरी यह पहल

- भारत कच्चे तेल का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। - अपनी 85 प्रतिशत से अधिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है।
- जैव ईंधन का उपयोग बढ़ाना दो उद्देश्यों की दिशा में महत्वपूर्ण है - ऊर्जा आयात पर निर्भरता कम करना और देश के तेजी से बढ़ते ऊर्जा उपयोग के कार्बन पदचिह्न को सीमित करना।
विश्व जैव ईंधन (World Biofuel Day) दिवस कब मनाया जाता है?
Answer: 10 अगस्त


QUESTION: 27  G20 समिट के दौरान सदस्य और मेहमान देशों के नेताओं ने किस महापुरुष को स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी ? Which great man did the leaders of member and guest countries pay tribute to at the memorial site during the G20 Summit?
a. अटल बिहार वाजपेई

b. महात्मा गांधी
c. जवाहर लाल नेहरू
d. इंदिरा गांधी
Answer: b. महात्मा गांधी (राजघाट) 

EXPLANATION : -
- G20 समिट के दूसरे दिन 10 सितंबर 2023 को सदस्य, मेहमान और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
- तमाम नेताओं ने इस दौरान मौन भी रखा।
- राजघाट पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नेताओं का खादी के शॉल के साथ स्वागत किया। सभी नेताओं को राजघाट के बारे में जानकारी भी दी |
- महात्मा गांधी को दुनिया के हर कोने में अहिंसा और उनके सर्वोच्च मानवतावाद के प्रति अप्रतिम समर्पण के लिए याद किया जाता है।


⇒G20 का नई दिल्ली घोषणा पत्र
New Delhi Declaration of G20

37 पेज का घोषणा पत्र, इसमें 83 पैराग्राफ
- G20 का साझा घोषणा पत्र 37 पेज का है। इसमें 83 पैराग्राफ हैं। - साझा घोषणा पत्र पर सभी देशों की सहमति इसलिए खास है, क्योंकि नवंबर 2022 में इंडोनेशिया समिट में जारी घोषणा पत्र में रूस - यूक्रेन युद्ध को लेकर सदस्य देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी।
- तब रूस और चीन ने अपने आप को युद्ध के बारे में की गई टिप्पणियों से अलग कर लिया था। तब घोषणा पत्र के साथ ही इन देशों की लिखित असहमति शामिल की गई थी।
दिल्ली घोषणापत्र का मुख्य हिस्सा -
- सभी देश सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDG) पर काम करेंगे। सभी देशों को UN चार्टर के नियमों के मुताबिक काम करना चाहिए।
- बायो फ्यूल अलायंस बनाया जाएगा।
- एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य पर जोर दिया जाएगा। 

- मल्टीलेट्रल डेवलपमेंट बैंकिंग को मजबूती दी जाएगी।

- ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर फोकस किया जाएगा। - क्रिप्टोकरेंसी पर ग्लोबल पॉलिसी बनाई जाएगी।
- कर्ज को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने पर भारत ने कॉमन फ्रेमवर्क नवाने की बात पर जोर दिया है।
- ग्रीन और लो कार्बन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर काम किया जाएगा। सभी देशों ने आतंकवाद के हर रूप की आलोचना की है। - इंटरनेशनल टैक्सेशन


QUESTION : 28    G20 की स्थापना के बाद पहली बार 2023 में विस्तार हुआ, इसका 21वां सदस्य कौन बना?
G20 expanded for the first time in 2023 after its establishment, who became its 21st member?

 a. एशियाई संघ 

 b.अफ्रीकी संघ
 c. बांग्लादेश 

  d. नाटो
Answer : b. अफ्रीकी संघ

EXPLANATION : -
- भारत मंडपम में G20 का शिखर सम्मेलन 9 सितंबर को शुरू हुआ।
- इसके उद्घाटन सत्र में PM नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को संगठन का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा।
- इसके बाद तमाम सदस्यों ने इसपर सहमति जताई।
- 2024 में ब्राजील में आयोजित समिट में इस संगठन को G21 नाम से जाना जाएगा।
- G20 की स्थापना 1999 में हुई थी, उसके बाद से पहली बार इसका विस्तार हुआ है।
G20 के 21 सदस्य देश
- भारत
- अर्जेंटीना
- जर्मनी
- इंडोनेशिया
  इटली 
- जापान
. कोरिया गणराज्य - मैक्सिको
- रूस
- सऊदी अरब - दक्षिण अफ्रीका - तुर्किये
• ऑस्ट्रेलिया
- ब्राजील
- कनाडा
- चीन
- फ्रांस
- यूनाइटेड किंगडम
- USA
- यूरोपीय संघ  • अफ्रीकी संघ
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) और वर्ल्ड बैंक इसके रिप्रेजेंटेटिव (representatives) है।
- इसका कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं है। जिस देश को अध्यक्ष मिलती है, वहीं पर इसका दफ्तर हो जाता है।

