Why do we celebrate International Tiger Day?

2907,2024

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस

प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी तिथि को वर्ष 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में कई देशों ने संकल्प लिया था।

  •  इस समिट में वैश्विक बाघों की आबादी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा था।
  •  इस लक्ष्य को ' TX2' नाम दिया गया था।
  • इस दिवस का उद्देश्य जंगली बाघों की कठिन स्थिति की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

बाघों के बारे में

  • इसका वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है। ये वनों, घास के मैदानों और मैंग्रोव दलदली भूमि से लेकर बर्फीले जंगलों आदि कई प्रकार के प्राकृतिक आवासों में रह सकते हैं। बाघ कभी पूरे एशिया में विचरण करते थे, लेकिन अब कुछ ही देशों में पाए जाते हैं।
  • आवास विनाश, अवैध शिकार और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे कारकों के कारण बाघों की आबादी कम हुई है।
  • 20वीं सदी की शुरुआत के बाद से जंगली बाघों की संख्या में 95% से अधिक की गिरावट आई है।
  • वर्तमान में, संरक्षण कार्य और विभिन्न सरकारों की प्रतिबद्धता ने वैश्विक बाघों की संख्या में गिरावट को रोक दिया है।

बाघ की संरक्षण स्थिति

  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 - अनुसूची-।
  • प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) रेड लिस्ट - लुप्तप्राय
  •  वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES): परिशिष्ट-।

बाघों की आबादी

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, वर्तमान में विश्व के जंगलों में बाघों की संख्या 3,726 से बढ़कर 5,578 हो गई है।
  •  भारत, नेपाल, भूटान, रूस और चीन में बाघों की आबादी स्थिर या बढ़ रही है।
  • भारत की लगभग 75 प्रतिशत बाघ आबादी का घर बन गया है।
  • भारत में बाघों की संख्या वर्ष 2018 में 2,967 से वर्ष 2022 में 3,682 हो गई है।
  • भारत में हर चार साल में बाघों की गणना की जाती है।

भारत में बाघ संरक्षण

  • भारत में भारतीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा वर्ष 1972 में बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 
  • वर्ष 1973 में 9 टाइगर रिजर्व के साथ प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई थी।
  • वर्ष 2005 राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की स्थापना की गई।
  • सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत बाघों की स्मार्ट निगरानी के लिये एक कार्यक्रम 'मॉनीटरिंग सिस्टम फॉर टाइगर्स इंटेंसिव प्रोटेक्शन एंड इकोलॉजिकल स्टेटस' (MSTrIPES) शुरु किया गया।
  • भारत ने पृथ्वी पर 7 बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों के संरक्षण के उद्देश्य से इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस लॉन्च किया है, जिसमें बाघ भी शामिल है।

भारत में बाघ रिजर्व

  • भारत में कुल 55 टाइगर रिजर्व हैं, अंतिम करौली टाइगर रिजर्व (राजस्थान) है।
  • सबसे बड़ा नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व (आंध्र प्रदेश) है।
  • सबसे छोटा बोर टाइगर रिज़र्व (महाराष्ट्र) है।

12:55 pm | Admin


Comments


Recommend

Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

PM Modi promotes AI in election speeches

current affairs

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुनाव भाषणों में AI को बढ़ावा ⇒प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा AI का उपयोग देश की 8 अलग-अलग भाषाओं में करने ...

0
Jd civils,Chhattisgarh, current affairs ,cgpsc preparation ,Current affairs in Hindi ,Online exam for cgpsc

Cgpsc Needs to ReEvaluate their Working System

Cgpsc main 2022,Mistake

छग लोक सेवा आयोग ने अपने उपर लग रहे लगातार आरोपो को देखते हुए  कुछ अच्छे कदम उठाए इस क्रम मे मुख्य परीक्षा की कॉपी को ऑनलाइन अपलोड किय...

0

Subscribe to our newsletter