What is the HDI of India?

1803,2024

वैश्विक मानव विकास सूचकांक

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की वैश्विक मानव विकास सूचकांक पर रिपोर्ट 'ब्रेकिंग द ग्रिडलॉकः रीइमेजिनिंग कोऑपरेशन इन ए पोलराइज्ड वर्ल्ड' जारी की गई है।

सूचकांक में भारत की स्थिति : -

  •  संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक (UNHDI) में भारत 193 देशों की सूची में 134वें स्थान पर रहा। (एक स्थान का सुधार)
  •  यह सूचकांक वर्ष 2022 के आंकड़ों पर आधारित है।
  • भारत वर्ष 2021 में 191 देशों में 135वें स्थान पर था।
  •  इस सूचकांक में भारत को कुल 0.644 अंक दिए गए हैं।
  •  भारत को मध्यम मानव विकास श्रेणी में रखा गया है।

मानव विकास के संकेतकों में भारत : -

  • जन्म के समय जीवन प्रत्याशा सुधरकर 67.7 वर्ष हो गई है। वर्ष 2021 में 67.2 वर्ष थी।
  • स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष 11.9 वर्ष से बढ़कर 12.6 वर्ष दर्ज हुए
  •  कुल वृद्धि 5.88%
  •  18 स्थानों का सुधार हुआ है।
  • स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष बढ़कर 6.57 हो गए हैं।
  •  प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI) 5.42 लाख से बढ़कर 5.75 लाख हो गई।

वैश्विक रैंकिंग : -

  •  इस सूचकांक में स्विट्जरलैंड (0.967 अंक) पहले स्थान पर है।

भारत के पड़ोसी देशों का स्थानः -

उच्च मानव विकास श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत 

  • श्रीलंका 78वें स्थान पर
  •  चीन 75वें स्थान पर

मध्यम मानव विकास श्रेणी के अंतर्गत

  • भूटान 125वें स्थान पर
  • बांग्लादेश 129वें स्थान पर

नेपाल 146वें और पाकिस्तान 164 वें स्थान पर रहे

वैश्विक मानव विकास सूचकांक : -

  • यह सूचकांक मानव विकास दृष्टिकोण पर आधारित है।
  •  इसका उद्देश्य है कि किसी देश के विकास का आकलन करने के लिए लोगों और उनकी क्षमताओं को अंतिम मानदंड होना चाहिए, न कि सिर्फ आर्थिक विकास।
  •  इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के मानव विकास रिपोर्ट कार्यालय द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
  • यह सूचकांक पहली बार वर्ष 1990 में जारी किया गया था।
  • यह अवधारणा पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक द्वारा विकसित की गई।

मानव विकास सूचकांक के संकेतक : -

  • यह रिपोर्ट चार संकेतकों पर आधारित होती है:
  •  जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (सतत विकास लक्ष्य 3)
  • स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष (सतत विकास लक्ष्य 4.3)
  •  स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष (सतत विकास लक्ष्य 4.4)
  •  सकल राष्ट्रीय आय (सतत विकास लक्ष्य 8.5)

01:16 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

छत्तीसगढ़ी साहित्यकार व रचनाएं.

छत्तीसगढ़ी साहित्यकार    व   रचना दोस्तों छत्तीसगढ मे प्रतियोगी परीक्षाओं मे छग से संबंधित प्रश्न मे साहित्यकार व रचनाओं का अह...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

WHAT IS Whatsap Channel ,How to create Whatsapp Channel

Whatsapp channel

मेटा अपने ग्राहकों को नये फीचर व प्राइवेसी देने के लिए लगातार अपडेट कर रहा है नये अपडेट के तहत व्हाट्सएप मे चैनल फीचर को लॉच किया गया।...

0

Subscribe to our newsletter