complete october month current afairs part 3

0711,2023


खेल से सम्बंधित प्रश्न 
QUESTION : 1 चौथे एशियन पैरा गेम्स का आयोजन किस शहर और देश में हुआ?
a. बीजिंग, चीन
c. पेरिस, फ्रांस
b. हांगझाऊ, चीन
d. बर्लिन, जर्मनी

उत्तर : b. हांगझाऊ, चीन

EXPLANATION : -
- चौथे एशियन पैरा गेम्स का आयोजन 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक किया गया है।
- उद्घाटन समारोह 22 अक्टूबर 2023 को हुआ।
⇒एशियाई पैरा गेम्स
- खेलों का आयोजन एशियाई पैरालंपिक समिति द्वारा किया जाता है।
इसमें दिव्यांग एथलीट हिस्सा लेते हैं।
- एशियाई पैरा खेल आधिकारिक तौर पर 9-15 अक्टूबर, 2022 के लिए निर्धारित थे, लेकिन चीन में COVID-19 के गंभीर प्रभाव के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। इसलिए 2023 में इसका आयोजन किया गया।

QUESTION : 2 चौथे एशियन पैरा गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय ध्वजवाहक कौन थे?
a. पारुल परमार और अमित सरोहा
b. प्रमोद भगत और सुकांत कदम
c. प्रीति पाल और टेक चंद
d. एकता भ्याण और परवीन कुमार
उत्तर a. पारुल परमार और अमित सरोहा

EXPLANATION : -
- पारुल परमार पैरा शटलर हैं और अमित सरोह पैरा-क्लब थ्रोअर हैं।
- एशियाई पैरा खेलों के चौथे संस्करण में 22 खेलों में 566 पदक स्पर्धाएँ होंगी, जिन्हें 24 विषयों में विभाजित किया गया है।
QUESTION : 3 भारत ने चौथे एशियन पैरा गेम्स 2022( 2023 में आयोजित) में कुल कितने मेडल जीते?
a. 100
b. 101
c. 111
d. 112

उत्तर : c. 111
EXPLANATION : -
- भारतीय खिलाड़ियों ने 22 तरह के खेल में हिस्सा लिया।
⇒मेडल की गणना
गोल्ड - 29
सिल्वर - 31
ब्रॉन्ज 51
कुल मेडल 111

⇒गोल्ड मेडल विजेता और कैटेगरी 
1- अंकुर धामा - एथलेटिक्स पुरुष 5000 मीटर-टी 11 2 - निशाद कुमार - एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद-टी47
3 - शैलेश कुमार - एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद-टी63
4 - प्रणव सूरमा - एथलेटिक्स पुरुष क्लब थ्रो - F51
5 - अवनि लेखरा - शूटिंग महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1
6 - प्रवीण कुमार - एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद-टी64
7- दीप्ति जीवनजी - एथलेटिक्स महिला 400 मीटर - टी20
8 - प्राची यादव - कैनो महिला केएल2
9 - नीरज यादव - एथलेटिक्स पुरुष डिस्कस थ्रो-F54/55/56
10- • सुमित - एथलेटिक्स पुरुष जेवलिन थ्रो थ्रो - F64
11 - हैनी - एथलेटिक्स पुरुषों की भाला फेंक थ्रो - F37/38
12 - सुंदर सिंह गुर्जर - एथलेटिक्स पुरुष जेवलिन थ्रो थ्रो - F46 13 - अंकुर ढाका - एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर- टी11 14 रक्षिता राजू - एथलेटिक्स महिला 1500 मीटर- टी 11 15 - निमिषा सुरेश - एथलेटिक्स महिला लंबी कूद - टी47 16 - शीतल देवी/राकेश कुमार - तीरंदाज़ी मिश्रित टीम कंपाउंड - ओपन
17 - सचिन सरजेराव खिलारी - एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट-F46 18 - सिद्धार्थ बाबू - शूटिंग आर6 - मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच 1

QUESTION : 4 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, गोवा में किसने किया?
a. राष्ट्रपति

b. प्रधानमंत्री
C. गृहमंत्री

d. खेल मंत्री

उत्तर : b. प्रधानमंत्री

EXPLANATION : -
37वां राष्ट्रीय खेल.
- कब से कब तक : 26 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023
- कहां आयोजन : गोवा
- उद्घाटन कहां हुआ : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
- कितने प्रतिभागी : 10 हजार से अधिक
QUESTION : 5 37वें राष्ट्रीय खेल का शुभंकर क्या है?