⇒अफ्रीकी संघ (The African Union)
- इसमें 55 सदस्य देश शामिल हैं जो अफ्रीकी महाद्वीप के देशों से बना है।
- इसकी स्थापना 2002 में हुई थी।
उससे पहले यह अफ्रीकी एकता संगठन के रूप में काम कर रहा था। अफ्रीकी एकता संगठन की स्थापना वर्ष 1963 में अफ्रीका के स्वतंत्र राज्यों द्वारा की गई थी।
- संगठन ने लागोस प्लान ऑफ एक्शन को वर्ष 1980 में अपनाया। इस योजना ने सुझाव दिया कि अफ्रीका को अंतर- अफ्रीकी व्यापार को बढ़ावा देकर पश्चिम पर निर्भरता को कम करना चाहिये।
- वर्ष 2002 में अफ्रीकी एकता संगठन की जगह अफ्रीकी संघ ने ले लिया, जिसका लक्ष्य "महाद्वीप के आर्थिक एकीकरण" में तेज़ी लाना था।
अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असोमानी हैं।


QUESTION : 29  G20 का कौन सा वां शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर 2023 को आयोजित हुआ?
Which G20 summit was held on 9 and 10 September 2023?

a. 15वां

 b. 16वां
c. 17वां

 d. 18वां
Answer: d. 18वां


QUESTION : 30 18वें जी20 के शेरपा का नाम बताएं?
Name the Sherpa of 18th G20?

a. अमिताभ कांत 

 b. राकेश वर्मा

c. अरुण विजय 

d. नरेंद्र मोदी
Answer: a. अमिताभ कांत

EXPLANATION :-

 G20 के शेरपा अमिताभ कांत हैं। शेरपा एक तरह से इस आयोजन को लेकर देश के भीतर सारी एजेंसियों और विदेशी एजेंसियों के बीच सामंजस्य बनाने का मुख्य काम करता है।


QUESTION : 31  G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली की किस बिल्डिंग में हुआ?
In which building of Delhi was the G20 summit held?

a. इंडिया मंडपम
b. भारत सेंटर
c. भारत मंडपम
d. जी-20 मंडपम
Answer : C. भारत मंडपम

EXPLANATION : -
- यह इंटरनेशनल एग्जीबिशन -कम- कन्वेंशन सेंटर (IECC) है, जिसे भारत मंडपम का नाम दिया गया।
- इस कन्वेंशन सेंटर का रीडेवलपमेंट 2,700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया।
- इसमें 7,000 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है।
- इस कन्वेंशन सेंटर में 3,000 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाला एक एम्फीथिएटर भी है, जो तीन PVR थिएटरों के बराबर है।
- मीटिंग रूम में 100 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। 5,500 से ज्यादा वाहनों के लिए पार्किंग की जगह भी दी गई है।
- सरकारी एजेंसी इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन यानी ITPO का यह कॉम्प्लेक्स 123 एकड़ में फैला है।
⇒वॉल ऑफ डेमोक्रेसी में 5 हजार साल का इतिहास
- वॉल ऑफ डेमोक्रेसी में विदेशी मेहमान भारत का 5 हजार साल का लोकतांत्रिक इतिहास देखेंगे। ये दीवार 26 स्क्रीन पैनल से मिलकर बनी है। इन 26 पैनल में अलग-अलग समय की कहानियां हैं।
इनमें भारत-मदर ऑफ डेमोक्रेसी, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक  काल, रामायण, महाभारत, महाजनपद और गणतंत्र, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, कौटिल्य और अर्थशास्त्र, मेगस्थनीज, सम्राट अशोक, फाह्यान, पाल साम्राज्य के खलीमपुर ताम्रपत्र, श्रेणीसंघ, तमिलनाडु का प्राचीन शहर उथीरामेरुर, लोकतंत्र का दार्शनिक आधार, कृष्णदेव राय, अकबर, छत्रपति शिवाजी, स्थानीय स्वशासन, भारतीय संविधान, आधुनिक भारत में चुनाव शामिल हैं।


