National Science Day

2802,2024

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा 'रमन प्रभाव' की खोज के उपलक्ष्य में हर साल 28 फरवरी को भारत में 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाया जाता है।

 वर्ष 1986 में भारत सरकार ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में नामित किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य:-

• हमारे देश और संपूर्ण विश्व के विकास में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए योगदान के महत्त्व को चिह्नित करने के लिए।

• समाज में विज्ञान की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए।

• राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का लक्ष्य छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

• यह दिवस विज्ञान के महत्त्व और इसके मानव जीवन पर प्रभाव को याद करने के लिए मनाया जाता है।

सी.वी. रमनः -

• जन्म: 7 नवंबर 1888, तिरुचिरापल्ली, भारत।

• निधन: 21 नवंबर 1970, बैंगलोर, भारत।

• भौतिक विज्ञानी

• प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में उनके काम के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।

• वर्ष 1954 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

रमन प्रभावः -

• रमन प्रभाव उस घटना को संदर्भित करता है, जिसमें प्रकाश की एक धारा किसी तरल पदार्थ से होकर गुजरती है, तो तरल द्वारा बिखरे हुए प्रकाश का एक अंश एक अलग रंग का होता है।

भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कैसे मनाया जाता है?

• सार्वजनिक भाषण, रेडियो, विज्ञान आधारित फिल्में, विज्ञान प्रदर्शनियाँ, अनुसंधान प्रदर्शन और डिबेट आदि गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाता है |

 

01:40 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

What is the Supreme Court's decision on portraying disabled people in films

current affairs

फ़िल्मों में दिव्यांगों के दिखाए जाने पर क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला  ⇒हाल ही में विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता निपुण मल्होत्र...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Tribes and their traditional work

Cg tribes and Culture

जनजाति                                              परम्परागत कार्य छत्त...

0

Subscribe to our newsletter