Welcome to Jdcivils.org, your ultimate online destination for all things related to competitive exams, job vacancies, syllabus coverage, online exams, and motivational support. Our platform is designed to empower and guide students on their journey towards academic excellence and career success.

4th week of september 2023

1710,2023

4th week of september 2023

#राजनीति व केंद्र -राज्य से सम्बधित प्रश्न 


QUESTION :1   भारत ने किस देश के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के लिए मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया? 

  1. अमेरिका
  2. फ्रांस
  3. इजरायल
  4. कनाडा

Answer: a. अमेरिका

EXPLANATION : -

  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को आमंत्रित किया है।
  •  मोदी ने दिल्ली में हुई जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ये निमंत्रण दिया। इसकी पुष्टि भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने 20 सितंबर 2023 को की।

⇒भारत करेगा क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी

  •  वर्ष 2024 में ही क्वाड शिखर सम्मेलन भी होना है जिसकी मेजबानी भारत करेगा।
  • क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। चर्चा ये भी है कि भारत गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत, क्वाड देशों के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है।


QUESTION :2   राज्य सभा ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित कर दिया, इसके विरोध में कितने वोट पड़े?

  1. 27
  2. 22
  3. 14
  4. 0

Answer: d. 0 

EXPLANATION : -

  • संसद के स्पेशल सेशन के चौथे दिन 21 सितंबर 2023 को राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक / संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां ) संशोधन विधेयक, 2023 ) सर्वसम्मति से पास हो गया है।
  • बिल के खिलाफ किसी ने वोट नहीं दिया।
  • राज्यसभा में मौजूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया।


QUESTION : 3     लोकसभा ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित कर दिया, इसके विरोध में कितने वोट पड़े?

  1. 22                             
  2. 27
  3. 2
  4. 0

 Answer: c. 2

EXPLANATION :-

  • यह बिल लोकसभा में 20 सितंबर 2023 को पास हुआ था। उस वक्त मात्र 2 सांसदों ने विरोध में वोट दिया था।
  • अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा।


QUESTION : 4   लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने वाला कौन सा वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित हो गया?

  1. 125
  2. 128
  3. 129
  4. 188

Answer: b. 128

EXPLANATION :-

⇒विधेयक का नाम

  • The Constitution (One Hundred and Twenty Eighth) Amendment Bill, 2023
  • • संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां )संशोधन विधेयक, 2023


QUESTION : 5   लोकसभा और विधानसभाओं में एक तिहाई महिला आरक्षण के प्रावधान का विधेयक, कानून बनने पर किस नाम से जाना जाएगा ?                                                                                                                             

  1. नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  2. नारी विजय वंदन अधिनियम
  3. नारी शक्ति अधिनियम
  4. नारी अधिकार वंदन अधिनियम

Answer: a. नारी शक्ति वंदन अधिनियम

EXPLANATION:-

  • महिला आरक्षण पारित कराने के लिए पिछले 27 साल में मौजूदा सरकार समेत 4 सरकारों की ये 11वीं कोशिश है।
  • इस बिल के कानून बनने पर लोकसभा में 181 महिला सांसद होंगी।
  • 2014 आमचुनाव के बाद लोकसभा में 82 महिला सांसद हैं, इस बिल के पास होने के बाद 181 महिला सांसद हो जाएंगी।
  • यह आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जन प्रतिनिधियों के लिए लागू होगा।
  • यानी यह राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषदों पर लागू नहीं होगा।