a. मोगा
b. बारहसिंघा
C. शेरू
d. कटहल

उत्तर : a. मोगा

EXPLANATION : -
- मोगा एक भारतीय बाइसन है। यह गोवा का राजकीय पशु है। - यह सबसे बड़ा मौजूदा बोवाइन (गोजातीय) जीव है। राष्ट्रीय खेल (नेशनल गेम्स)
- नेशनल गेम्स पहली बार 1924 में ब्रिटिश भारत के लाहौर में आयोजित किए गए थे।
- इसका आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) करता है।
QUESTION : 6 BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया?
a. अमोल मजूमदार
c. जतिन परांजपे
b. सुलक्षणा नाईक
d. सुलक्षणा नाईक
उत्तर : a. अमोल मजूमदार

EXPLANATION : -
- वह पूर्व क्रिकेटर हैं।
उन्होंने ने फर्स्ट क्लास के 171 मैचों में 30 शतक समेत 11000 से अधिक रन बनाए हैं।

QUESTION : 7 वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड किसने बनाया?
a. विराट कोहली
c. हाशिम अमला
b. एमएस धोनी
d. शुभमन गिल

उत्तर : d. शुभमन गिल

EXPLANATION : -
- सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन तक पहुंचे।
- वह इतने रन मात्र 38 इनिंग में बनाए |
QUESTION : 8  इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में किन नए खेलों को शामिल करने का फैसला लिया? 
a.बेसबॉल / सॉफ्टबॉल
c. स्क्वैश, फ्लैग फुटबॉल
b. लैक्रोस, क्रिकेट
d. उपरोक्त सभी
उत्तर:  d. उपरोक्त सभी (बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, लैक्रोस, क्रिकेट, स्क्वैश, फ्लैग फुटबॉल)

EXPLANATION : -
- इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के 141वें सत्र के दौरान यह फैसला हुआ।
- वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स में पांच नए खेलों को शामिल किया गया है। पहले से चले आ रहे गेम्स में बदलाव नहीं किया गया है।
- क्रिकेट प्रतियोगिता छह टीमों की होगी और OIC या ICC को क्वालीफायर प्रारूप पर फैसला करना बाकी है।
ओलंपिक में क्रिकेट को 128 साल बाद शामिल किया जा जाएगा। इससे पहले वर्ष 1900 में पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट गेम्स हुआ था।

QUESTION: 9     इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के 141वें सत्र का आयोजन अक्टूबर 2023 में किस शहर में हुआ?
a. नई दिल्ली
b. पेरिस
c. न्यूयार्क

d. मुंबई
उत्तर: d. मुंबई

EXPLANATION : -
- IOC की मीटिंग 15 से 17 अक्टूबर 2023 तक मुंबई में आयोजित किया गया।
- इसके उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
⇒इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC)
- स्थापना : 23 जून, 1894 को पियरे डी कूपर्टिन द्वारा
- मुख्यालय : लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
- थॉमस बाख IOC के नौवें और वर्तमान अध्यक्ष हैं। दूसरी बार उन्हें 2021 में चुना गया था।
- बाख इस पद पर चुने जाने वाले पहले ओलंपिक चैंपियन हैं। मूलत: जर्मनी से हैं।

QUESTION : 10  किस भारतीय ने FIDE अंडर - 20 विश्व जूनियर  रैपिड शंतरज चैंपियनशिप जीता?
a. निहाल सरिन
b. रौनक साधवानी
c. गुकेश डी
d. अर्जुन एरिगैसी
उत्तर: b. रौनक साधवानी

EXPLANATION : -
- FIDE अंडर-20 विश्व जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन अक्टूबर 2023 में इटली में हुआ।
- भारत के ग्रैंडमास्टर रौनक साधवानी चैंपियन बन गए।
- वह 17 वर्ष के हैं और नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

QUESTION : 11 दिव्यांगजनों के लिए देश का पहला हाईटेक खेल प्रशिक्षण केंद्र कहां स्थापित हुआ?

a. ग्वालियर, मध्य प्रदेश

b. उदयपुर, राजस्थान
c. समस्तीपुर, बिहार
d. बांदा, उत्तर प्रदेश
उत्तर: a. ग्वालियर, मध्य प्रदेश

