75 years of the Constitution will be celebrated across the country....

1707,2024

देशभर में मनाया जाएगा संविधान के 75 वर्षों का जश्न

भारतीय संविधान के स्वर्णिम 75 वर्षों के इतिहास को चिन्हित करने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है।

प्रमुख बिंदु

  •  केंद्र सरकार संविधान के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 'संविधान के 75 वर्ष' अभियान शुरू करने की तैयारी में है
  • संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे हो रहे हैं।
  • लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के "संविधान बचाओ" चुनावी नारे ने देश भर में कई सीटों पर भाजपा को नुकसान पहुंचाया है

'संविधान के 75 वर्ष' अभियान

इसका उद्देश्य निम्नलिखित के संबंध में जागरूकता पैदा करना है:

  •  संविधान का अर्थ ?
  • संविधान सभा में बहस ?
  • सरकार द्वारा संविधान को मजबूत करने के लिए कदम ?

 संस्कृति मंत्रालय इस अभियान के लिए नोडल मंत्रालय होगा।

  •  संस्कृति मंत्रालय ने ही वर्ष 2022-23 में आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान का नेतृत्व किया था।
  • इस अभियान के तहत पूरे भारत में प्रदर्शनियों सहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
  • इसमें युवाओं की बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।

संविधान गौरव यात्रा

  • गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर, 2010 को "संविधान गौरव यात्रा" का आयोजन किया था।
  • इस यात्रा के दौरान, एक भव्य जुलूस के दौरान संविधान को हाथी की पीठ पर रखा गया था।
  • नरेन्द्र मोदी ने राज्य के मंत्रियों और अन्य नेताओं के साथ हाथी के आगे चलते हुए इस जुलूस का नेतृत्व किया।

कब शुरू होगा यह अभियान ?

  •  संविधान के 75 वर्ष अभियान, 15 अगस्त या उसके बाद शुरू हो सकता है और अगले साल 26 जनवरी को समाप्त हो सकता है
  •  संविधान सभा के द्वारा 26 नवंबर, 1949 को संविधान को स्वीकार किया गया था तथा 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था और भारत एक गणराज्य बना था।

01:09 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Vinayak Damodar Savarkar

history

विनायक दामोदर सावरकर   ⇒ इनका जन्म 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के भागुर ग्राम में हुआ था। तथा इनका मृत्यु 26 फ़रवरी  1966 को ...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

First woman assembly speaker in Mizoram

current affairs

मिजोरम में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ⇒बैरिल वन्नेइहसांगी ने मिजोरम विधानसभा में एक सत्र में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य ...

0

Subscribe to our newsletter