complete october month current afairs part 4

0811,2023

अवॉर्ड से सम्बंधित प्रश्न 

QUESTION: 1 सखारोव पुरस्कार 2023 के विजेता का नाम बताएं?
a. बराक ओबामा
b. विवेक राम चौधरी
c. जीना महसा अमिनी
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: c. जीना महसा अमिनी
EXPLANATION : -
- यूरोपीय संसद के अध्यक्ष रोबर्टा मेत्सोला ने इस अवॉर्ड के विजेता का नाम बताया।
- महज 22 वर्ष की महसा अमिनी की 16 सितंबर, 2022 को ईरान की धार्मिक पुलिस की हिरासत में मृत्यु हो गई।

-उसका कथित अपराध महिलाओं के लिए इस्लामी गणतंत्र के सख्त ड्रेस कोड का उल्लंघन था
- इसके बाद ईरान में आंदोलन भड़क गया था।
QUESTION: 2 पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने ‘दुर्गा भारत सम्मान' किसे दिया? 
a. पंडित अजॉय चक्रवर्ती और विश्वभारती शांतिनि
b. इसरो का चंद्रयान टीम
c. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (पंडित अजॉय चक्रवर्ती, विश्वभारती, इसरो और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स)

EXPLANATION : -
- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने अक्टूबर 2023 को 'दुर्गा भारत सम्मान' दिए ।
- पंडित अजॉय चक्रवर्ती शास्त्रीय गायक और संगीतकार हैं। उन्हें संगीत के क्षेत्र में यह अवॉर्ड मिला।
- केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रिसर्च के लिए अवॉर्ड मिला।
- इसरो को  चंद्रयान-3 मिशन की उपलब्धि के लिए अवॉर्ड मिला।

- गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) को हाज निर्माण, इंजीनियरिंग और रक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अवॉर्ड मिला।
QUESTION: 3  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस एक्ट्रेस को 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड' (वर्ष 2021 के लिए) से सम्मानित किया?
a. जीनत अमान
b. जया बच्चन
c. हेमा मालिनी
d. वहीदा रहमान

उत्तर : d. वहीदा रहमान
EXPLANATION : -
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 अक्टूबर 2023 को  69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में एक्ट्रेस वहीदा रहमान को यह अवॉर्ड दिया।
- यह 53वां दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार है। यह अवॉर्ड वर्ष 2021 के लिए है।
- पिछली बार 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2020 ) एक्ट्रेस आशा पारेख को मिला था।
⇒दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के बारे में
- दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारत में सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
- इस अवॉर्ड का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया था।
- उन्हें फादर ऑफ इंडियन सिनेमा भी कहा जाता है।
- फाल्के ने भारत की पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' डायरेक्ट की थी।
- हर साल यह अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाता है।
- यह अवॉर्ड जीतने वाले को एक गोल्ड कमल मेडल, एक शॉल और 10 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाता है।
⇒इन स्टार्स को दादा साहेब फाल्के आवार्ड 

वर्ष  -        नाम 

2021 - वहीदा रहमान

2020 - आशा पारेख
2019 -  रजनीकांत 

QUESTION: 4  राष्ट्रपति ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का अवॉर्ड किसे दिया?
a. रवि तेजा
b. अल्लू अर्जुन
c. सलमान खान
d. अक्षय कुमार

उत्तर : b. अल्लू अर्जुन

EXPLANATION : -
-अल्लू अर्जुन को तेलुगू फिल्म 'पुष्पा (द राइज़ पार्ट 1)' में बेस्ट एक्टिंग के लिए अवॉर्ड मिला।
- ये फिल्म वर्ष 2021 में आई थी।
⇒राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
- 69वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, वर्ष 2021 के लिए अनाउंस हुआ
- इसकी घोषणा 24 अगस्त 2023 को हुई
यह अवॉर्ड 'डायरेक्टोरेट ऑफ फ़िल्म फेस्टिवल' की तरफ़ से दिया जाता है, यह संस्था 'सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय' के अंतर्गत काम करती है।
- कुछ फिल्में वर्ष 2022 में रिलीज हुई थीं, लेकिन उन फिल्मों को वर्ष 2021 में ही 'डायरेक्टोरेट ऑफ फ़िल्म फेस्टिवल' की तरफ से सर्टिफिकेट दे दिया गया था।

