complete october month current afairs part 6

0911,2023


विज्ञान एवं  रिसर्च से सम्बंधित प्रश्न 
QUESTION: 1  दुनिया में मोबाइल फोन निर्माता के तौर पर भारत का स्थान कितने  नंबर पर है?
a. पहला

b. तीसरा
c. दूसरा
d. चौथा

उत्तर : b. दूसरा
EXPLANATION : -
⇒ इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC ) 2023 के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी  ने इसके बारे में कहा कि
 भारत  अब मोबाइल फोन का निर्यातक है और 2 लाख करोड़ रुपये के निर्यात के साथ दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है।
 मोबाइल फोन अब 70 देशों में निर्यात किया जा रहा है।

 Google ने भारत में Pixel 8 बनाने की घोषणा की है। सैमसंग के फोल्ड 5 और ऐप्पल आईफोन 15 पहले से ही यहां बनाए जा रहे हैं।
QUESTION: 2 भारत ने किस वर्ष तक अंतरिक्ष में खुद का 'स्पेस स्टेशन' बनाने का लक्ष्य रखा गया है?

a. 2028 
b. 2035
c. 2032 
d. 2045 

उत्तर : b. 2035
EXPLANATION : -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों से कहा कि हमें 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का टार्गेट तय किया है।
इसका नाम 'भारत अंतरिक्ष स्टेशन' (Indian Space Station) होगा।
PM ने 2040 तक चंद्रमा पर मानव भेजने की योजना पर काम करने को कहा है।
भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान 2025 में होने की संभावना है।
PM ने वीनस ऑर्बिटर मिशन और मार्स लैंडर पर भी काम करने को कहा।
अक्टूबर 2023 में इसरो के वैज्ञानिकों के साथ भारत के पहले ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन 'गगनयान' की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ने यह टार्गेट तय किया ।

⇒तीन एस्ट्रोनॉट 400 कि.मी. ऊपर जाएंगे, 3 दिन बाद वापस  लौटेंगे
भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान 2025 में होने की संभावना है।
गगनयान' में 3 दिनों के मिशन के लिए 3 सदस्यों के दल को 400 कि.मी.ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा।
अगर भारत अपने मिशन में कामयाब रहा तो वो ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
इसे पहले अमेरिका, चीन और रूस ऐसा कर चुके हैं।
⇒इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्या है ?
अंतरिक्ष में बार-बार जाने और आने की प्रक्रिया काफी जटिल और बेहद खर्चीली है।
 वहीं, सामान्य तौर पर अंतरिक्ष यात्रा में कोई स्पेस में रुक नहीं सकता है। ऐसे में एक ऐसे सैटेलाइट की जरूरत महसूस हुई, जिसमें वैज्ञानिक रुककर शोधकार्य कर सकें।
• इसके लिए 1998 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन लॉन्च किया गया। इसे बनाने में 100 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके हैं।
 आईएसएस दुनिया का सबसे बड़ा स्पेस स्टेशन है। आईएसएस धरती से करीब 400 किमी की ऊंचाई पर रहकर पृथ्वी के चक्कर काटता है।
  यह 28 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चक्कर लगाता है. इस रफ्तार पर ये महज 90 मिनट में धरती का एक चक्कर पूरा कर लेता है।
⇒अब तक कितने स्पेस स्टेशन हुए स्थापित?
अंतरिक्ष के क्षेत्र में रिसर्च और स्टडी की शुरआत 1960 के दशक से मानी जाती है।
दरअसल, शीतयुद्ध के दौरान छिड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण इस क्षेत्र में सबसे पहले सोवियत संघ और अमेरिका ने काम शुरू किया था।

 सबसे पहले सोवियत रूस ने 1971 में अंतरिक्ष में एक स्पेस स्टेशन स्थापित किया। सोवियत रूस ने इसका नाम सल्युत रखा था।
 इसके दो साल बाद अमेरिका ने स्काईलैब नाम से स्पेस स्टेशन स्थापित किया। हालांकि ये सीमित अवधि के लिए ही था ।
 अब तक 11 स्पेस स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं. हालांकि, मौजूदा समय में अंतरिक्ष में सिर्फ नासा का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ही काम कर रहा है।
 चीन ने 2021 में अपने स्थायी स्टेशन का एक मानवरहित मॉड्यूल 'तियानहे' लॉन्च किया है। हालांकि यह अभी प्रायोगिक दौर ही है।
QUESTION: 3   भारत का पहला मानचित्रकला संग्रहालय (कार्टोग्राफिक म्यूजियम) किस शहर में है?
a. मसूरी, उत्तराखंड
b. कोझीकोड, केरल
c. वारंगल, तेलंगाना
d. वाराणसी, यूपी
उत्तर : a. मसूरी, उत्तराखंड

EXPLANATION : -
• संग्रहालय का नाम : जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय
- यह मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में स्थित है।
- उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर 2023) के अवसर पर इसका उद्घाटन किया।
- यह म्यूजियम पार्क एस्टेट में स्थित है, जो प्रसिद्ध सर्वेक्षक सर जॉर्ज एवरेस्ट का निवास स्थान हुआ करता था, जिनके नाम पर माउंट एवरेस्ट का नाम रखा गया था।

02:11 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Complete October Month current afairs part 2

Appointment

 प्रमुख नियुक्ति से सम्बंधित प्रश्न QUESTION : 1 IRCTC के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) कौन बने? a.आशीष जैन कुमार c. राजेश अवस्थी b. संजय क...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

What is Apravasi Ghat ,Immigration Depot

Aapravasi Ghat

अप्रवासी घाट (Aapravasi Ghat ) मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुइस  मे स्थित एक यूनेस्कों वर्ल्ड हेरिटेज साइट है ये वो जगह हैं  जहां ब्रिटिश काल मे व...

0

Subscribe to our newsletter