CLASSIFICATION OF ECONOMY PART 2

2710,2023

 अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण

⇒ दोस्तों हम पिछले पोस्ट में राज्य या सरकार की भूमिका के आधार पर अर्थव्यवस्था को समझे थे , अब हम विकास के अवस्था के आधार पर समझेंगे 

 (b) विकास के अवस्था के आधार पर अर्थव्यवस्था 4 प्रकार का होता है :- 

   (1) विकसित अर्थव्यवस्था

(2) विकासशील अर्थव्यवस्था

(3) अविकसित अर्थव्यवस्था

(4) इमर्जिंग अर्थव्यवस्था

⇒आइये एक-एक करके सभी वर्गीकरण को समझते है –

  1. विकसित अर्थव्यवस्था(Developed economy) :- विकसित अर्थव्यवस्था वाले देश में औद्योगीकरण वृहत स्तर पर होता है |
  • औद्योगीकरण ज्यादा तो संसाधनों का दोहन भी ज्यादा होता है |
  • अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका सिमित होती है |
  • अर्थव्यवस्था में विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र की भूमिका ज्यादा होती है |
  • लोगों की प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है, तथा देश का सकल घरेलु उत्पाद का स्तर ऊँचा होता है, परिणामतः गरीबी अत्यंत कम होता है |
  • लोगों का जीवन स्तर उच्च होता है |
  • देश की आधारभूत सरंचना का विकास अच्छा होता है |

⇒लेकिन विकसित अर्थव्यवस्था वाले देश में कुछ संभावनाएं हो सकती है जैसे कि:-

  • यह पूंजीवादी भी हो सकती है या समाजवादी भी हो सकती है |
  • यह कल्याणकारी भी हो सकती है या निरंकुश भी हो सकती है |
  • आर्थिक समानता भी हो सकती है या आर्थिक असामनता भी ही सकती है |
  • बेरोजगारी हो भी सकती है या नहीं भी हो सकती है |
  1. विकासशील अर्थव्यवस्था(developing economy) :यहाँ औद्योगीकरण विकसित अर्थव्यवस्था से अपेक्षाकृत कम होता है |
  • संसाधनों का दोहन भी अपेक्षाकृत कम होता है |
  • कृषि की भूमिका अपेक्षाकृत ज्यादा होती है |
  • लोगों की जीवन स्तर विकसित अर्थव्यवस्था की अपेक्षा निम्न होता है |
  • निर्णय निर्माण में महिलाओं की भूमिका सिमित होती है |
  • लोगों की प्रति व्यक्ति आय तथा सकल घरेलु उत्पाद में वृद्धि अपेक्षाकृत कम होता है |

⇒एक विकासशील अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की बुनियादी विशेषताएँ निम्नलिखित है जैसे कि :-

  • जनसंख्या का भारी दबाव
  • प्रोद्योगिकी के निम्न स्तर का प्रचलन
  • धन या संपत्ति का असमान वितरण
  • मानव पूंजी की ख़राब गुणवत्ता
  • दीर्घकालिक बेरोजगारी और अल्प रोजगार की व्यापकता
  1. अविकसित अर्थव्यवस्था(under developed economy) :-  अविकसित वाले देश में औद्योगीकरण अत्यंत कम होता है |
  • संसाधनों का दोहन भी अत्यंत कम होता है का |
  • जनसंख्या का बड़ा भाग कृषि पर निर्भर होते है |
  • अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका ज्यादा होती है |
  • गरीबी ज्यादा तथा लोगों की जीवन स्तर निम्न होती है |
  • शहरीकरण कम तथा जनसंख्या बड़ा भाग गाँवो में रहती है |
  • प्रति व्यक्ति आय अत्यंत कम होता है
  1. इमर्जिंग अर्थव्यवस्था(Emerging economy) :-  विकसित अर्थव्यवस्था एवं विकासशील अर्थव्यवस्था के बीच में होती है | अर्थात विकसित अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होता है |

जैसे :-  भारत, चीन, रूस,ब्राजील, आदि |

नोट :- दोस्तों ध्यान रहे भारत की अधिकांस अर्थशास्त्री भारत को इमर्जिंग अर्थव्यवस्था मानते है| यदि आपके वस्तुनिष्ठ प्रश्न में इमर्जिंग लिखा है तो इमर्जिंग ही चुने अगर नहीं लिखा हुवा है तो आप विकासशील अर्थव्यवस्था को उत्तर ले सकते है |

⇒ दोस्तों जैसे - जैसे हम अविकसित अर्थव्यवस्था से विकसित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर होते है तो निम्नलिखित परिवर्तन होते जाता है :-

06:05 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

What is matter according to Spinoza?

philosophy

स्पिनोजा का द्रव्य विचार  द्रव्य क्या है ? ⇒  स्वतंत्र, निरपेक्ष और अद्वितीय सत्ता ही द्रव्य है। अर्थात एक ऐसी सत्ता जिसका वर्णन ...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Celebrating Google's 25th Birthday: A Look Back at its Milestones

Fascinating Facts about Google's Milestone Birthday

दुनिया की सबसे प्रभावशाली टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक Google अपना 25वां जन्मदिन मना रही है। 4 सितंबर 1998 को अपनी स्थापना के बाद से, Google ने इंट...

0

Subscribe to our newsletter