CHHATTISGARH Assembly Elections 2023
दोस्तों छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से संबंधित करेंट अफेयर्स को हम 2 भाग में समझते है, एक चुनाव परिणाम से पहले के घटनाक्रम को फिर उसके बाद चुनाव परिणाम के बाद के घटना क्रम को समझेंगे |
1. सामान्य परिचय/General Introduction
कुल विधानसभा सीट | अनारक्षित सीट | अनुसूचित जनजाति सीट | अनुसूचित जाति सीट | कुल आरक्षित सीट |
90 | 51 | 29 | 10 | 39 |
•आदर्श आचार संहिता लागू - 09 अक्टूबर, 2023
•विधानसभा चुनाव का शुभंकर - चुनई चिरई
•चुनई डुवाल शुभंकर का प्रयोग किस जिले मे किया गया था - बीजापुर
•विधानसभा चुनाव स्लोगन नारा - वोट दे बर ए बार जाबो जी, चुनई तिहार मनाबो जी।
2.मतदाता जागरूकता आईकान
⇒नेशनल आईकान : राजकुमार राव
⇒स्टेट आईकान : विजय शर्मा (मास्टर शेफ), चित्रसेन साहू (पर्वतारोही), शबा अंजुम (हॉकी), ममता चंद्राकर (लोक गायिका), विद्या राजपूत
3. निर्वाचन कार्यक्रम / Election Program
कार्यक्रम | प्रथम चरण | द्वितीय चरण |
अधिसूचना जारी दिनांक | 13 अक्तूबर 2023 | 21 अक्तूबर 2023 |
नामांकन (पर्चे) भरने की अंतिम तिथि | 20 अक्तूबर 2023 | 30 अक्तूबर 2023 |
पर्चों की स्क्रूटिनी | 21 अक्तूबर 2023 | 31 अक्तूबर 2023 |
नामांकन (पर्चा) वापस लेने की अंतिम तिथि | 23 अक्तूबर 2023 | 2 अक्तूबर 2023 |
मतदान दिनांक | 7 नवंबर 2023 | 17 नवंबर 2023 |
कुल विधानसभा सीट | 20 | 70 |
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक | 71 से 90 | 01 से 70 |
कुल मतदान केन्द्र | 5303 | 18806 |
मतगणना की तिथि | 03 दिसंबर 2023 | 03 दिसंबर 2023 |
4. निर्वाचक नामावली/Voter List
⇒ दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को निर्वाचक नामावलि के अंतिम प्रकाशन की स्थिति में छत्तीसगढ़
में कुल मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है -
सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या | सेवा मतदाताओं की संख्या | कुल मतदाताओं की संख्या |
2,03,60,240 | 19,839 | 2,03,80,079 |
•पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या - 1,01,20,830
•महिला मतदाताओं की कुल संख्या - 1,02,39,410
•चिन्हांकित दिव्यांग मतदाताओं की संख्या - 1,60,955
•तृतीय लिग के कुल पंजीकृत मतदाता - 790
•कुल प्रवासी भारतीय पंजीकृत मतदाता - 17
•18-19 आयु वर्ग के मतदाता की संख्या - 7,23,771
•80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता - 1,86,215
•100 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले मतदाता - 2,462
•छत्तीसगढ़ राज्य का Elector Population Ratio- 67.02%
•छत्तीसगढ़ राज्य का Gender Ratio - 1012
•विधानसभा निर्वाचन 2018 के दौरान राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 1,85,88,520 थी। इस प्रकार मतदाताओं की संख्या में 9.5% की वृद्धि हुई है।
5. मतदान केन्द्र/Polling Stations
•कुल मतदान केन्द्र - 24,109
•संगवारी मतदान केन्द्र - प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाये गए, जो महिला मतदान दल द्वारा संचालित किया गया।
•Rainbow - मतदान केन्द्र कांकेर जिले पखांजूर में ट्रांसजेंडरों के लिए पृथक मतदान केन्द्र बनाया गया, जिसे "Rainbow मतदान केन्द्र" नाम दिया गया।
• कांकेर जिला में ECO Green आदर्श मतदान केंद्र कहां पर बनाया गया था ?