EXPLANATION : -
- देश का पहला हाईटेक खेल प्रशिक्षण केंद्र, पूर्व प्रधानमंत्री स्वः अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थापित हुआ है।
- इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर 2023 को किया।
- समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग खेलों के लिए 'अटल बिहारी प्रशिक्षण केंद्र' एक अत्याधुनिक सुविधा है जो दिव्यांग एथलीटों के प्रशिक्षण और समर्पित है।
QUESTION : 12   किस ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल करने के प्रस्ताव को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के कार्यकारी बोर्ड ने मंजूरी दी?
a. पेरिस 2024

b. लॉस एंजिल्स 2028

C. ब्रिस्चन 2032

d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: b. लॉस एंजिल्स 2028

EXPLANATION : -
- इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा है कि पांच नए खेलों को 2028 (लॉस एंजिल्स) ओलंपिक में शामिल करने का प्रस्ताव आया था।
- इनमें टी-20 क्रिकेट, बेसबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और क्रोस शामिल हैं।
- IOC की एक्जेक्यूटिव कमेटी ने मंजूरी दे दी।
⇒128 वर्ष बाद ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट
- क्रिकेट आखिरी बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल था।
- उस दौरान ब्रिटेन की क्रिकेट टीम ने फ्रांस को हराया था।

QUESTION : 13  चीन के किस शहर में 19वें एशियाई खेलों का आयोजन हुआ?
a. बीजिंग
b. हांगझाऊ

c. चेंग्दू

d. नानजिंग 

उत्तर : b. हांगझाऊ

EXPLANATION : -
- कब से कब तक आयोजन : -  23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023

- यह एशियन गेम्स 2022 था, जो वर्ष 2023 में आयोजित किया गया। एक साल देरी की वजह चीन में कोरोना का प्रभाव था।
QUESTION : 14   एशियाई खेलों 2022 (वर्ष 2023 में आयोजित) के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल ध्वजवाहक के नाम बताएं? 
a. रोहित शर्मा और लवलीना बोरगोहेन
b. नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु
c. पंकज आडवाणी और हिमा दास
d. हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन
उत्तर : d हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन

EXPLANATION : -
- भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने ये नाम तय किए थे। - हरमनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं और लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाज हैं।
QUESTION :15 19वें एशियाई खेलों के समापन समारोह के दौरान भारतीय ध्वजवाहक का नाम बताएं?
a. लवलीना बोरगोहेन
c. पीआर श्रीजेश
b. नीरज चोपड़ा 
d. हरमनप्रीत सिंह
उत्तर : c. पीआर श्रीजेश

EXPLANATION : -
• हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक थे|

वह भारतीय पुरुष टीम के गोलकीपर हैं। इस टीम  ने गोल्ड मेडेल जीता है।
⇒एशियाई खेल का अगला संस्करण जापान में साल 2026 में आयोजित किया जाएगा।
QUESTION : 16  19वें एशियाई खेलों 2022 (वर्ष 2023 में आयोजित) के शुभंकर का नाम बताएं?
a. चेनचेन

b. लियानलियन
c. कांगकॉन्ग
d. उपरोक्त सभी
उत्तर : d. उपरोक्त सभी (चेनचेन, कांगकॉन्ग और लियानलियन)

EXPLANATION : -
- चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई खेल 2022 (वर्ष 2023 में आयोजित) के तीन शुभंकर थे।
- ये शुभंकर मेजबान शहर की जीवंत संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- इन तीनों शुभंकर को सामूहिक रूप से 'मेमोरीज़ ऑफ़ जियांगन' नाम दिया गया है।
QUESTION : 17   वर्ष 2023 में आयोजित किस इंटरनेशनल गेम्स के तीन शुभंकर (mascot) को 'मेमोरीज ऑफ जियांगन' नाम दिया गया?
a. ओलंपिक गेम्स

b. एशियन गेम्
c. डेविस कप

d. FIFA वर्ल्ड कप 

उत्तर : c. एशियन गेम्स
EXPLANATION : -

- एशियाई खेल 2022 (वर्ष 2023 में आयोजित) के तीन शुभंकर.
- इन तीनों शुभंकर को सामूहिक रूप से 'मेमोरीज़ ऑफ़ जियांगन' नाम दिया गया है।
- यह नाम तांग राजवंश के एक मान्यता प्राप्त कवि बाई जुयी की एक कविता का प्रतिरूप है।
QUESTION : 18  19वें एशियन गेम्स में भारत ने कुल कितने मेडल जीते हैं?
a. 187
b. 107
c. 100
d. 75
उत्तर: b. 107