-इसलिए वे सभी फिल्म भी 2021 की कैटेगरी में हैं।
QUESTION: 5  69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का अवॉर्ड किसे मिला?
a. अपर्णा बालमुरली और रश्मिका
b. कंगना रनौत और करीना कूपर
c. सारा अली खान और जाह्नवी कपूर
d. आलिया भट्ट और कृति सेनन
उत्तर : d. आलिया भट्ट और कृति सेनन

EXPLANATION : -
- आलिया भट्ट को यह अवॉर्ड हिंदी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में बेस्ट एक्टिंग के लिए मिला है।
- कृति सेनन को यह अवॉर्ड हिंदी फिल्म 'मिमी' में बेस्ट एक्टिंग के लिए मिला है।
QUESTION: 6  69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में किस फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (Best Feature Film) का अवॉर्ड जीता? 
a. आरआरआर
b. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट
c. सोरारई पोटरू
d. द कश्मीर फाइल्स
उत्तर : b. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट (हिंदी फिल्म )

EXPLANATION : -
- यह एक भारतीय जीवनी नाटक फिल्म है।
- जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।

- फिल्म के डायरेक्टर : आर माधवन 
-उन्होंने फिल्म में मुख्य अभिनय की भूमिका निभाई है।

QUESTION: 7  69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार किसने जीता? 
a. आरआरआर
b. पुष्पा (द राइज़ पार्ट 1 )
c. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट
d. द कश्मीर फाइल्स
उत्तर : a. आरआरआर
EXPLANATION : -
- फिल्म RRR मूल रूप से तेलुगू में बनी थी और इसे हिन्दी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में लॉन्च किया गया था।
- इस फिल्म के डायरेक्टर, एस. एस. राजामौली हैं।

⇒RRR फिल्म
- यह एक भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की भूमिका पर आधारित फिल्म है।
- यह वर्ष 1920 के ब्रिटिश शासन पर आधारित है।
- RRR का तेलुगु मीनिंग ‘रौद्रम रानम रुधिरम' और हिंदी में 'राइज रोर रिवोल्ट' है।
- फिल्म में राम चरण और जूनियर NTR ने लीड रोल निभाया है।

QUESTION: 8  69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस फिल्म ने 'सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म' (Best Hindi Film) का अवॉर्ड जीता?
a. द कश्मीर फाइल्स

b. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट
c. गंगूबाई काठियावाड़ी
d. सरदार उधम 

उत्तर : d सरदार उधम

EXPLANATION : -
-यह फिल्म पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है।
- फिल्म में एक्टर विक्की कौशल में लीड रोल किया है।

डायरेक्टर - शूजीत सरकार
प्रोड्यूस - किनो वर्क एलएलपी (Kino works LLP)
QUESTION: 9  69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रीय एकता पर किस फीचर फिल्म ने 'नरगिस दत्त अवॉर्ड' जीता?
a. सरदार उधम
b. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट
c. द कश्मीर फाइल्स

d. गंगूबाई काठियावाड़ी

उत्तर : c. द कश्मीर फाइल्स 
EXPLANATION : -
- यह हिंदी फिल्म बॉलीवुड फिल्मों में ब्लॉकबस्टर रही थी।
- डायरेक्टर : विवेक रंजन अग्निहोत्री (हिंदी फिल्म द कश्मीर फाइल्स)
- यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार की कहानी पर आधारित है।
- राष्ट्रपति से इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने अवॉर्ड रिसीव किया।
QUESTION: 10 69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस नॉन-फीचर फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) अवॉर्ड जीता?
a. एक था गांव
b. बियांड ब्लास्ट
c. पानचिका
d. आयुष्मान
उत्तर : a. एक था गांव (Ek Tha Gaon)

EXPLANATION : -
- प्रोड्युसर एंड डायरेक्टर : सृष्टि लखेरा
- 35 वर्षीय सृष्टि लखेरा उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के सेमला गांव से हैं।
- यह मूवी गढ़वाली और हिंदी भाषा  में बनी है।
- यह मूवी पहाड़ के पलायन का दर्द बताती हैं।
- मूवी में घोस्ट विलेज की कहानी है।

