Welcome to Jdcivils.org, your ultimate online destination for all things related to competitive exams, job vacancies, syllabus coverage, online exams, and motivational support. Our platform is designed to empower and guide students on their journey towards academic excellence and career success.

complete october month current affairs part 2

0611,2023

complete october month current affairs part 2

 प्रमुख नियुक्ति से सम्बंधित प्रश्न
QUESTION : 1 IRCTC के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) कौन बने?
a.आशीष जैन कुमार
c. राजेश अवस्थी
b. संजय कुमार जैन
d. विवेक रंजन वर्मा

उत्तर : b. संजय कुमार जैन

EXPLANATION : -
⇒IRCTC : भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम
- स्थापना : 27 सितम्बर 1999
- मुख्यालय : नई दिल्ली
- एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जो भारतीय रेलवे के लिए टिकटिंग, खानपान और पर्यटन सेवाएं प्रदान करता है।
QUESTION : 2 ओडिशा का नया राज्यपाल अक्टूबर 2023 में किसे नियुक्त किया गया?
a. रघुवर दास
b. शिवराज सिंह चौहान

c. मनोहर लाल खट्टर

d. राकेश मारिया

उत्तर : a. रघुवर दास

EXPLANATION : -
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को
ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया।
- वह गणेशी लाल की जगह लेंगे।
• रघुवर दास, फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
- वह 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
QUESTION : 3 त्रिपुरा का नया राज्यपाल अक्टूबर 2023 में किसे नियुक्त किया गया?
a. शिवराज सिंह चौहान
C. अल्लूरी सीताराम राजू
b. मुकेश बालयोगी

d. इंद्र सेना रेड्डी नल्लू
उत्तर : d. इंद्र सेना रेड्डी नल्लू

EXPLANATION : -
-- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना के BJP नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का नया गवर्नर नियुक्त किया है।
- वह सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे।
- वह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।
राज्यपाल की नियुक्ति
- संविधान के अनुच्छेद 155 के अनुसार, भारत का राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करता है।
⇒राज्यपाल बनने के लिए योग्यता
- संविधान के अनुच्छेद 157 के अनुसार, एक व्यक्ति राज्यपाल के
रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होगा;
- भारत का नागरिक होगा,
- 35 वर्ष की आयु पूरी कर ली,
- किसी राज्य विधानमंडल या संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा,
- लाभ का कोई पद धारण नहीं करेगा।
राज्यपाल का कार्यकाल
- राज्यपाल को 5 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है और
वह राष्ट्रपति की मर्जी पर अपना पद धारण करता है।
- भारत के राष्ट्रपति की तरह, किसी राज्य का राज्यपाल राज्य
कार्यकारिणी का प्रमुख होता है।
- राज्यपाल अपनी शक्ति का प्रयोग राज्य के मुख्यमंत्री क
अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह पर करता
है।
QUESTION : 4 सीमा सड़क संगठन ( BRO) के नए महानिदेशक कौन बने?
a. लेफ्टिनेंट जनरल अमरजीत सिंह
b. लेफ्टिनेंट जनरल श्रीनिवासन
c. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी
d. लेफ्टिनेंट जनरल सुरश शर्मा
उत्तर : b. लेफ्टिनेंट जनरल श्रीनिवासन

EXPLANATION : -
- रक्षा मंत्रालय के अनुसार उन्होंने 30 सितंबर 2023 को बीआरओ
के 28वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
BRO (Border Roads Organisation)में
- सीमा सड़क संगठन भारत में एक सड़क निर्माण कार्यकारी बल है।
- यह भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए सड़क मार्गों एवं पुलों का निर्माण कार्य तथा व्यवस्थापन का कार्य करता है।
- यह रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्वामित्व में एक वैधानिक (statutory) निकाय है।
- बीआरओ का स्थापना दिवस : 7 मई
- हेडक्वाटर : नई दिल्ली
 

 

09:41:12


Comments

Subscribe to our newsletter