EXPLANATION : -
भारत ने 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज पदक जीते हैं। कुल संख्या 107.
- पिछले 60 वर्षों में अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है।
QUESTION : 19  एशियन गेम्स 2022 (वर्ष 2023 में आयोजित) की पदक तालिका में भारत का स्थान कौन सा है?

a. दूसरा
b. तीसरा
c. चौथा
d. पांचवां

उत्तर : c. चौथा
QUESTION : 20  19वें एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने किस खेल में सबसे ज्यादा मेडेल (सभी तरह के मेडेल) जीते?
a.शूटिंग
c

b. तीरंदाजी
c. एथलेटिक्स

d. क्रिकेट

उत्तर  : c. एथलेटिक्स

EXPLANATION : -
एथलेटिक्स में भारत के खिलाड़ियों ने कुल 29 मेडेल जीते। - इनमें 6 गोल्ड, 14 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
QUESTION : 21 19 वें एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने किस खेल में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडेल जीते?
a. शूटिंग
b. तीरंदाजी
c. एथलेटिक्स
d. क्रिकेट

उत्तर : a. शूटिंग

EXPLANATION : -
- शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडेल जीते।
- इस खेल में कुल मेडेल की संख्या 22 है। इनमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर
और 6 ब्रॉन्ज मेडेल हैं।
QUESTION : 22  एशियन गेम्स 2022 (वर्ष 2023 में आयोजित) में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडेल किस टीम ने जीता?
a. पुरुष शूटिंग टीम (10 मीटर एयर रायफल)
b. महिला शूटिंग टीम (10 मीटर एयर रायफल)
c. महिला वॉलीबॉल टीम
d. पुरुष वॉलीबॉल टीम
उत्तर : a. पुरुष शूटिंग टीम (10 मीटर एयर रायफल) {रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्या तोमर और दिव्यांश पंवार}

EXPLANATION : -

- रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्या तोमर और दिव्यांश पंवार की टीम ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारतीय को पहला गोल्ड मेडेल दिलाया।
- विश्व रिकॉर्ड - इस टीम ने 1893.7 अंक प्राप्त करके विश्व रिकॉर्ड बनाया।
QUESTION : 23 एशियाई खेलों में किन भारतीय खिलाड़ियों ने 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी महिला टीम इवेंट में गोल्ड मेडेल जीता? 
a. एशा सिंह, रिदम संगवान और मनु भाकर
b. नीना वेंकटेश, रिदम संगवान और एशा सिंह
c. रिदम संगवान, बेकहम एल्काटोहचूंगो और एशा सिंह

d. उपरोक्त सभी
उत्तर : a. एशा सिंह, रिदम संगवान और मनु भाकर 

EXPLANATION : -

- 25 मीटर पिस्टल महिला इवेंट में मनु भाकर, रिदम संगवान और एशा सिंह ने गोल्ड मेडेल जीतकर कमाल किया।
- विश्व रिकॉर्ड - उन्होंने इस इवेंट में 1759 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया।
QUESTION : 24  एशियाई खेलों में शूटर ‘सिफ्ट कौर सामरा’ ने महिलाओं की किस कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर बनाकर गोल्ड मेडेल जीता?
a. 10 मीटर राइफल थ्री पोजीशन
b. 30 मीटर रायफल थ्री पोजीशन
c. 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन
d. 10 मीटर एयर पिस्टल
उत्तर : c. 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन

EXPLANATION : -
- सिफ्ट ने फाइनल में 469.6 अंक जुटाए।
- उन्होंने ब्रिटेन की सियोनेड मैकिनटोश का रिकॉर्ड (467.0 अंक) तोड़ा।
QUESTION : 25  19वें एशियन गेम्स में किन खिलाड़ियों की टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में गोल्ड मेडेल जीता?
a. शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह चीमा और सरबजीत सिंह
b. तनिष जॉर्ज मैथ्यू और सरबजीत सिंह
C.अर्जुन सिंह, आनंद एएस और सरबजीत सिंह
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : a. शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह चीमा और सरबजीत सिंह