QUESTION: 11 केंद्र सरकार ने किस एक्टर को 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' देने का ऐलान किया?
a. लियोनार्डो डिकैप्रियो

b. टॉम क्रूज
c. माइकल डगलस

d. विल स्मिथ

उत्तर : b. माइकल डगलस
EXPLANATION : -
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका ऐलान किया।
- 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।
- इसमें एक्टर माइकल डगलस को 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा।
⇒माइकल डगलस के बारे में
अपने पांच दशकों से अधिक के करियर में, 79 वर्षीय डगलस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक्टिंग की हैं। जैसे वॉल स्ट्रीट, फैटल अट्रैक्शन, द वॉर ऑफ द रोज़ेज़, बेसिक इंस्टिंक्ट, फ़ॉलिंग डाउन, द अमेरिकन प्रेसिडेंट, ट्रैफ़िक और बिहाइंड द कैंडेलब्रा।
- माइकल डगलस ने 1975 में अपने प्रोडक्शन वन फ़्लू ओवर द कूकूज़ नेस्ट के लिए ऑस्कर जीता था।
⇒ किसे दिया जाता है 'सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड'

-इस पुरस्कार की स्थापना1999 में IFFI द्वारा की गई थी। यह अवार्ड उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिनके असाधारण योगदान ने सिनेमा की दुनिया को काफी समृद्ध और उन्नत किया है।
QUESTION: 12 राष्ट्रपति ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 'Best Book on Cinema' का अवॉर्ड किस पुस्तक और उसके लेखक को दिया?
a. Raj Kapoor The Master At Work
b. Music By Laxmikant Pyarelal
c. Guru Dutt : An Unfinished Story
d. Dont Kill Him!
उत्तर : b. Music By Laxmikant Pyarelal

EXPLANATION : -
लेखक - राजीव विजयकर
प्रकाशक - रूपा पब्लिकेशंस इंडिया प्रा. लिमिटेड
QUESTION: 13  किस तमिल लेखक को सरस्वती सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया?-

a. शिवशंकरी
b. बालकुमारन्
c. आदवन् सुन्दरम्
d. चारू निवेदिता

उत्तर : a. शिवशंकरी
EXPLANATION : -
- उन्हें ये सम्मान 12 अक्टूबर 2023 को उनकी आत्मकथा सूर्य वामसम के लिए दिया गया।

- यह पुरस्कार के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत किया गया था, और इसे पूर्व संघ मंत्री एम. वीरप्पा मॉयली ने उन्हें प्रदान किया।

- पुरस्कार के साथ ही एक प्रशस्ति, प्लैक, और 15 लाख रुपये भी दिया गया।
- इस पुस्तक को सिलेक्शन कमेटी ने चुना था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अर्जुन कुमार सिक्री ने मुख्य भूमिका निभाई।
- सूर्या वामसम, एक निर्दोष बच्चे के जीवन में एक गहरी झलक प्रदान करता है।
- शिवशंकरी अब तक 36 उपन्यास, 150 लघु कथाएँ, पांच यात्रा वृत्तांत, निबंधों के सात संग्रह और तीन आत्मकथाएँ लिख चुकी हैं।  उन्होंने तमिल लघु कथाओं के दो संकलन भी तैयार किए हैं।

⇒सरस्वती सम्मान के बारे में:
सरस्वती सम्मान भारत के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है।
- अब तक, योग्य लेखकों को 32 सरस्वती सम्मान पुरस्कार प्रदान किए गए हैं, जिसमें शिवशंकरी का संस्मरण, सूर्य वामसम, शानदार सूची में शामिल है।
QUESTION: 14 शांति के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2023 के विजेता का नाम बताएं?
a.नर्गेस मोहम्मदी
b. स्वांते पाबो
c. एर्डम पटापौटियन

d.एनी हुलियर

उत्तर : a. नर्गेस मोहम्मदी
EXPLANATION : -
-शांति के क्षेत्र में नोबेल प्राइज की घोषणा 6 अक्टूबर को  की गई।
- वह ईरान की रहने वाली हैं और 2015 से जेल में बंद हैं।
- नर्गेस को ईरान सरकार के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
- यहां की सरकार ने उन्हें 13 बार गिरफ्तार किया और पांच बार दोषी ठहराया।
- उन्हें 31 साल की जेल और 154 कोड़े की सजा सुनाई थी।

