CLASSIFICATION OF CONSTITUTION PART 3

0111,2023

      संविधानों का वर्गीकरण

⇒दोस्तों पिछले 2 पोस्ट से हम लगातार संविधान के वर्गीकरण पे चर्चा कर रहे है, आज हम संविधान के विधायिका और कार्यपालिका के आधार पर संविधान का वर्गीकरण को समझेंगे

(E) विधायिका और कार्यपालिका के आधार पर संविधान 2 प्रकार का होता है :-

(1) संसदीय प्रणाली

(2) अध्यक्षात्मक प्रणाली

⇒आइये समझते है :-

  1. संसदीय प्रणाली(Parliamentary System) :-
  • इस प्रकार के संविधान में विधायिका और कार्यपालिका आपस में जुड़े होते है, अर्थात कार्यपालिका, विधायिका के गर्भ से पैदा होता है|
  • नाम मात्र की कार्यपालिका और वास्तविक कार्यपालिका के बीच अंतर पाया जाता है|
  • वास्तविक कार्यपालिका को कार्यकाल की सुनिश्चिता प्राप्त नहीं होती है|
  • इस प्रकार का संविधान सामूहिक उत्तरदायित्व के सिधांत पर कार्य करती है|
  • गुण(Merits) :- 
  • उत्तरदायी शासन व्यवस्था |
  • कार्यपालिका और विधायिका के बीच समन्वय बना रहता है |

           दोष(Demerits) :-

  • कार्यपालिका की स्थिरता तथा राजनीतिक स्थिरता |
  • योग्य मंत्रिपरिषद का अभाव
  1. अध्यक्षात्मक प्रणाली(Presidential System) :-
  • इस प्रकार के संविधान में कार्यपालिका और विधायिका के बीच शक्ति का पृथक्करण पाया जाता है|
  • नाम मात्र की कार्यपालिका और वास्तविक कार्यपालिका का भेद नहीं पाया जाता है|
  • कार्यपालिका को कार्यकाल की सुनिश्चितता प्राप्त होती है |
  • सामूहिक उत्तरदायित्व व्यवस्था का अभाव होता है |

   गुण(Merits) :-

  • राजनीतिक स्थायित्व
  • योग्य मंत्रिपरिषद का निर्माण

   दोष(Demerits) :-

  • तानाशाही की आशंका
  • विधायिका और कार्यपालिका में गतिरोध

 संविधान का कार्य :-

  • सरकार के उद्देश्यों को स्पष्ट करना |
  • शासन की सरंचना को स्पष्ट करना |
  • नागिरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करना |
  • राज्य को वैचारिक समर्थन और वैधता प्रदान करना भविष्य की दृष्टि के साथ एक आदर्श शासन सरंचना का निर्माण करना |

04:39 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Malta Became new Member of International Solar Alliance

Current affairs in hindi 2023

मध्य भूमध्य सागरीय देश माल्टा हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) का नया सदस्य बना है. 119वें देश के रूप में माल्टा का स्...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

CHHATTISGARH Assembly Elections 2023 PART 1

cg current affairs

CHHATTISGARH Assembly Elections 2023 दोस्तों छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से संबंधित करेंट अफेयर्स को हम 2 भाग में समझते है, एक चुनाव परिणाम से पहले के घटनाक्र...

0

Subscribe to our newsletter