•मतदाता मित्र - सभी मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग जनों एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता हेतु मतदाता मित्र उपस्थित रहे।
•भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार एक मतदान केन्द्र में अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1500 तक रखा गया है।
•शेराडांड मतदान केंद्र - भरतपुर-सोनहट विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र था जहाँ कुल मतदाता संख्या-05
•कुल EVMs की संख्या - 1,32,108
मतदान केन्द्र | प्रत्येक विधानसभा के अंतर्गत | सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के अंतर्गत |
संगवारी मतदान केन्द्र | 10 | 900 |
आदर्श मतदान केन्द्र | 05 | 450 |
दिव्यांग संचालित मतदान केन्द्र | 1 | 90 |
युवा संचालित मतदान केन्द्र | 1 | 90 |
6. डाक मत पत्र/Postal Vote
•भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार -
(i). 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वाले वृद्धजन ।
(ii). 40% या इससे अधिक दिव्यांगता रखने वाले दिव्यांगजन
(iii) कोविड-19 के संदिग्ध अथवा संक्रमित मतदाता ।
• उपर्युक्त लोग डाक मत पत्र का प्रयोग कर सकते थे
• निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सेवा मतदाताओं को भी डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की पात्रता थी
•निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक के 05 दिवस के अंदर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर डाक मतपत्र के माध्यम से घर पर ही वोटिंग कर सकें।
7. चुनाव कराने वाली संस्था
•भारत निर्वाचन आयोग अर्थात केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यों के विधानसभा का चुनाव संपन्न कराया जाता हैं।
•प्रदेश में चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की नियुक्ति की जाती है।
8.मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़
•नियुक्ति : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा
•मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी : श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले (IAS)
•प्रमुख कार्य : प्रदेश में चुनाव संपन्न कराना
•कुल रिटर्निंग अधिकारी - 90
• कुल सहायक रिटर्निंग अधिकारी - 208
9. उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि :-
•अनारक्षित वर्ग के लिए - 10 हजार रूपए
•आरक्षित वर्ग के लिए - 5 हजार रूपए
10. निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/ Election Expenditure Monitoring
•निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थी द्वारा किए जाने निर्वाचन व्यय की सीमा अधिकतम 40 लाख रु. थी।
11. विधानसभा चुनाव से सम्बंधित विभिन्न Applications : -
• C-Vigil : आम नागरिक के लिए आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत हेतु ।
•SUVIDHA : उम्मीद्वारों के लिए नामांकन फॉर्म ऑनलाईन प्रस्तुत करने की सुविधा हेतु ।
•Saksham : दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु ।
•Voter HelpLine App : मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, पंजीकरण, संशोधन अथवा विलोपन हेतु फॉर्म जमा करने, मतदान केन्द्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने, मतगणना के परिणाम जानने, शिकायत करने उम्मीद्वार का विवरण खोजने हेतु ।
•Voter Service Portal : नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने विलोपन अथवा संशोधन हेतु आवेदन करने के लिए।
•Voter Turnout App : मतदान प्रतिशत की जानकारी से संबधित मतदान के दिवस राज्य में विधानसभावार वोटर टर्नआउट (पुरुषों, महिलाओं, तृतीय लिग की संख्या सहित) को देखने हेतु
• Systematic Voter's Education and Electoral Participation (Sweep) : भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने हेतु प्रमुख कार्यक्रम ।
•Election Seizure Management System (ESMS) : निर्वाचन प्रक्रिया में सक्त निगरानी रखने हेतु । चुनाव के दौरान नकली शराब और हथियारों पर इस एप के माध्यम से नजर रखा गया।
12. राजनीतिक दल POLITICAL PARTIES
•छत्तीसगढ़ निर्वाचन में शामिल मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल :- केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा 10 अप्रैल 2023 के घोषणानुसार वर्तमान में भारत में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों की कुल सख्य 06 है, जिसमें से 04 दल छत्तीसगढ़ में सक्रिय है।
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस INC
2.भारतीय जनता पार्टी BJP
3. बहुजन समाज पार्टी BSP
4. आम आदमी पार्टी AAP
•छत्तीसगढ़ निर्वाचन में शामिल क्षेत्रीय दल :-
1. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी - संस्थापक - दादा हीरासिह मरकाम
2.जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) - संस्थापक - अजीत जोगी
3.जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का राजनीतिक संगठन
01:03 am | Adminसंसद में मीडिया का प्रवेश वर्जित ⇒पत्रकारों और विपक्षी नेताओं की आलोचनाओ के बीच संसद परिसर में अब मीडिया के लिए ग्लास हाउस नियम अब ...
0ऐतिहासिक स्थल-तालागांव बिलासपुर से 25 कि.मी.चलने के बाद भोजपुर गांव से अमेरीकापा मार्ग पर 4 कि.मी. की दूरी पर मनियारी नदी के तट पर ता...
1
Subscribe
Hello...
Don't have an account? Create your account. It's take less then a minutes
Hello...
Don't have an account? Create your account. It's take less then a minutes
Hello...
Don't have an account? Create your account. It's take less then a minutes
CGPSC PRELIMS TEST SERIES 2023 -2024
CGPSC PRELIMS TEST SERIES 2023 -2024 : - दोस्तों हम आपके तैयारी को गति प्रदान करने के लिए cgpsc prelims test series आयोजित करने जा रहे है, जो सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर कुल 12 टेस्ट पेपर होंगे जिसमे प्रत्येक टेस्ट पर 100 प्रश्न पूछे जायेंगे तथा प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा व प्रत्येक गलत उत्तर दिए जाने पर एक – तिहाई अंक काट लिए जायेंगे |
पंजीयन करने के लिए यहाँ क्लिक करे :