QUESTION: 15  शांति के क्षेत्र में किस उपलब्धि के लिए कार्यकर्ता नर्गेस मोहम्मदी को नोबेल प्राइज 2023 के लिए चुना गया? 
a.कोरोनाकाल मरीजों के में उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए 
b. महिलाओं के उत्पीड़न को रोका और उनकी आर्थिक मदद करने
c. ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनके अभियान
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : c. ईरान में महिलाओं के उत्पीडन के खिलाफ उनकी लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनके अभियान के लिए

EXPLANATION : -
- नर्गेस मोहम्मदी
- नरगेस मोहम्मदी का जन्म 21 अप्रैल 1972 हुआ।
- वह ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स सेंटर (डीएचआरसी) की उपाध्यक्ष हैं।
- डीएचआरसी एक ईरानी मानवाधिकार संगठन है।
QUESTION: 16  साहित्य के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2023 के विजेता का नाम बताएं?
a. नर्गेस मोहम्मदी

b. स्वांते पाबो
c. एर्डम पटापौटियन

d. जॉन फॉसे
उत्तर : d. जॉन फॉसे

EXPLANATION : -
- रॉयल स्वीडिश अकादमी ने 5 अक्टूबर, 2023 को घोषणा की।
- वह नार्वे के रहने वाले हैं।
- उन्होंने उपन्यासों को एक ऐसी शैली में लिखा है जिसे 'फॉसे मिनिमलिज्म' के नाम से जाना जाता है।
⇒किस लिए मिला अवॉर्ड
- "उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए, जो अनकही को आवाज देते हैं"।
नोट: जॉन फॉसे की महान कृति 'सेप्टोलॉजी' है।

QUESTION: 17  अर्थशास्त्र  के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2023 के विजेता का नाम बताएं?
a. नर्गेस मोहम्मदी
b. स्वांते पाबो
c. क्लाउडिया गोल्डिन

d. जॉन फॉसे

उत्तर : b. क्लाउडिया गोल्डिन
EXPLANATION : -
- यह घोषणा 9 अक्टूबर 2023 को की।
- रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने क्लाउडिया गोल्डिन को आर्थिक विज्ञान में 2023 स्वेरिगेस रिक्स बैंक पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।
⇒किस लिए मिला अवॉर्ड
"महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए"
क्लाउडिया गोल्डिन
- उनका जन्म 14 मई, 1946 को न्यूयॉर्क शहर में हुआ।
- वह एक अमेरिकी आर्थिक इतिहासकार और श्रम अर्थशास्त्री हैं।
- वर्तमान में वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

नोट:- द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अर्थशास्त्र पुरस्कार 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा बनाया गया था और इसे औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।
-अवॉर्ड में कितनी रकम
- पुरस्कारों में 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग $900,000) [करीब 7.49 करोड़ इंडियन रुपये ] का नकद पुरस्कार दिया जाता है और यह 10 दिसंबर को दिया जाएगा।
QUESTION:18  मेडिसिन / फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2023 के विजेता का नाम बताएं?
a. कैटलिन कारिको और ड्र वीसमैन
b. एर्डम पटापौटियन
c. स्वांते पाबो
d. फेरेंस क्राउसज और एनी हुलियर
उत्तर : a. कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन

EXPLANATION : -
Physiology: शरीर क्रिया विज्ञान
Medicine : चिकित्सा
- नोबेल प्राइज की घोषणा की शुरुआत सबसे पहले मेडिसिन के क्षेत्र से होती है।
नोबेल प्राइज इन 6 क्षेत्रों में दिया जाता है -
• शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा / Physiology or Medicine ,भौतिकि 
रसायन शास्त्र , साहित्य , शांति ,अर्थशास्त्र 
⇒नोबेल पुरस्कार के बारे में 
- यह पुरस्कार वैज्ञानिक और इन्वेंटर अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के नाम पर उनकी वसीयत के आधार पर दिया जाता है।
1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिए गए।
• अल्फ्रेड नोबेल के नाम आज 355 पेटेंट हैं, लेकिन लोग उन्हें डाइनामाइट की वजह से ज्यादा जानते हैं।
• शांति का नोबेल प्राइज नार्वे में प्रदान किया जाता है।
- जबकि बाकी सभी कैटेगरी के प्राइज, स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं।
- नोबेल प्राइज जीतने वाले पहले भारतीय - रवीन्द्रनाथ टैगोर