⇒महिला आरक्षण से जुड़े तीन सवाल और उनके जवाब

  1. तुरंत लागू क्यों नहीं किया जा सकता।
    1. जनगणना और परिसीमन के बाद ही यह कानून लागू हो पाएगा। जनगणना में कम से कम 2 साल लगेंगे। इसके बाद ही परिसीमन संभव है, लेकिन मौजूदा कानून के तहत अगला परिसीमन 2026 से पहले नहीं हो सकता। ऐसे में 2027 में 8 राज्यों के चुनाव व 2029 के आम चुनाव से ही यह लागू हो पाएगा।
  2. क्या राज्यों की भी सहमति जरूरी है।
    1. हां। अनुच्छेद 368 के मुताबिक, संविधान संशोधन बिल के लिए कम से कम 50% राज्यों की सहमति जरूरी होती है। अभी देश के 16 राज्यों में एनडीए की सरकार है। 11 राज्यों में इंडिया गठबंधन और 3 राज्यों में अन्य दलों की सरकारें हैं। हालांकि, ज्यादातर पार्टियां समर्थन में हैं।
  3. महिला आरक्षित सीटें कैसे तय होंगी?
    1. 2026 के परिसीमन में तय होगा कि कौन-सी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके बाद जब-जब परिसीमन होगा, उस हिसाब से सीटें बदलती रहेंगी। इसके लिए पंचायतों में लागू लॉटरी सिस्टम की तरह सीटें तय की जा सकती हैं। हालांकि, मौजूदा मसौदे में इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।
    2. हालांकि कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी पार्टियों ने सरकार से महिला आरक्षण में एससी, एसटी और ओबीसी को भी शामिल करने मांग की।

QUESTION: 6  पुराने संसद भवन का नया नाम बताएं?

  1. संविधान भवन
  2. संविधान केंद्र
  3. संविधान सदन
  4. संविधान सभा

Answer : c. संविधान सदन

EXPLANATION:-

  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पुरानी संसद को 'संविधान सदन' के नाम से जाना जाएगा।
  • यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
  • दरअसल, 19 सितंबर 2023 को संसद की कार्रवाही नए संसद भवन में शुरू हो गई।

QUESTION : 7  नए संसद भवन पर पहली बार किसने तिरंगा फहराया? 

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  2. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  4. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

Answer: b. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
EXPLANATION : -

  • संसद की नई बिल्डिंग पर पहली बार रविवार (17 सितंबर) को तिरंगा फहराया गया।
    • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन के गजद्वार पर ध्वजारोहण किया।
    • दरअसल, फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार तिरंगा फहराने की प्रक्रिया के बाद ही सरकारी इमारत का दर्जा मिलता है।
    • संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से पुरानी इमारत में बुलाया गया। 
  • PM मोदी ने 28 मई को किया था उद्घाटन
    • प्रधानमंत्री मोदी ने 28 मई को नई संसद का उद्घाटन किया था।

#ऐतिहासिक स्थल से संबधित प्रश्न 


QUESTION: 8  UNCESO ने कर्नाटक के किन मंदिरों के समूह 'सेक्रेड एनसेंबल्स ऑफ द होयसला' को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया?

  1. चेन्नाकेशव मंदिर और होयसलेश्वर मंदिर
  2. केशव मंदिर
  3. दुर्गा मंदिर और विट्ठल मंदिर
  4. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों

EXPLANATION:-

  • चेन्नाकेशव मंदिर (बेलूर) 2- होयसलेश्वर मंदिर (हलेबिदु) 3- केशव मंदिर (सोमनाथपुर )
    • होयसल क्या है?
      • होयसला 12वीं - 13वीं शताब्दी में निर्मित बेलूर, , हलेबिदु और सोमनाथपुर के तीन मंदिर का समूह है।
  • होयसला कला एवं साहित्य के संरक्षक माने जाते थे।
    • यह होयसल राजवंश की राजधानी थी।
  • नोट : "सेक्रेड एनसेंबल्स ऑफ द होयसला (तीन मदिरों का समूह ) इसी को धरोहर स्थलों की सूची शामिल किया है। तीनों मंदिर अलग अलग शामिल नहीं है।
    • बेलूर में चेन्नाकेशव मंदिर का निर्माण 1117 ई. में हुआ था। - हलेबिदु में होयसलेश्वर मंदिर का निर्माण 1121 ई. में हुआ था। - सोमनाथपुर में केशव मंदिर का निर्माण 1268 ई. में हुआ था। UNCESO ने इन तीनों मंदिरो को 18 सितंबर 2023 को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया।
    •  इससे पहले यह यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल था।

