What is Sankhya Philosophy

1503,2024

सांख्य का सत्कार्यवाद 

अर्थ -  कार्य उत्पन्न होने से पहले कारण में निहित होता है जैसे सरसों का तेलउत्पन्न होने से पहले सरसों में निहित होता है।

 सांख्य ने सत्कार्यवाद का प्रतिपादन क्यों किया? ⇒  क्योंकि 

(1) सांख्य ने  जगत का मूल कारण प्रकृति को माना है। यह जगत प्रकृति का परिणाम है। परिणामवाद को तभी स्वीकार किया जा सकता है जब सत्कार्यवाद को स्वीकार किया जाए ।

(ⅱ) सांख्य ने विकासवाद का प्रतिपादन किया और विकासवाद की तर्कसंगत व्याख्या तभी हो सकती है जब सत्कार्यवाद को स्वीकार किया जाए जैसे बीज से पेड़ का विकास होता है। यह तभी संभव है जब पेड़ को बीज में पहले से निहित माना जाए ।

(iii) सांख्य ने प्रकृति व जगत दोनों की वास्तविकता को माना है। जगत की वास्तविकता के लिए सत्कार्यवाद को मानना उचित है।

 सत्कार्यवाद को सिद्ध करने के तर्क ⇒

(1) यदि कार्य उत्पन्न होने से पहले कारण में निहित ना माना जाए तो कार्य की उत्पत्ति नहीं हो सकती जैसे बालू में तेल निहित नहीं है। अतः  बालू से तेल नहीं निकल सकता, लेकिन सरसों में तेल निहित है अतःसरसों से तेल निकल सकता है।

(2) विशेष कार्य के लिए विशेष कारण की माँग की जाती है, जैसे- दही के लिए दूध की मांग की जाती है। इससे यह सिद्ध होता  है कि कार्य उत्पन्न होने से पहले कारण में निहित है।

(3)  यदि कार्य को कारण में निहित ना माना जाए और कार्य की उत्पत्ति हो गयी तो इसका अर्थ है कि शून्य से कार्य की उत्पति हुयी जो अतार्किक है क्योंकि शून्य से शून्य की उत्पत्ति होती है। यदि कार्य की उत्पत्ति होती है तो कार्य निश्चित रूप से कारण में पहले से निहित है।

(4) यदि कार्य को उत्पन्न होने से पहले कारण में निहित ना माना जाए तो कार्य व कारण में  सम्बन्ध नहीं हो सकता। चूंकि कार्य व कारण में सम्बंध है अतः सत्कार्याद सत्य है।

(5) शक्त कारण से भी अभीष्ट कार्य की उत्पत्ति होती है। 

 सांख्य ने सत्कार्यवाद  और निमित्तकारण के  बीच सम्बन्ध कैसे स्थापित किया ? ⇒   सांख्य ने सत्कार्यवाद के साथ निमित्तकारण को सुसंगत माना है क्योंकि निमित्तकारण अव्यक्त कार्य  को  व्यक्त कर देता है जैसे एक मूर्तिकार मिट्टी में निहित मूर्ति को व्यक्त कर देता है।

02:42 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Worlds Famous Dussehra of Bastar

Bastar Dussehra,बस्तर का दशहरा

बस्तर का दशहरा  बस्तर का दशहरा अपनी अभूतपूर्व परंपरा व संस्कृति की वजह से विश्व प्रसिद्ध है।। यह कोई आम पर्व नहीं है यह विश्व का सबस...

5
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Asian Para games 2023,India in Asian para games

4th Asian para games

चीन के हांगझाउ मे 4थे एशियन पैरा खेल आयोजित किए गये। भारत ने 22 से 28 अक्टूबर तक हांगझोऊ में  आयोजित एशियन पैरा गेम्स के चौथे संस्करण मे...

0

Subscribe to our newsletter