The State of the World's Forests 2024

0208,2024

विश्व वन स्थिति रिपोर्ट 2024

⇒हाल ही में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा द्विवार्षिक 'विश्व वन स्थिति रिपोर्ट 2024 जारी की गई है।

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष

वन क्षेत्र में वृद्धि

वन क्षेत्र में वृद्धि करने वाले शीर्ष देश :

1. चीन 19.37 लाख हे.

3. भारत 2.66 लाख हे.

2. ऑस्ट्रेलिया 4.46 लाख हे.

  •  वन क्षेत्र में वृद्धि दर्शाने वाले अन्य शीर्ष देश क्रमशः चिली, वियतनाम, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, इटली और रोमानिया हैं।
  • रिपोर्ट में भारत की नई राष्ट्रीय नीतियों के माध्यम से बंजर भूमि को बहाल करने और कृषि वानिकी का विस्तार करने के प्रयासों की प्रशंसा भी की गयी है।

निर्वनीकरण में उल्लेखनीय गिरावट

इस वर्ष की रिपोर्ट में देशों द्वारा वनों की कटाई में उल्लेखनीय कमी पर प्रकाश डाला गया है।

  • इंडोनेशिया में 2021 से 2022 तक वनों की कटाई में 8.4% की कमी।
  • ब्राज़ील के अमेज़न में 2023 में वनों की कटाई में 50% तक की कमी।
  • रिपोर्ट के अनुसार 2000 से 2010 और 2010 से 2020 की अवधि के दौरान सकल वैश्विक मैंग्रोव हानि की दर में 23% की कमी आई है।
  • जलवायु परिवर्तन और समुद्र-स्तर में वृद्धि के कारण चरम मौसम की घटनाएं मैंग्रोव के लिए खतरा पैदा करती हैं और स्थानीय समुदायों को आपदाओं के प्रति संवेदनशील बनाती हैं।

जलवायु परिवर्तन का जंगलों पर प्रभाव

  • जलवायु परिवर्तन जंगलों को जंगल की आग और कीटों जैसे अजैविक और जैविक तनावों के प्रति अधिक संवेदनशील बना रहा है।JECTATEO • आग की घटनाएँ : जंगल में आग लगने की तीव्रता और आवृत्ति में लगातार
  • वृद्धि हो रही है जो कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। 2023 के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर जंगलों में लगी आग की वजह से हाथा RESIS 6,687 मेगाटन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन
  • कीटों का प्रभाव : जलवायु परिवर्तन के कारण जंगल कीटों, बीमारियों और आक्रामक प्रजातियों के प्रति कहीं ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं, जो पेड़ों के लिए बड़ा खतरा हैं।
  •  वर्ष 2027 तक, उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में कीटों और बीमारियों से जंगलों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

वैश्विक काष्ठ उत्पादन

  • वैश्विक लकड़ी उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है, जो प्रति वर्ष लगभग 4 बिलियन घन मी. तक पहुँच गया है।
  • अनुमान है कि वर्ष 2021 और 2022 में औसतन 2.04 बिलियन घन मी. लकड़ी के
  • लट्ठे और लगभग 1.97 बिलियन घन मी. ईधन लकड़ी काटी गई थी।
  • ईधन के लिए काटी गई कुल का लगभग 90% लकड़ी अफ्रीकी देशों में काटी गई है।

11:51 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Jawan Movie Review

Jawan movie ,Shah Rukh khan ,Nayantara

जवान फिल्म हाल ही मे रिलिज हुई है कुछ इसकी तारीफ कर रहे हैं कुछ बॉयकॉट कर रहे है बहरहाल अगर राजनीति से.हट के बात करें तो फिल्म मे बॉयकॉट ...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

G20 Summit in India ,Know about G20

G20,,Delhi

भारत मे दिल्ली में G20 का 18वां सम्मेलन होने जा रहा है भारत इसके लिए पुरी तरह तैयार है सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किये गये 9-10 सितबर के बीच यह ...

0

Subscribe to our newsletter