QUESTION: 19 केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2023 के विजेता का नाम बताएं?
a. माउंगी बावेंडी
b. एलेक्सी एकिमोव
c. लुइस ब्रुस
d. उपरोक्त सभी
उत्तर : d. उपरोक्त सभी (माउंगी बावेंडी, लुइस ब्रुस, एलेक्सी एकिमो )

EXPLANATION : -
- ये तीनों अमेरिकी मूल के केमिस्ट हैं।
QUESTION: 20  केमिस्ट्री के क्षेत्र में किस उपलब्धि (रिसर्च) के लिए तीन केमिस्ट (माउंगी बावेंडी, लुइस बुस, एलेक्सी एकिमोव) को नोबेल प्राइज 2023 के लिए चुना गया?
a. प्रकाश की दूरी की खोज
b. सोलर पैनल की खोज
c. क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण

d. उपरोक्त सभी
उत्तर : c. क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण

EXPLANATION : -
-केमिस्ट्री में 2023 का नोबेल प्राइज माउंगी बावेंडी, लुइस ब्रुस, एलेक्सी एकिमोव को मिला है।
- इन्हें क्वांटम डॉट्स की खोज और इसके सिंथेसिस डेवलपमेंट के लिए प्राइज मिला है।
-क्वांटम डॉट्स ऐसे नैनोपार्टिकल्स होते हैं जो इतने छोटे होते हैं कि उनका आकार उनके गुणों को निर्धारित करता है।

⇒क्वांटम डॉट्स का इस्तेमाल कहां होता है
- क्वांटम डॉट्स का इस्तेमाल आज कंप्यूटर मॉनिटर और टेलीविजन स्क्रीन को रोशन करने के लिए किया जाता है।
- इसमें QLED तकनीक का इस्तेमाल होता है।

- कलर्ड लाइट बनाने के लिए भी रिसर्चर्स ने क्वांटम डॉट्स का इस्तेमाल किया है।
- क्वांटम डॉट्स की लाइट इतनी तेज होती है कि जब इसे ट्यूमर पर डाला जाएगा, तो सर्जन्स को उसके टिश्यू देखने में कोई परेशानी नहीं होती है।
- क्वांटम डॉट्स कई LED लैंप की लाइट में ऐसे पार्टिकल्स जोड़ती हैं, जिनसे बारीक काम करने में आसानी होती है।
- नोबेल प्राइज जीतने वाले केमिस्ट्स का मानना है कि भविष्य में क्वांटम डॉट्स फ्लेग्जिबल इलेक्ट्रॉनिक्स, छोटे सेंसर, पतले सोलर सेल और शायद एन्क्रिप्टेड क्वांटम कम्युनिकेशन में योगदान दे सकते हैं।
QUESTION:21 फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2023 के विजेता का नाम बताएं?
a. पियरे ऑगस्टिनी
b. एनी हुलियर
c. फेरेंस क्रॉस्ज
d. उपरोक्त सभी
उत्तर : d. उपरोक्त सभी (पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्रॉस् और एनी हुलियर)

EXPLANATION : -
- ऐनी हुइलियर का जन्म 1958 में पेरिस, फ्रांस में हुआ था। वह वर्तमान में स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वह फिजिक्स की फील्ड में नोबेल जीतने वाली पांचवीं महिला बनी हैं।

- पियरे एगोस्टिनी ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी, कोलंबस, यूएसए में प्रोफेसर हैं।
- फ़ेरेन्क क्रॉस्ज़ का जन्म 1962 में मोर, हंगरी में हुआ था। अब वह जर्मनी के प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम ऑप्टिक्स, गारचिंग में निदेशक और लुडविग-मैक्सिमिलियंस- यूनिवर्सिटैट मुन्चेन में प्रोफेसर हैं।
QUESTION: 22 फिजिक्स के क्षेत्र में किस उपलब्धि (रिसर्च) के लिए तीन वैज्ञानिकों (पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्रॉस्ज और एनी हुलियर) को नोबेल प्राइज 2023 के लिए चुना गया?
a. पदार्थ में इलेक्ट्रॉन की खोज
b. सोलर पैनल की खोज

c. प्रकाश की दूरी की खोज
d. पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करने वाले प्रायोगिक तरीके के लिए
उत्तर : d. पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करने वाले प्रायोगिक तरीके के लिए