QUESTION : 9   UNCESO ने किस राज्य के शांतिनिकेतन को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. बिहार
  3. पश्चिम बंगाल
  4. महाराष्ट्र

Answer : C. पश्चिम बंगाल

EXPLANATION:-

  • ⇒शांतिनिकेतन का अर्थ - शांति से भरा हुआ घर
    • विश्व धरोहर समिति ने 17 सितंबर 2023 को सऊदी अरब के रियाद में इसकी घोषणा की।
  • ⇒शांतिनिकेतन के बारे में-
    • यह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित नगर है।
    • वर्ष 1901 में रवींद्रनाथ टैगोर ने पांच विद्यार्थियों के साथ एक स्कूल की स्थापना की। जो विश्व भारती विश्वविद्यालय बना।
    • रवींद्रनाथ टैगोर ने अपना अधिकांश समय यहीं बिताया।

⇒यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट : 42
(22 सितंबर 2023 तक का अपडेट )

  • आगरा का किला
    • अजंता की गुफाएँ
    • एलोरा की गुफाएँ
    • ताज महल
    • महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह
  • सूर्य मंदिर,  कोणार्क
    •  काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
    • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
    • गोवा के चर्च और कॉन्वेंट
    • • फतेहपुर सीकरी, - हम्पी में स्मारकों का समूह, - खजुराहो स्मारकों का समूह, - एलिफेंटा गुफाएं
  • - ग्रेट लिविंग चोल मंदिर 13
  • - पट्टडकल में स्मारकों का समूह
  • - सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
  • - नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्य
  • • सांची में बौद्ध स्मारक
  • - हुमायुं का मकबरा, दिल्ली
  • - कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली
  • - भारत के पर्वतीय रेलवे
  • - बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर
  • - भीमबेटका के रॉक शेल्टर
  • - चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क
  • – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) - लाल किला परिसर
  • - जंतर मंतर, जयपुर
  • - पश्चिमी घाट
  • - राजस्थान के पहाड़ी किले
  • - ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंजर्वेशन एरिया                                                                                                                                                                                                                                                                                               - पाटन, गुजरात में रानी की वाव (रानी की बावड़ी)।
  • - नालंदा, बिहार में नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल - खंगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • - ले कोर्बुज़िए का वास्तुशिल्प कार्य, आधुनिक आंदोलन में एक उत्कृष्ट योगदान *
  • - अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर
  • - मुंबई के विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल - जयपुर शहर, राजस्थान
  • - धोलावीराः एक हड़प्पा शहर
  • - काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर, तेलंगाना
  • - शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
  • - सेक्रेड एनसेंबल्स ऑफ द होयसला (तीन मदिरों का समूह)

⇒UNESCO
मुख्यालय पेरिस, फ्रांस
स्थापना वर्ष 1945
डायरेक्टर जनरल - ऑद्रे अजोले
#डिफेंस से संबधित प्रश्न 
QUESTION : 9   भारत ने प्रदूषण नियंत्रण पोत को सितंबर 2023 में किस समूह देशों के समुद्री क्षेत्र में तैनात किया ?
a. G7
b. ब्रिक्स
c. आसियान
d. इनमें से कोई नहीं

Answer : c. आसियान
EXPLANATION:-
- इंडियन कोस्टगार्ड का शिप 'समुद्र प्रहरी' 11 सितंबर से 14 अक्टूबर 2023 तक आसियान देशों में विदेशी तैनाती पर रहा। - इसमें 13 NCC कैडेट भी थे, जो पुनीत सागर अभियान के तहत अभियान पर थे।
ASEAN फुल फॉर्म : एसोसिएशन ऑफ साउथ एशियन  नेशंस                                                                                                                                                                                                                                                                                     - मुख्यालय : जकार्ता (इंडोनेशिया)
⇒आसियान दस दक्षिण पूर्व एशियाई देशों  के देश और राजधानी

