Who built Nalanda University

2404,2024

नालंदा विश्वविद्यालय

⇒नालंदा प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और विख्यात केन्द्र था। नालंदा महाविहार की स्थापना 5वीं शताब्दी में गुप्त वंश के कुमारगुप्त प्रथम ने की थी।यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे पहला नियोजित विश्वविद्यालय था।

  • इसे कन्नौज के राजा हर्षवर्द्धन और पाल शासकों के साथ-साथ विभिन्न विद्वानों सहित विभिन्न शासकों द्वारा संरक्षण दिया गया था
  • यहां महायान दर्शन, हीनयान दर्शन, संस्कृत व्याकरण, वेद और सांख्य सिखाया जाता था।
  • चीन के ह्वेन त्सांग और इ-त्सिंग जैसे प्रसिद्ध तीर्थयात्री भिक्षुओं ने 7वीं शताब्दी ईस्वी में विश्वविद्यालय का दौरा किया था।
  • यह कई मंजिला वैभवशाली इमारत थी।
  • नालंदा के प्रसिद्ध आचार्यों में शीलभद्र, धर्मपाल, चंद्रपाल, गुणमति और स्थिरमति प्रमुख थे।
  • प्रवेश परीक्षा अत्यंत कठिन होती थी और उसके कारण प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही प्रवेश पा सकते थे।
  •  यहां 'रत्नरंजक' 'रत्नोदधि' 'रत्नसागर' नामक तीन विशाल भवनों में पुस्तकालय स्थित था।
  • 9 जनवरी 2009 को नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों को विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया।
  • इसे 2016 को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

01:37 am | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

What do you mean by one nation one elections

eassy

एक देश एक चुनाव  ⇒इसका अर्थ है लोक सभा और विधान सभाओं के चुनाव एक साथ करवाना ताकि बार बार चुनाव ना हो। कई आयोग कर चुके विचार इस मा...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Worlds Famous Dussehra of Bastar

Bastar Dussehra,बस्तर का दशहरा

बस्तर का दशहरा  बस्तर का दशहरा अपनी अभूतपूर्व परंपरा व संस्कृति की वजह से विश्व प्रसिद्ध है।। यह कोई आम पर्व नहीं है यह विश्व का सबस...

5

Subscribe to our newsletter