EXPLANATION : -
- सरबजीत सिंह, अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में 1734 स्कोर के साथ गोल्ड जीता।
- इस इवेंट चीन ने 1733 स्कोर के साथ सिल्वर और वियतनाम ने 1730 का स्कोर कर ब्रॉन्ज जीता।
QUESTION : 26  एशियन गेम्स 2022 (2023 में आयोजित) में शूटर पलक गुलिया ने महिलाओं की किस कैटेगरी में एशियाई रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता?
a. 10 मीटर एयर पिस्टल
b. 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
c. 25 मीटर एयर पिस्टल
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : a. 10 मीटर एयर पिस्टल

EXPLANATION : -
- पलक गुलिया ने 242.1 अंक प्राप्त करके 10 मीटर एयर पिस्टल महिला कैटेगरी में एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाया।
QUESTION: 27   खिलाड़ियों की टीम ने एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम पुरुष कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता?
a. स्वप्निल कुसाले, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
b. अखिल श्योराण
c. अर्जुन सिंह चीमा, सरबजोत सिंह
d. a और b

उत्तर : d. a और b (स्वप्निल कुसाले, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अखिल श्योराण)

EXPLANATION : -
- स्वप्निल कुसाले, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अखिल श्योराण ने विश्व रिकॉर्ड (1769 अंक) बनाकर गोल्ड मेडेल जीता।
QUESTION : 28  किन खिलाड़ियों की ट्रैप टीम (पुरुष) ने 'एशियन गेम्स रिकॉर्ड' बनाकर गोल्ड मेडेल जीता?
a. स्वप्निल कुसाले, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अखिल श्योराण
b. किनान चेनाई, ज़ोरावर सिंह संधू
C. पृथ्वीराज टोंडिमन
d. b और c दोनों (किनान चेनाई, ज़ोरावर सिंह संधू, पृथ्वीराज टोंडिमन)
उत्तर : d. b और c दोनों (किनान चेनाई, ज़ोरावर सिंह संधू, पृथ्वीराज टोंडिमन)
QUESTION : 29  19वें एशियन गेम्स में किन खिलाड़ियों की मिश्रित कंपाउंड टीम तीरंदाजी में गोल्ड मेडेल जीता?

 a. शिवा नरवाल और ज्योति सुरेखा वेन्न
b. ओजस प्रवीण देवतले और ज्योति सुरेखा वेन्नम
C.अर्जुन सिंह और ऐश्वर्या मिश्रा
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : b. ओजस प्रवीण देवतले और ज्योति सुरेखा वेन्नम

EXPLANATION : -
- ओजस प्रवीण देवतले और ज्योति सुरेखा दोनों ही भारतीय एथलीट हैं।
- इन दोनों ने दक्षिण कोरिया जोड़ी (सो चेवोन और जू जाहून ) को 159-158 से हराया।
- हांग्जो एशियाड में तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में यह भारत का पहला पदक था।
QUESTION : 30  19वें एशियन गेम्स में किन खिलाड़ियों की महिला कंपाउंड टीम तीरंदाजी में गोल्ड मेडेल जीता?
a. ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर
b. ज्योति सुरेखा, सुमन शर्मा और डॉली सिंह
c. ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : a. ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर

 

EXPLANATION : -
- भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 5 अक्टूबर 2023 को तीरंदाजी फाइनल में गोल्ड मेडल जीता।
- फाइनल में उन्होंने चीनी ताइपे प्रतिद्वंद्वियों को एक अंक से हरा दिया।
QUESTION : 31  एशियन गेम्स में किन खिलाड़ियों की पुरुष कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडेल जीता?
a. शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह और सरबजीत सिंह
b. अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और प्रथमेश जावकर

c. अर्जुन सिंह, आनंद एएस और सरबजीत सिंह

d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर  : b. अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और प्रथमेश जावकर

QUESTION : 32   19वें एशियन गेम्स में किस खिलाड़ी ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत कैटेगरी में गोल्ड मेडेल?
a. ओजस देवताले
b. अभिषेक वर्मा
c. प्रथमेश जावकर
d. सरबजीत सिंह
उत्तर : a. ओजस देवताले

QUESTION : 33 एशियन गेम्स में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी के किस व्यक्तिगत कैटेगरी में गोल्ड मेडेल जीता?
a. कंपाउंड महिला व्यक्तिगत
c. a और b दोनों
b. रिकर्व महिला व्यक्तिगत

d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर : a. कंपाउंड महिला व्यक्तिगत

QUESTION: 34  19वें एशियन गेम्स में किस भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता?
a. शिवा नरवाल
b. नीरज चोपड़ा
c. किशोर जेना
d. सरबजीत सिंह