1. म्यांमार - नेपीडॉ
2. थाईलैंड - बैंकॉक
3. लाओस - वियनतियाने 4. वियतनाम - हनोई 5. कंबोडिया - नोम पेन्ह 6. मलेशिया – कुआलालंपुर 7. सिंगापुर - सिंगापुर (शहर) 8. इंडोनेशिया - जकार्ता 9. ब्रुनेई - बंदर सेरी बेगवान 10. फिलीपींस - मनीला
नोट - 2023 में आसियान-भारत सम्मेलन 7 सितंबर 2023 को हुआ।

#सैन्य अभ्यास से संबधित प्रश्न 
QUESTION : 10  भारत और किस देश की नौसेनाओं के बीच सिम्बेक्स (SIMBEX) 2023 द्विपक्षीय युद्धाभ्यास हुआ? 
a. जापान
b. यूएसए
c. इंडोनेशिया

d. सिंगापुर

Answer: d. सिंगापुर
EXPLANATION:-
- 2023 का नौसैन्य युद्धाभ्यास सिंगपुर में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित हुआ।
- इसमें INS रणविजय, कवरत्ती और सिंधुकेसरी के अलावा, लंबी दूरी का समुद्री गश्ती विमान पी8i ने हिस्सा लिया।
⇒सिम्बेक्स ('Simbex' ) के बारे में
- अभ्यास की सिम्बेक्स श्रृंखला वर्ष 1994 में शुरू हुई थी।
- प्रारंभ में इसे 'एक्सरसाइज लायन किंग' के नाम में जाना जाता था।
- पिछले दो दशकों में इस नौसैनिक अभ्यास का दायरा और व्यापकता काफी हद तक बढ़ चुका हैं।
- इसमें नौसैन्य संचालन के व्यापक स्पेक्ट्रम को कवर करने वाले उन्नत समुद्री नौसैनिक अभ्यास भी शामिल हैं।
- यह अभ्यास समुद्री इलाके में भारत और सिंगापुर के बीच उच्च स्तर के सहयोग का एक उदाहरण है।
- यह हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में दोनों देशों की प्रतिबद्धता तथा योगदान को भी विस्तार देता है।
#खेल से संबधित प्रश्न 
QUESTION : 11   19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल का ध्वजवाहक किन्हें बनाया गया ?
a. रोहित शर्मा और लवलीना बोरगोहेन

b. नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु
c. पंकज आडवाणी और हिमा दास
d. हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन
Answer: d. हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन 

EXPLANATION:-
- भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए दो ध्वजवाहक
बनाया।
- एशियाई खेल 2022 का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक चीन के शहर हांगझोउ में आयोजित किया गया है।
बोरगोहेन ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज हैं।
- भारतीय दल में 655 एथलीट शामिल होंगे।
- यह एशियाई खेलों में भाग लेने वाला अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल है।
QUESTION : 12    सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स 2023 के विजेता का नाम बताएं? 
a.मैक्स वेरस्टैपेन
c. सर्जियो पेरेज
b. कार्लोस सेंज
d. चार्ल्स लेकरेक
Answer : b. कार्लोस सेंज

EXPLANATION:-
- कार्लोस सेंज फेरारी के ड्राइवर हैं।
सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स के बारे में -
- सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स एक मोटर रेसिंग इवेंट है जो फॉर्मूला वन वर्ल्ड
चैंपियनशिप का हिस्सा है।
- आयोजन : 15 से 17 सितंबर 2023
- आयोजन कहां हुआ: मरीना बे स्ट्रीट सर्किट, मरीना बे
कुछ अन्य फार्मूला वन रेस 2023
- बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2023 : मैक्स वेरस्टैपेन
- सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2023 : सर्जियो पेरेज

