What are the famous paintings of Ajanta cave?

2003,2024

अजन्ता गुफा चित्रकारी

⇒ यह गुफाएँ अजन्ता नामक गाँव के सन्निकट ही स्थित है, जो कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में है। यह गुफाएं वाघोरा नदी के पास स्थित हैं। ये सह्याद्रि पर्वतमाला (पश्चिमी घाट) में रॉक-कट गुफाओं की एक श्रृंखला के रूप में स्थित हैं। गुफाओं का विकास 200 ई.पू. से 650 ईस्वी के मध्य हुआ था।

इसमें कुल 29 गुफाएँ (सभी बौद्ध) हैं।

  • जिनमें से 25 को विहार या आवासीय गुफाओं के रूप में जबकि 4 को चैत्य या प्रार्थना हॉल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
  •  अजंता की गुफाओं की जानकारी चीनी बौद्ध यात्रियों फ़ाहियान और ह्वेन त्सांग के यात्रा वृतांतों में पाई जाती है।
  •  वाकाटक राजाओं को इनका संरक्षणकर्ता माना जाता है।
  •  16वीं गुफा में बोधिसत्व सिद्धार्थ द्वारा गृह-त्याग किये जाए जाने का दृश्यांकन है। 
  •  16वीं गुफा में ही अपने प्रेमी प्रति के विरह में मरणासन्न राजकुमारी का चित्रण है।
  • 17वीं गुफा में बुद्ध को यशोधरा के द्वार पर भिक्षाटन के लिए आया अंकित किया गया है।
  • छत की सजावट का एक उदाहरण गुफा संख्या 17 से है और लगभग छठी शताब्दी ईस्वी से संबंधित है।
  •  इन गुफाओं में आकृतियों को फ्रेस्को पेंटिंग का उपयोग करके दर्शाया गया था।
  •  इन गुफाओं के चित्रों में लाल रंग की प्रचुरता है किंतु नीले रंग की अनुपस्थिति है।
  •  अजंता के चित्रों में जातक कथाओं का महत्त्वपूर्ण स्थान है।
  •  1983 में इन गुफाओं को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

12:56 pm | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

What is Project Pari?

current affairs

प्रोजेक्ट PARI क्या है?  ⇒संस्कृति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति की बैठक के 46वें सत्र के दौरान प्रोजेक्ट PARI (Public Art of ...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Who is M Vishwashwaraiya ,their work

Engineers day

भारत के पहले सिविल इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था जब वे 12 वर्ष के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया था । वो 12 साल क...

0

Subscribe to our newsletter