उत्तर : b. नीरज चोपड़ा
EXPLANATION : -
- नीरज चोपड़ा ने 4 अक्टूबर 2023 को 88.88 मीटर की बेस्ट थ्रो फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
- इससे पहले वर्ष 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
इससे पहले ये पदक अपने नाम कर चुके नीरज चोपड़ा
- 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.13 मीटर का थ्रो के साथ उन्हें सिल्वरपदक मिला।
- 2021 में टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया।

- 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी उन्होंने देश को गोल्ड दिलाया।

QUESTION : 35  एशियाई खेलों में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में गोल्ड मेडल जीता?
a. अन्नू रानी
b. रश्मी कुमारी
C. खुश्बू सिंह
d. वेन्नम वर्मा
उत्तर : a. अन्नू रानी

EXPLANATION : -
• जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
- वह मेरठ की हैं। शुरुआती दिनों में जब उनके पास भाला खरीदने को रुपए नहीं थे, तो उन्होंने गन्ने को भाला बनाकर प्रैक्टिस शुरू थी। शुरुआत में उनके भाई उपेंद्र ने ही उन्हें प्रशिक्षण दिया
QUESTION : 36  एशियाई खेलों में शॉट पुट (गोला फेंक) खेल में किस पुरुष खिलाड़ी ने गोल्ड मेडेल जीता?
a. मुहम्मद अनस याहिया
b. तजिंदरपाल सिंह तूर
c. राजेश रमेश
d. उपरोक्त सभी
उत्तर : b. तजिंदरपाल सिंह तूर

EXPLANATION : -
- वह पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं। किसान परिवार से हैं। - उन्होंने एशियन गेम्स में शॉट पुट 20.36 मीटर किया। इसकी वजह से गोल्ड मेडेल मिला।
QUESTION : 37 19वें एशियन गेम्स में किस देश ने पुरुष 4x400 मीटर रिले रेस गोल्ड मेडल जीता?
a. चीन

b. जापान

c. भारत
d. नेपाल

उत्तर : c.भारत
EXPLANATION : -
- 4 अक्टूबर 2023 को भारतीय टीम (मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश) ने गोल्ड मेडल जीता।
- उन्होंने 4x400 मीटर रिले रेस को 3:01.58 के समय में पूरा किया।
QUESTION: 38  एशियन गेम्स में किस देश ने महिला 4x400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल जीता?
a. चीन
b. जापान

c. नेपाल
d. भारत
उत्तर : d. भारत 

EXPLANATION : -

-4 अक्टूबर 2023 को भारतीय टीम (विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन) ने सिल्वर मेडल जीता।
- उन्होंने 4×400 मीटर रिले रेस को 3:27.85 के समय में पूरा किया|
- महिलाओं की 4x400 मीटर रिले रेस में बहरीन ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

⇒4x400 मीटर रिले रेस क्या है?
- रिले रेस एक ऐसा इवेंट है जिसमें चार धावकों की टीम एक बैटन के साथ समान दूरी तय करती है।
- इसमें धावक एक राउंड के बाद वह दूसरे धावक को बैटन पास करता है और फिर वह दूसरे राउंड को पूरा करता है। इसी तरह चारो धावक बैटन को एक दूसरे पास करते हैं।

नोट- बैटन मतलब: एक रॉड जैसी वस्तु होती है।

QUESTION: 39  धावक पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की किस कैटेगरी में गोल्ड मेडेल जीता?
a. 400 मीटर दौड़

b.500 मीटर दौड़
c. 1000 मीटर दौड़
d. 5000 मीटर दौड़

उत्तर : d. 5000 मीटर दौड़
EXPLANATION : -

- पारुल चौधरी, मेरठ की रहने वाली हैं। उन्होंने महिला 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडेल जीता।
- पारुल ने 3000 मीटर में रजत पदक भी जीता था।


 

02:05 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Major Bhakti Saints

Art & culture

प्रमुख भक्ति संत 1. चैतन्य महाप्रभु : - वह बंगाल के सबसे लोकप्रिय भक्ति सुधारक थे तथा वे केशव भारती के शिष्य थे।  उन्हें गौरांग ...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Download mains copy of Cgpsc

Cgpsc

छग लोक सेवा आयोग ने 2022 की राज्य सेवा परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद मेंस की कॉपी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है.सभी अभ्यर्थी अपनी म़ेस की क...

0

Subscribe to our newsletter