QUESTION : 32   G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम' के बाहर किसकी प्रतिमा स्थापित की गई ?
Whose statue was installed outside 'Bharat Mandapam', the venue of the G20 summit ?

a. नंदी
b. नटराज
c. अशोक
d. विष्णु
Answer : b. नटराज 

EXPLANATION :- - यह दुनिया की सबसे ऊंची नटराज प्रतिमा है।
- इसकी ऊंचाई 27 फीट, चौड़ाई 21 फीट और वजन लगभग 18 न है
- यह आठ धातुओं या 'अष्ट धातु' यानी तांबा, जस्ता, सीसा, टिन, चांदी, सोना, पारा और लोहे से बना है।
- शिव की तांडव मुद्रा में नटराज प्रतिमा है।
- इसे तमिलनाडु के तंजावुर जिले के स्वामीमलाई के कुशल कारीगरों ने तैयार किया है।
- यह मूर्ति 'लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग' पद्धति का उपयोग करके बनाई गई। यह पद्धति जो चोल युग की स्वदेशी तकनीक थी।
⇒इन तीन मंदिरों से प्रेरित मूर्ति
- नटराज का यह डिज़ाइन तीन प्रतिष्ठित नटराज मूर्तियों से प्रेरणा लेता है - चिदंबरम में थिल्लई नटराज मंदिर, कोनेरीराजपुरम में उमा महेश्वर मंदिर, और बृहदेश्वर (बड़ा मंदिर, तंजावुर।
- ये सभी मूल रूप से चोलों द्वारा बनाए गए थे।
- चोल वंश 9वीं- 11वीं शताब्दी ईस्वी के आसपास अपने चरम पर प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्से पर शासन किया था।

QUESTION : 33   भारत ने G-20 शिखर सम्मेलन 2023 में आमंत्रित करने के लिए कितने देशों को गेस्ट कंट्री (अतिथि देश) का दर्जा दिया?India gave guest country status to how many countries to invite to the G-20 Summit 2023?

a. सात

b. दस
c. पांच

d. नौ
Answer: d. नौ

QUESTION : 34   भारत ने G-20 शिखर सम्मेलन 2023 के लिए किन देशों को गेस्ट कंट्री (अतिथि देश) का दर्जा दिया ?
India has given guest country status to which countries for G-20 summit 2023?

a. बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस
b. नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर
c. स्पेन, यूएई, नीदरलैंड
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (बांग्लादेश, मिस, मॉरीशस, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, यूएई और नीदरलैंड)

EXPLANATION :-
2023 की समिट में नौ गेस्ट कंट्री भी शमिल हुए

- बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई इस कार्यक्रम में “अतिथि देश" बने। - G20 शिखर सम्मेलन के लिए “अतिथि देशों" की सूची में बांग्लादेश एकमात्र दक्षिण एशियाई पड़ोसी देश था।

QUESTION : 35  भारत की अध्यक्षता में 18वें G20 समिट की थीम बताएं?
What is the theme of the 18th G20 Summit under the chairmanship of India?
a. वसुधैव कुटुंबकम (One Earth. One Family - One Future)
b. एक दुनिया
c. अतिथि देवो भवः
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. वसुधैव कुटुंबकम (One Earth. One Family · One Future) (‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य ' )


QUESTION : 36    PM मोदी ने G20 की अध्यक्षता किस देश के राष्ट्रपति को सौंपी?
PM Modi handed over the presidency of G20 to the President of which country?

a. ब्राजील
b. यूएसए
c. दक्षिण अफ्रीका

d. चीन
Answer: a. ब्राजील

EXPLANATION : -
अगली G20 कहां होगी
- 2024 : ब्राजील (रियो डी जनेरियो )
- 2025 : दक्षिण अफ्रीका
- 2026 : यूएसए
- G20 समिट के आखिरी दिन 10 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री
⇒नरेंद्र मोदी ने G20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंप दी।
- ब्राजील अगले साल होने वाली G20 समिट का आयोजन 'रियो डी जनेरियो' में करेगा।
ब्राजील
राजधानी - ब्राजीलिया
राष्ट्रपति - लूला डा सिल्वा
करेंसी - रियाल


QUESTION : 37  भारत की अध्यक्षता में G20 का वर्चुअल शिखर सम्मेलन कब होगा?
When will the G20 virtual summit be held under the chairmanship of India?