EXPLANATION : -
- नोबेल कमेटी ने माना है कि इनके एक्सपेरिमेंट से एटम और मोलिक्यूल्स में मौजूद इलेक्ट्रॉन्स की दुनिया को समझने में अहम मदद मिलेगी।
इलेक्ट्रॉन की स्टडी के लिए सूक्ष्म तरंगें पैदा कीं
-पूरी दुनिया मैटर से बनी है। वहीं, मैटर अनगिनत एटम्स से मिलकर बनता है।
- एक एटम में कई इलेक्ट्रॉन्स होते हैं जो अलग-अलग ऑर्बिट्स में मौजूद होते हैं।
- ये लगातार मूव करते रहते हैं।
- जब इलेक्ट्रॉन एक ऑर्बिट से दूसरे ऑर्बिट में जाता है तो इनके एनर्जी लेवल में बदलाव आता है।
• इस बदलाव को समझने के लिए लाइट की एटोसेकेंड पल्स की मदद ली जाती है।
QUESTION: 23  शास्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार 2023 के लिए किसे चुना गया?
a. युनकिंग टैंग
c. केके शैलजा
b. नीना गुप्ता

d. रुइक्सियांग झांग
उत्तर : d. रुइक्सियांग झांग (Ruixiang Zhang )

EXPLANATION : -
- रुइक्सियांग झांग (32) को शास्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है।
- उन्हें यह पुरस्कार दिसंबर, 2023 में शास्त्र (SASTRA) यूनिवर्सटी में आयोजित सम्मेलन में दिया जाएगा।
- उन्हें यह सम्मान गणित में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला। वर्ष 2022 का शास्त्र रामानुजन पुरस्कार, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले, अमेरिका में सहायक प्रोफेसर युनकिंग टैंग को मिला।
⇒शास्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार
- इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2005 में तमिलनाडु की मु आर्ट्स, साइंस, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च एकेडमी (SASTRA) द्वारा की गई।
- यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने और श्रव रामानुजन की खोज से जुड़े काम में नई खोज करने के लिए दिया जाता है।
- यह पुरस्कार 32 वर्ष और उससे कम आयु के व्यक्तियों को वार्षिक रूप से प्रस्तुत किया जाता है।
QUESTION: 24 भारतीय मूल की किस वैज्ञानिक को जलवायु परिवर्तन क्षेत्र में कार्य के लिए स्पिनोज़ा पुरस्कार मिला?
a. जॉयिता गुप्ता
b. अमित त्यागी
c. महेश अग्रवाल
d. नीना गुप्ता
उत्तर: a. जॉयिता गुप्ता

EXPLANATION : -
- स्पिनोज़ा पुरस्कार 1.5 मिलियन यूरो (करीब 13.21 करोड़) पुरस्कार राशि का एक वार्षिक पुरस्कार है।
- यह पुरस्कार नीदरलैंड का सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार है।
- इसका नाम दार्शनिक बारूक डी स्पिनोज़ा के नाम पर रखा गया है।
- इसे कभी-कभी डच नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।

03:49 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Current Affairs January Weekly

Current affairs in hindi 2023

Current Affairs January Weekly  ◆समुद्री अभ्यास 'अयुत्या' भारत और किस देश की नौसेना के बीच आयोजित किया जाता है- थाईलैंड  ◆ किसे सर्वश्रेष्ठ फीफा प...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Major Dhyanchand Jayanti ,Magician of Hockey

Major-dhyan-chand-jayanti 2023

Major Dhyachand jayanti 2023 29 अगस्त 1905 को जन्मे मेजर ध्यानचंद भारतीय खेलों के इतिहास में सिर्फ एक नाम नहीं थे; वह एक किंवदंती, एक प्रतीक और फील्ड हॉकी की...

0

Subscribe to our newsletter