विश्व हिंदी दिवस ,जाने इतिहास ,क्यो मनाया जाता है

1001,2024

World Hindi Day विश्व.हिंदी दिवस 

हिंदी हमारी एक राजभाषा है और उत्तर भारत के कई राज्यों की प्रमुख भाषा है. हिंदी भारत के अलावा भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका में भी बोली जाती है. इसके अलावा दुनिया के कई देशों में यह भाषा लोकप्रिय है।।।

 
साल 10 जनवरी और 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर देश दुनिया में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल हमेशा उठता है कि यह साल में दो बार क्यों मनाया जाता है आइए जानते.है:-
 
 

हिंदी  भाषा को मान्यता देते हुए 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था. हिंदी भाषा देश के अधिकतर क्षेत्रों में बोली जाती है जिस कारण हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया।।

14 तारीख का चुनाव  देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था तब से 14 सितंबर को पूरे भारत में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है.

साल 1918 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राजभाषा बनाने पर जोर दिया था और इसे जनमानस की भाषा भी कहा था.

विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है. इसके मनाने का उद्देश्य हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना और वैश्विक स्तर पर इसे एक अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है

 
. इस अवसर पर दुनिया भर के भारत दूतावासों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाते है.   
 
 पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने का ऐलान किया था। 
 
दुनियाभर में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के मकसद से विश्‍व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई थी
 
। पहला विश्‍व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को विश्‍व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
 
 
◆12 वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फिजी सरकार के सहयोग से 15 से 17 फरवरी, 2023 तक फिजी देश के नांदी शहर में आयोजित किया गया।
 
सम्मेलन का मुख्य विषय “हिंदी- पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम मेधा तक” था।
 
पहले यह सम्मेलन हर 4 वर्ष मे आयोजित किया जाता था अब यह 3 वर्ष मे आयोजित होता है।।
 
हर साल विश्व हिंदी दिवस के लिए एक अनोखी थीम तय की जाती है। 2024 में, विश्व हिंदी दिवस का विषय " हिंदी-पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना " है।
 
संसदीय राजभाषा समीति के अध्यक्ष -भारत.के गृहमंत्री
◆केंद्रीय हिदी निदेशालय HQ-दिल्ली
 
Note :- विश्व हिंदी.दिवस व राष्ट्रीय हिंदी.दिवस मे ध्यान दें।
DeshRaj Agrawal 

 

07:56 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Why Ellora Caves is so famous?

Art & culture

एलोरा की गुफाएँ ⇒यह गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में है। ये अजंता की गुफाओं से निकट स्थित हैं। तथा यह  सह्याद्रि पर्वतम...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Indias stand in Israel hamas war

Israel hamas war

इजरायल हमास युद्ध को रोकने की बहुत कोशिश की गई लेकिन युद्ध रुकता नही दिख रहा है दोनो तरफ से हमले किए जा रहे हैं हजारों जाने जा चुकी है व...

0

Subscribe to our newsletter