MURIYA TRIBE

1611,2023

           मुड़िया जनजाति(Midiya Tribe )

  • यह जनजाति छत्तीसगढ़ में नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर में निवासरत है।
  • मुड़िया शब्द की उत्पत्ति मूर शब्द से मानी जाती है, जो मूल शब्द का अपभ्रंश है। जिसका अर्थ आरंभ या जड़ होता है।
  • इस जनजाति की आय का प्रमुख स्रोत कृषि है।

⇒इनकी तीन उपजातियां होती हैं : -

  1. घोटुल मुड़िया-घोटूल नामक युवागृह इनके गांव में होने के कारण इन्हें घोटूल मुड़िया कहा जाता है।
  2. राजा मुड़िया - बस्तर के जगदलपुर में भतरा, हलबा और गोंड जनजाति के साथ निवास करते हैं जिस कारण इन्हें राजा मुड़िया कहा जाता है।
  3. झोरिया मुड़िया -ऐसे मुड़िया जो माड़िया जनजाति से अलग होकर बने हैं उन्हें झोरिया मुड़िया कहा जाता है।
  • विवाह हेतु मामा की लड़की को प्राथमिकता देते हैं, किंतु यदि लड़का लड़की घोटुल में अपने जीवनसाथी का चयन कर लेते हैं तो उसे परिवार तथा समाज प्राथमिकता देते हैं।
  • मुड़िया जनजाति के लोग सल्फी (गोरगा) नामक पेय पदार्थ पीते है |
  • यह जनजाति पेद्दा/पेंदा कृषि करती है |
  • इस जनजाति मे नामकरण को पारोय बेहना कहते है |
  • इस जनजाति मे सगाई को माहला कहा जाता है |
  • इनमें जाति पंचायत होती है जिसका प्रमुख पटेल कहलाता है। तथा 30-40 गांव मिलाकर एक परगना बनाया जाता है और उस परगने का प्रमुख मांझी कहलाता है।
  • इनके प्रमुख देवी देवता लिंगोपेन, अंगादेव हैं।

03:56 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Mahua Moitra expelled from Lok Sabha, Opposition MPs walk out

what is Ethics committee

          महुआ मोइत्रा लोकसभा से निष्कासित   मुख्य बिंदु : - संसद की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में ध्वनि मत से पा...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

CLASSIFICATION OF CONSTITUTION PART 3

feature of constitution

      संविधानों का वर्गीकरण ⇒दोस्तों पिछले 2 पोस्ट से हम लगातार संविधान के वर्गीकरण पे चर्चा कर रहे है, आज हम संविधान के विधायिका ...

0

Subscribe to our newsletter