QUESTION :13  किस देश की टीम ने  क्रिकेट एशिया कप 2023 जीता ?
a. श्रीलंका
b. भारत
c. बांग्लादेश
 d.अफगानिस्तान 
उत्तर : b.भारत
EXPLANATION :-
1. टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है,भारत ने 17 सितंबर 2023 को को कोलंबो के आर प्रेमदासा
स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया।
2.भारत ने कब-कब जीते एशिया कप
2023   –    वनडे
2018   -     वनडे
2016   -     टी-20
2010    -    वनडे
1995   –    वनडे
1990/91 – वनडे
1988     –  वनडे
1984   -      वनडे
⇒श्रीलंका ने बांग्लादेश का रिकॉर्ड तोड़ा
1. इससे पहले, वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के नाम था, बांग्लादेश की टीम वर्ष 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हुई थी।
2. लेकिन एशिया कप 2023 में श्रीलंका मात्र 50 रन बना पाई। यह एशिया कप में अब तक का सबसे कम स्कोर है।
►भारतीय टीम के कप्तान - रोहित शर्मा       

►श्रीलंका टीम के कप्तान - दसुन शनाका
 एशिया कप के बारे में-
→ एशिया कप कुछ एशियाई देशों के बीच क्रिकेट की प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन एशिया क्रिकेट काउंसिल करता है। इसमें एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और टी20 के मैच होते हैं।

→इसकी स्थापना 1983 में हुई थी। पहला एशिया कप 1984 में खेला गया।

QUESTION: 14  हाल ही एशिया कप के फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बने ?
a. जसप्रीत बुमराह 
b. मोहम्मद सिराज
C. रवीन्द्र जडेजा
d. कुलदीप यादव
उत्तर : - b.मोहम्मद सिराज
EXPLANATION :-

1. मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। ,17 सितंबर 2023 को हुए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोहम्म्द सिराज ने छह विकेट हासिल किए। उन्होंने सात ओवर में 21 रन दिए ।
2.एशिया कप फाइनल में किसी भी भारतीय का ये बेस्ट बॉलिंग फिगर है।
3.मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड बनाया।
4.  मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टाफ की टीम को डोनेट कर दी।

QUESTION :15  डायमंड लीग फाइनल 2023 में नीरज चोपड़ा ने कौन - से  पदक जीता?
a. सिल्वर
b. गोल्ड
c. ब्रॉन्ज
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-  a. सिल्वर
EXPLANATION:-
1. वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल 2023 में दूसरे स्थान पर रहे।
2.पिछली बार वर्ष 2022 में उन्होंने गोल्ड मेडेल जीता था।
3. कहां आयोजित हुआ - यूजीन, अमेरिका 
⇒क्या है डायमंड लीग
1.डायमंग लीग एथलेटिक्स (ट्रैक और फिल्ड) का एक टूर्नामेंट है, जिसमें एथलेटिक्स के 16 इवेंट महिला और पुरुष दोनों के लिए  होते हैं।
2. यह हर साल दुनिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित होता है |
3.नीरज एक साथ ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप दोनों का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।
4. उन्होंने 2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीता था।

#अवॉर्ड से संबधित प्रश्न 
QUESTIO: 16   केंद्र सरकार ने हाल ही में  साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में राष्ट्रीय पुरस्कारों की एक नई सीरीज शुरू की है, इसका  नाम बताइए ? 
a. राष्ट्रीय विज्ञान और नवाचार पुरस्कार
b. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार
c.राष्ट्रीय नवाचार पुरस्कार
d. राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 
उत्तर :- d. राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार
EXPLANATION:-
1. केंद्र सरकार द्वारा  विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में राष्ट्रीय पुरस्कारों के एक नए सेट का अनावरण 21 सितंबर 2023 को किया गया |
2.ये पुरस्कार  साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक होगा।
3. विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी इस  पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।
⇒ इस पुरुस्कार को  चार कैटेगरी में बांटा गया है-
1. विज्ञान रत्न (VR) पुरस्कार→ यह पुरस्कार साइंस और टेक्नोलॉजी में की गई आजीवन उपलब्धियों और योगदान के लिए दिया जाएगा।
2. विज्ञान श्री (VS) पुरस्कार→ साइंस और टेक्नोलॉजी में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। यह उन व्यक्तियों के असाधारण प्रयासों पर प्रकाश डालता है जिन्होंने अपने संबंधित डोमेन में स्थायी छाप छोड़ी है।
3. विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर (VY-SSB) पुरस्कार→ यह 45 वर्ष से कम उम्र के लिए यंग साइंटिस्ट को दिया जाएगा। जिन्होंने साइंस और टेक्नोलॉजी में असाधारण योगदान दिया है। इसका उद्देश्य भारत में उभरती प्रतिभाओं को प्रेरित करना है।
4. विज्ञान टीम (VT) पुरस्कार→ वीटी पुरस्कार तीन या अधिक वैज्ञानिकों, रिसर्चर्स या नवप्रवर्तकों की टीमों को दिया जाता है, जिन्होंने साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सामूहिक रूप से काम करते हुए उत्कृष्ट योगदान दिया है।
⇒इन विषयों को किया शामिल
• भौतिकी (physics)
• रसायन विज्ञान (chemistray)