a. अक्टूबर 2023 

 b. नवंबर 2023

 c. दिसंबर 2023 

 d. इनमें से कोई नहीं

Answer : b. नवंबर 2023
EXPLANATION : -
- PM मोदी ने G20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंप दी, लेकिन भारत नवंबर 2023 तक अध्यक्ष बना रहेगा।
- ऐसे में प्रधानमंत्री ने नवंबर 2023 में वर्चुअल समिट का ऐलान किया।
QUESTION : 38   भारत की अध्यक्षता में G20 की 200 से ज्यादा मीटिंग कितने शहरों में हुई?
In how many cities were more than 200 meetings of the G20 held under the chairmanship of India?

a. 20
b. 60
c. 55
d. 160
Answer: b.60

EXPLANATION : -

- G20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक कार्यक्रमों के साथ यह भारत में लोगों का जी-20 बन गया।

QUESTION : 39  भारत ने G20 की अध्यक्षता संभालने के बाद पहली शेरपा मीटिंग किस शहर में आयोजित की थी?
In which city did India organize the first Sherpa meeting after assuming the presidency of G20?

a. जयपुर 

b. उदयपुर

c. नोएडा 

 d. अजमेर
Answer: b. उदयपुर

EXPLANATION : -
- G20 शेरपा की पहली बैठक 4 से 7 दिसंबर 2022 को उदयपुर में हुई।

QUESTION: 40 G20 समिट में किन सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष अनुपस्थित रहे और अपने प्रतिनिधि भेजे ?
Which member countries' heads of state remained absent and sent their representatives in the G20 summit?

a. चीन, रूस 

b. चीन, रूस और यूएसए

c. चीन, रूस और फ्रांस 

d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. चीन, रूस 

EXPLANATION : --
  सदस्य देशों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अनुपस्थित रहे।
- जबकि गेस्ट कंट्री स्पेन के राष्ट्रपति सांचेज कोरोना की वजह से नहीं आ सके।
– चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह प्रीमियर ली क़ियांग को भेजा है।
- जबकि यूक्रेन से युद्ध की वजह से रूस के प्रेसिडेंट ब्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं हुए। उनकी जगह विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव G20 समिट में शामिल हुए।
विदेश
QUESTION : 41  किस देश में डैनियल तूफान की वजह से 'वाडी डर्ना' नदी के टूट गए और बाढ़ से करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गई?
In which country, due to Storm Daniel, the dams of 'Wadi Derna' river broke and about 20 thousand people died due to floods?
a. मिस्र  

b. रूस
c. फ्रांस 

 d. लीबिया
Answer: d. लीबिया

EXPLANATION : -

- लीबिया में 9 सितंबर 2023 को भूमध्य सागर से डेनियल तूफान आया और उसने 'वाडी डर्ना' नदी के दो डैम (बांध) टूट गए।
- इसके बाद तूफान का पानी और नदी का लाखों क्यूबिक मीटर पानी अचानक निचले इलाके की ओर बह गया।
- यह पानी डर्ना शहर से टकरा ।
- इस बाढ़ की वजह से डर्ना शहर में हजारों लोगों की मौत हो गई।
- शहर की आबादी लगभग 89 हजार है।
इस शहर में राहत पहुंचाने में समस्या आ रही है, क्योंकि शहर क ओर जाने वाली सड़कें बाढ़ से नष्ट हो गई हैं या कट गई हैं।
शहर का एक चौथाई हिस्सा 'गायब हो गया'
- नेशनल काउंसिल ऑन लीबिया - यूएस रिलेशंस के हानी शेनि कहा: "शहर के केंद्र में लगभग 4 वर्ग किमी [1.5 वर्ग मील] पूरी तरह से नष्ट हो गया है। "
- डेर्ना इलाके में हालात इतने खराब हैं कि कई जगहों पर तो पहुंचा भी नहीं जा सकता। यही वजह है कि हम सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं कि जमीनी हालात क्या होंगे।
• कई इलाकों में पानी में लाशें तैरती नजर आ रही हैं। कई घरों में
शव सड़ चुके हैं और इनकी वजह से बीमारियां फैलने का खतरा है।
⇒लीबिया
राजधानी - त्रिपोली
- पड़ोसी देश – ट्यूनीशिया, अल्जीरिया, नाइजर, चाड, सूडान, मिस्र
- प्रधानमंत्री - अब्दुल हामिद दबी ह
- इस देश में 2011 से दो सरकारें हैं।
- 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी मारे गए थे। इसके बाद से
लीबिया एक तरह से दो हिस्सों में बंट चुका है।
- यहां अलग-अलग हिस्सों में दो सरकारें या दो प्रशासन काम कर रहे हैं।

08:19:01


Comments

Subscribe to our newsletter