• जैविक विज्ञान
• गणित 
• कंप्यूटर विज्ञान 
•पृथ्वी विज्ञान 
• चिकित्सा 
• इंजीनियरिंग विज्ञान 
• कृषि विज्ञान 
• पर्यावरण विज्ञान 
•प्रौद्योगिकी और नवाचार 
• परमाणु ऊर्जा 
•अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी 
⇒कब होंगे नामांकन
नामांकन हर वर्ष  14 जनवरी से 28 फरवरी तक होंगे।
पुरस्कारों की घोषणा 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस और 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर की जाएगी।

#विज्ञान & रिसर्च से संबधित प्रश्न 
QUESTION :17  शोधकर्ताओं ने किस नई समुद्री टार्डिग्रेड प्रजाति की खोज की, जिसका नाम दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा ?

a. बैटिलिप्स एपीजे
b. बैटिलिप्स कलामी
c. बैटिलिप्स अब्दुल
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर :-   b. बैटिलिप्स कलामी
EXPLANATION:-
 1. ये जीनस बैटिलिप्स से संबंधित है। इसे बैटिलिप्स कलामी नाम दिया गया है।
 2.इसे दक्षिण - पूर्व तमिलनाडु के मंडपम से खोजा गया।
 3.बैटिलिप्स कलामी, भारतीय जल क्षेत्र से खोजा जाने वाला दूसरा समुद्री टार्डिग्रेड है और पूर्वी तट से खोजा जाने वाला पहला है।  
 4. टार्डिग्रेड्स बेहद छोटे जानवर हैं जिनका आकार माइक्रोमीटर में मापा जाता है।
नोट - वर्ष 2021 में केरल के वडकारा में भारत की पहली समुद्री टार्डिग्रेड प्रजाति की खोज की।
उन्होंने इसका नाम स्टाइगारक्टस केरलेंसिस रखा था। 

#योजना से संबधित प्रश्न 
QUESTION:18  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने किस जगह 'उड़ान भवन' का उद्घाटन किया?
a. सफदरजंग हवाई अड्डा (नई दिल्ली)
b. केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (बैंगलोर) 
c. छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (मुंबई) 
d. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नई दिल्ली)
उत्तर : -  a. सफदरजंग हवाई अड्डे (नई दिल्ली)
EXPLANATION:-
1. उद्घाटन 18 सितंबर 2023 को किया गया।
 2.इसके अलावा उन्होंने भारतकोष पोर्टल का भी उद्घाटन किया, जो एक प्रीपेड वॉलेट के रूप में कार्य करेगा।
⇒'उडान भवन' के बारे में-
• इस भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल 71257 वर्गमीटर है।
• ये प्रोजेक्ट कुल 374.98 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। - 'उडान भवन' मॉडर्न कॉन्फ्रेंस रूम, एवी सिस्टम, आइटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम, योगा रूम, क्रेच सुविधा, ईवी चार्जिंग आदि से सुसज्जित है।
•यह पोर्टल हमारे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के माध्यम से फास्ट, एवं अधिक सिक्योर पेमेंट सिस्टम को संभव बनाएगा।

QUESTION : 19   किस शहर में ‘इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर' “यशोभूमि” के पहले पार्ट का उद्घाटन PM मोदी ने किया?
a.मुंबई
b.दिल्ली
c.बेंगलुरू
d.पटना
उत्तर :- b. दिल्ली
EXPLANATION:-
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2023 को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (IICC) 'यशोभूमि' के पहले पार्ट का इनॉगरेशन किया।
2.यह दिल्ली के द्वारका में बना है।
3.पूरा बन जाने के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन) सेंटर होगा।

QUESTION : 20  देश की सबसे बड़ी LED स्क्रीन किस बिल्डिंग में लगाई गई है ?
a. भारत मंडपम
b. नया संसद भवन
c. यशोभूमि
 d. अंबानी थिएटर
उत्तर  :-   c. यशोभूमि\
EXPLANATION :-
1.यह इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (IICC) है। इसमें भारत की सबसे बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई है।

QUESTION :21   कितने व्यावसायों से जुड़े लोगों के लिए PM मोदी ने 13,000 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लॉन्च की है ?

a. 12
c. 19
b. 21
d. 18
उत्तर :- d. 18
EXPLANATION:-
 1.PM नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती (17 सितंबर) पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लॉन्च की।
 2. इसपर वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना में देशभर में करीब 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को फायदा मिलेगा।
 3.योजना के शुरूआत में 18 व्यवसायों को शामिल गया गया है

#विदेश से संबधित प्रश्न 
QUESTION :22  भारत ने किस देश के नागरिकों के लिए सितंबर 2023 में वीजा सर्विस निलंबित कर दिया है ?
a. यूएसए
b. जापान
c. कनाडा
d. पाकिस्तान
उत्तर :- c. कनाडा
EXPLANATION:-

1.खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
2. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर इस मामले में आरोप लगाया था।
3.अब भारत ने कनाडा में मौजूद भारतीय वीजा एप्लिकेशन सेंटर ने 21 सितंबर 2023 को कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दीं।
4.भारत सरकार ने कनाडा से उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या कम करके भारतीय उच्चायोग के बराबर करने को कहा है।
⇒ विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
 •कनाडा के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। कनाडा ने अब तक इस मामले में कोई खास सबूत नहीं दिए हैं। हमने उनसे सबूत देने को कहा है।
 •भारत ने लगातार कनाडा को बताया है कि उनके देश में भारत विरोधी गतिविधियां हो रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।
• हमने कनाडा से साफ कह दिया है कि डिप्लोमैट्स की संख्या दोनों देशों में बराबर होनी चाहिए। ये वियना कन्वेंशन के तहत जरूरी है।
• ये बात सही है कि G-20 के दौरान टूडो ने मोदी के सामने निज्जर की हत्या का मामला उठाया था। हमारे प्रधानमंत्री ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।
 हमने फिलहाल ई-वीजा की प्रोसेस को भी पूरी तरह बंद कर दिया है।
•हमने कनाडा को बता दिया है कि भगोड़े अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत भारत लाया जाएगा और इंटरनेशनल लॉ के तहत यह मेंडेटरी है।

QUESTION :23  भारत और किस देश ने तनाव की वजह से सितंबर 2023 में एक-दूसरे के डिप्लोमैट को निकाल दिया?
a. यूएसए
b. कनाडा
c. जापान 
d. पाकिस्तान
Answer: b. कनाडा
EXPLANATION:-
1.कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर सिख नेता की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि भारत ने इसे खारिज कर दिया है।
2.ट्रूडो ने 18 सितंबर 2023 को संसद में कहा- भारत सरकार के एजेंट्स ने जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख समुदाय नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी।
3.कनाडाई सरकार को जो खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर वे ऐसा आरोप लगा रहे हैं।
3. दरअसल, 18 जून को कनाडा में भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या कर दी गई थी। एक भारतीय डिप्लोमैट को निकाला

06:42:21


Comments

Subscribe to our newsletter